शेष नारायण सिंह बनाए गए नेशनल एंटी करप्शन एजेन्सी संगठन जिला अध्यक्ष कौशाम्बी।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कौशांबी निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी शेष नारायण सिंह पुत्र राम बरन सिंह एक समाजसेवी है जो कि अपने क्षेत्र में जनमानस की आवाज को बुलन्द करते रहते है नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन के प्रति इनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए शेष नारायण सिंह को कोर कमेटी के प्रस्ताव पर जिला अध्यक्ष जनपद कौशांबी पद पर नियुक्त किया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने कहा कि हमारा संगठन का निर्माण करने का एकमात्र उद्देश्य समाज में अपराध भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को खत्म करते हुए समाज में आम जनमानस को जागरूक करते हुए अपराधियो भ्रष्टाचारियो और रिश्वतखोरीयो से क्षेत्र को मुक्त करना नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने यह भी कहा कि हम समाज में हो रहे अपराध भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगे इसके लिए हम सभी जनपदो में जिला कमेटी तैयार करते हुए सभी टीम को साथ लेकर रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए जनमानस का सहयोग करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने कहा कि हम जल्द ही जिला वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियो के साथ वार्ता कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपराध और रिश्वतखोरी जैसे घृणित कार्यो को खत्म करने का कार्य करेंगे नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे ने कहा कि हम जल्द ही कमेटी गठन करते हुए संगठन में नियुक्त किए जाने वाले सभी पदाधिकारीयो को सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे शेष नारायण सिंह को नेशनल एंटी करप्शन एजेंसी संगठन मे जिला अध्यक्ष जनपद कौशाम्बी नियुक्त किए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश दुबे राष्ट्रीय महासचिव अतहर अब्बास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग कमेटी पूजा गुप्ता संगठन मंत्री रामकुमार ओझा राष्ट्रीय सचिव केशव सिंह ने बधाई दिया।



















1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k