मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने माटुंगा में किया ध्वजारोहण
मुंबई। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने आज माटुंगा मार्केट स्थित महावीर वैले कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। सम्मानित अतिथि के रूप में माटुंगा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादा साहेब धुटूकडे, विनय गठानी तथा कुमार शाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमेटी चेयरमैन सुभाष कुलकर्णी,  बिंदु द्विवेदी , प्रह्लाद नरसाना, सुरेंद्र म्हात्रे, प्रभाशंकर तिवारी, जयंत पटने, भावना शिंदे, संगिता गान्धी,  सतीश शाह, हार्दिक शाह, मनोज शाह, विजय गुप्ता, चिंतन गुप्ता, वसंतजी गोगरी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
प्रजापति समाज, मुंबई का 46वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
भायंदर। प्रजापति समाज मुंबई का 46वां वार्षिक उत्सव भायंदर पूर्व स्थित राहुल क्रीड़ा स्थल ग्राउंड में 26 जनवरी सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यवसायिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने शिक्षा, व्यवसाय एवं समाज की उन्नति को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वहीं समाज के होनहार छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूना से आए राजेश प्रजापति, चेयरमैन, प्रजापति फाउंड्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद हैं। इतनी बड़ी संख्या में समाज के बंधुओं को एक साथ देखकर वे स्वयं को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने समाज में शिक्षा एवं रोजगार को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा समाज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर उच्च पदों पर कार्यरत है। लेकिन जब तक समाज के वंचित वर्ग को शिक्षा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक समाज पूर्ण रूप से विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर राम जन्म प्रजापति ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के होनहार बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, ताकि उनके अनुभवों से आने वाली पीढ़ी सीख लेकर अपने विकास का मार्ग प्रशस्त कर सके। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अरुण कुमार प्रजापति (पुणे), व्यवसायी रामचंद्र प्रजापति, एडवोकेट रामसूरत प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज की एकता, आर्थिक सशक्तिकरण एवं शिक्षा को बढ़ावा देने पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद प्रजापति, राम जन्म प्रजापति, नंदकिशोर, सतीश, इंद्रबली, धर्मराज प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, हरिवंश प्रजापति, रामचंद्र, जयशंकर, सचिन, दिलीप, धर्मवीर, अमरनाथ, रामसुरेश, मिथुन, प्रकाश, सदाबृज, आनंद मास्टर, बुधीराम, लालधर, अवधनाथ, राजेंद्र, मंगला, रामवचन, महेश,चंदन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के मुंबई उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए संतोष सिंह

मुंबई। हिन्दू हृदयसम्राट  बालासाहेब ठाकरे, धर्मवीर आनंद दिघे के प्रखर हिन्दुत्ववादी विचारधारा के वाहक शिवसेना मुख्यनेता तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार बालासाहेब भवन, शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय में उत्तर भारतीयों के युवा चेहरा कहे जाने वाले संतोष सिंह को, प्रशांत पलांडे संपर्क प्रमुख मावल , राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब चंद दुबे व शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष जय प्रकाश सिंह द्वारा शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन मुम्बई का उपाध्यक्ष बनाये जाने के उपरान्त नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। संतोष सिंह ने दी गई जिम्मेदारी के लिए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुलाब चंद दुबे, जयप्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ नेताओं का आभार मानते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी समर्पित भावना के साथ करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
स्पेन में व्यावसायिक इंटर्नशिप करेंगे श्री एलआर तिवारी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी

भायंदर। श्री एल. आर. तिवारी डिग्री कॉलेज, मीरा रोड के बी.एससी. हॉस्पिटैलिटी स्टडीज़ (बी.एससी. एच.एस.) के विद्यार्थियों को 6 माह की इंटर्नशिप के लिए स्पेन स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित हयात सीक्रेट्स लांज़ारोटे रिसॉर्ट एंड स्पा होटल में चयनित किया गया है। यह कॉलेज और विद्यार्थियों दोनों के लिए गर्व का विषय है। यह विद्यार्थियों की पहली व्यावसायिक इंटर्नशिप है, जिसमें वे होटल उद्योग की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगे तथा अपने कौशल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर पाएँगे। इस अवसर पर राहुल एजुकेशन के संस्थापक चेयरमैन लल्लन तिवारी एवं सचिव राहुल तिवारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। लल्लन तिवारी ने कहा कि यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र न केवल संस्थान का नाम रोशन करेंगे, बल्कि अपने परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा से निरंतर आगे बढ़ेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा एवं कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक नाईक ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएँगे। यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि श्री एल. आर. तिवारी डिग्री कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग से जुड़ने के श्रेष्ठ अवसर प्रदान करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
गणतंत्र दिवस पर संजय सिंह ने हिंदी बाल विद्या मंदिर में किया ध्वजारोहण

