क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति ने मनाई मालवीय जी व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बहसूमा (रामराज)।क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा पंडित नरेश शर्मा के आवास पर ब्राह्मण सभा का आयोजन कर महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई।
सभा का संचालन विपुल राम शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता पंडित विजय प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक पंडित प्रेम बल्लभ शर्मा के लम्बी बीमारी के बाद हुए स्वर्गवास पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही ब्राह्मण समाज के हितों पर विचार-विमर्श किया गया।
सभा में पंडित विजय प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा (हाशिमपुर), मनोज शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, नरेश शर्मा, अंशुल अत्रे, जितेंद्र शर्मा, शंकर दयाल शर्मा, गंगे पंडित, सुमित शर्मा, गौरव भारद्वाज, नवीन कुमार शर्मा, जोगिंदर शर्मा, सचिन शर्मा, पुनीत शर्मा, सरवन शर्मा (फाजलपुर), अजय कुमार शर्मा, सतेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, शेखर शर्मा, प्रदीप शर्मा सहित अनेक ब्राह्मणजन उपस्थित रहे।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1