भायंदर पूर्व के राहुल बंगला पर धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति
भायंदर। प्रबुद्ध लोगों के सामाजिक संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित राहुल बांग्ला पर परंपरागत सांस्कृतिक स्वरूप में धूमधाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। सबसे पहले संस्था के प्रमुख संरक्षक तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी का उपस्थित लोगों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद डॉ मुरलीधर पांडे, डॉ त्रैलोक्य मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्राध्यापक उपेंद्र पांडे, डॉ मयूर दुबे, शास्त्री राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, चंदौली से आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, समाजसेवी संजय दुबे समेत अनेक लोगों ने सामाजिक गीतों और विचारों के माध्यम से अपनी बातें रखी।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। सभी लोगों ने मिलकर खिचड़ी, दही, घुघुरी, तिल गुड़ खाने का आनंद उठाया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पुरुषोत्तम पांडे, जे एन तिवारी, समाजसेवी अभयराज चौबे, प्रोफेसर बीके दुबे, अदालत पांडे, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडे, श्रीकांत उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, अजीत शुक्ला,अच्छेलाल पांडे, वीरेंद्र पाठक, श्री राम दुबे, लालू तिवारी, प्रेम भाई, समाजसेवी राजेश दुबे, आनंद पाठक, राजीव मणि त्रिपाठी, बीके श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, ईश्वर सिंह, राम सिंह पिंटू आदि का समावेश रहा।
![]()

भायंदर। प्रबुद्ध लोगों के सामाजिक संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भायंदर पूर्व के जेसल पार्क स्थित राहुल बांग्ला पर परंपरागत सांस्कृतिक स्वरूप में धूमधाम से मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया। सबसे पहले संस्था के प्रमुख संरक्षक तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी का उपस्थित लोगों द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद डॉ मुरलीधर पांडे, डॉ त्रैलोक्य मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व प्राध्यापक उपेंद्र पांडे, डॉ मयूर दुबे, शास्त्री राकेश मणि त्रिपाठी लंदन वाले, प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा, चंदौली से आए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी, समाजसेवी संजय दुबे समेत अनेक लोगों ने सामाजिक गीतों और विचारों के माध्यम से अपनी बातें रखी।

भायंदर । मीरा भायंदर का संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा शहर के विकास की दिशा में किए गए रचनात्मक कार्यों और सनातन धर्म के प्रति भाजपा के अटूट संबंधों को देखते हुए भाजपा की शानदार जीत तय है। उत्तर भारतीय युवा चेहरा कहे जाने वाले समाजसेवी भास्कर चौबे ने आज भाजपा में शामिल होने के बाद उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीरा भायंदर का महापौर बनना अटल है।
मुंबई | भांडुप पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 110 से भाजपा प्रत्याशी जेनी शर्मा के चुनाव प्रचार ने सोमवार को व्यापक जनसमर्थन के साथ नई ऊर्जा प्राप्त की। प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्र में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हर समाज और वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
मुंबई। वर्सोवा विधानसभा स्थित वार्ड क्रमांक 63 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गट) के प्रत्याशी एमएम यादव यादव की अंतिम प्रचार रैली में आज उनकी ताकत और लोकप्रियता दोनों नजर आई। पिछले 40 वर्षों से यहां की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहे यादव के समर्थन में जिस तरह से जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी तथा लोगों ने खुलकर उनके समर्थन में नारे लगाए, उसे देखकर विपक्ष के हौसले पस्त हो गए हैं। यादव को यह समर्थन अनायास नहीं मिल रहा है। लोगों के बीच उन्होंने लगातार रचनात्मक और सामाजिक काम किए हैं। लोगों के सुख दुख के साथ हमेशा खड़े रहे। इस वार्ड में 12 से 13 हजार उत्तर भारतीय मतदाता है, जिनमें 8 हजार केवल यादव मतदाता है।
2 hours and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1