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष तथा युवा समाजसेवी संजय सिंह ने गणतंत्र दिवस पर संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर ,असल्फा घाटकोपर के प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा ध्वज को सलामी दी। विद्यालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संजय सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। समारोह में उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक धर्मो और भाषाओं के लोग मिलजुल रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को संविधान का पालन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। संजय सिंह ने उत्तर भारतीय संघ के संस्थापक स्वर्गीय बांकेराम तिवारी तथा संघ को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने वाले बाबू आरएन सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रभारी विनोद मिश्रा, माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका प्रिया संजू सिंह, प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका निर्मला पाल, उप मुख्याध्यापक रमेश कुमार मिश्रा, पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह आदि का समावेश रहा।
के एम अग्रवाल कॉलेज में विजय पंडित ने किया ध्वजारोहण
कल्याण । के एम अग्रवाल कॉलेज, कल्याण में प्रजासत्ताक दिन उल्लास पुर्वक मनाया गया। के एम अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ विजय पंडित के हाथों तिरंगा फहराया गया और तिरंगे को नमन किया गया।इस अवसर पर NCC के औऱ NSS के विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ सुजीत सिंह और प्राचार्य डॉ अनीता मन्ना सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित थे।
अरिस्टा साइबर कॉप बनेगा दुनिया का साइबर सुरक्षा कवच : डॉ कुणाल सिँह

नोएडा । डिजिटल युग में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बीच भारत ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आद्यंत लैब्स (Aadyanta Labs) द्वारा विकसित दुनिया की पहली AI-संचालित साइबर सुरक्षा प्रणाली अरिस्टा साइबर कॉप का नोएडा में भव्य शुभारंभ किया गया। यह स्वदेशी ऐप न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करता है। देश भर में अरिस्टा साइबर कॉप की उन्नत क्षमताओं का लाइव प्रदर्शन किये जा रहे हैँ। कार्यक्रम में बताया गया कि यह प्रणाली पारंपरिक साइबर सुरक्षा टूल्स से अलग Predictive (पूर्वानुमानात्मक), Proactive (सक्रिय) और Preventive (निवारक) तीन-स्तरीय सुरक्षा मॉडल पर आधारित है, जिसे Inference AI संचालित करता है।इस अवसर पर कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने बताया कि जो विश्व के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (Alumni) हैं, ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भारत लौटने के बाद उनके मन में यह संकल्प आया कि अब देश में रहकर ही तकनीक के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने कहा विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे। दुनिया के विकसित देशों को उनकी टेक्नोलॉजी कंपनियों ने आगे बढ़ाया है। भारत को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए तकनीक में सशक्त होना होगा। उन्होंने आगे कहा कि साइबर सुरक्षा आज पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार इस विषय पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरिस्टा साइबर कॉप पूरी तरह से भारतीय उत्पाद है। मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाय इंडियंस’।भविष्य में कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी कार्य करेगी।

डॉ. कुणाल सिंह बेरवार ने यह भी बताया कि प्रोडक्ट का नाम ‘Aarista’ संस्कृत के शब्द ‘अरिष्टम्’ से लिया गया है,जिसका अर्थ होता है। संकटों से रक्षा करने वाला या सुरक्षा प्रदान करने वाला। वहीं कंपनी का नाम आद्यांत भारतीय पौराणिक ग्रंथों से प्रेरित है, जिसका अर्थ आदि और अंत होता है। यह नामकरण भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम को दर्शाता है। अरिस्टा साइबर कॉप की प्रमुख विशेषताओं में 24x7 रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, AI-संचालित वायरस, मालवेयर, रैनसमवेयर और स्पायवेयर से सुरक्षा शामिल है। यह दुनिया की पहली ऐसी प्रणाली है जो वॉयस कॉल फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी और AI-जनित डीपफेक वॉयस कॉल्स की पहचान कर सकती है। साथ ही इसका रीयल-टाइम वित्तीय दस्तावेज़ सत्यापन तंत्र बैंक स्टेटमेंट, इनवॉइस और अनुबंधों में होने वाली जालसाजी को तुरंत पकड़ने में सक्षम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अरिस्टा साइबर कॉप जैसे स्वदेशी AI समाधान भारत को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि अरिस्टा केवल एक ऐप नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा के एक नए युग की शुरुआत है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
मुंबई। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म ,हर भाषा के लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हम सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यह दिन संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प दिन है। इस अवसर पर मंदिर न्यास से जुड़े सभी विश्वस्त, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
अलीबाग में अपने आवास पर डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया ध्वजारोहण



मुंबई। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है। अलीबाग स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म ,हर भाषा के लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हम सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यह दिन संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प दिन है।
समाजसेवियों ने की बीजेपी नगरसेविका मानसी रमेश शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात

भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका नगरसेवक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित नगरसेविका कुमारी मानसी रमेश शर्मा से रविवार 25 जनवरी 2026 को मुंबई महानगर के समाजसेवियों ने निजी कार्यालय भायंदर में शिष्टाचार मुलाकात किया तत्पश्चात पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करके आशीर्वाद दिया।शिष्टाचार मुलाकात में आगामी जनसेवा एवं समाजसेवा पर भी चर्चाएं हुई।उपस्थित समाजसेवियों में लालमन शर्मा भायंदर,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी भांडुप,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी खाररोड,प्रेमकुमार शर्मा (ट्रांसपोर्ट प्रबंधक - कांदिवली),शिवम् शर्मा चारकोप,अमन मोहनलाल शर्मा ठाकुर काम्प्लेक्स,कवि लेखक गीतकार एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप कलवा ठाणे मुख्य रूप से उपस्थित थे।उपस्थित अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार टी.व्ही. 9 रमेश शर्मा के त्याग और समर्पण की सराहना करते हुए हौसला अफजाई किया जिनके स्नेह का फल उन्हें प्राप्त हुआ।रमेश मूलतः बड़ागांव वाराणसी के रहने वाले हैं जो महानगर मुंबई में विगत कई दसकों से रहते हुए जनसेवा के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।