शीर्षक: केंद्रीय आम बजट-2026 को बताया लोकहितकारी, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला: रंजन चौधरी
हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को केंद्रीय आम बजट- 2026 पेश किया गया। आम बजट-2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि यह लोकहितकारी बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट आंकड़ों के साथ देश के युवा, किसान, महिला और मध्यम वर्ग के भविष्य को संवारने का एक ठोस रोडमैप है। शिक्षा, कौशल विकास और स्टार्टअप्स पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है, जिससे आत्मनिर्भर भारत का मार्ग और प्रशस्त हुआ है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रावधान स्पष्ट करते हैं कि भारत अब वैश्विक पटल पर एक नई ऊँचाई छूने के लिए तैयार है।सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु उठाए गए कदम 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत और छोटे उद्योगों (एमएसएमई ) को प्रोत्साहन देने वाली ये नीतियां रोजगार सृजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम हैं। यह दूरदर्शी बजट निश्चित रूप से भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कोटि-कोटि धन्यवाद।



हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट 'विकसित भारत' के विराट विजन को धरातल पर उतारने वाला एक सशक्त रोडमैप है। उन्होंने इस बजट को देश के आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया जो केवल वार्षिक आय-व्यय का विवरण मात्र नहीं है, बल्कि समावेशी और आत्मनिर्भर विकास की ओर बढ़ता एक साहसिक कदम है। सांसद मनीष जायसवाल ने बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की सराहना की और कहा कि यह निवेश बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
हजारीबाग - विकास की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता सामने आई है। जीटी रोड (एनएच-2) पर चौपारण से गोरहर तक सिक्स लेन निर्माण के अंतर्गत वर्षों से लंबित चौपारण-बरकट्ठा फ्लाईओवर का कार्य अब आधिकारिक रूप से दोबारा शुरू हो गया है।
हजारीबाग - केंद्र सरकार द्वारा रविवार को संसद भवन में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है।
सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जयंती सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत ओरिया में दिन रविवार को काफी धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के बाद उपस्थितजनों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर केक काटकर खुशियाँ मनाया गया। रविदास समाज के मुख्य गणमान्य लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी एवं संदेश पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही हमेशा समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला गया। ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहा तक घुमाया गया। संत रविदास के जीवन संघर्ष को शोभायात्रा के माध्यम से सबो के बीच पहुंचा। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार रविदास, पप्पू कुमार राम, मधुसूदन रविदास, राजेश रविदास, फिरोज़ रविदास, रामसहाय राम, राजु राम, गणपति रविदास, धनेश्वर राम, संजय रविदास, विशाल रविदास, राहुल रविदास, विश्वनाथ रविदास, सुखदेव रविदास, रामवृक्ष रविदास, सुरत रविदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दण्डनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 31 जनवरी को पदमा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत भवन बंदरबेला का निरीक्षण कर सीएससी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव से जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पंजी के संधारण की जांच की। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही का अवलोकन किया गया।
हजारीबाग – हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी सरफाज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सरफाज अहमद अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हजारीबाग- दारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के उप-महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की है। ज्ञापन में मुन्ना सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि जांच के क्रम में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूर्व प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही सच्चाई को सामने लाएगा और न्याय की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगा।
1 hour and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k