देवघर-में भाजपाईयों ने मनाई सावित्रीबाई फूले की जयंती।
देवघर:
भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई। भाजपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले ने महिलाओं की शिक्षा के प्रति अपनी पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उनके अभूतपूर्व समर्पण को देश कभी नहीं भूल सकता है। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधनों में सावित्री बाई फुले के जीवन, उनके समाज सुधार के कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने सावित्री बाई फुले और अन्य महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाड़े, नवल राय, कन्हैया झा,
भाजपा युवा नेता तुफान महथा, प्रज्ञा झा, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, विनय चंद्रवंशी, धनंजय तिवारी, प्रोफेसर राजीव सिंह, सुलोचना देवी, बलराम पोद्दार, अमृत मिश्रा, पंकज सिंह भदोरिया, सोना धारी झा, संजय गुप्ता, सुनील यादव, जयप्रकाश सिंह, सुमित रामानी, राजेश मंडल, रमेश राय, ईश्वर राय, राम नारायण राय, राजन सिंह, मुकेश पाठक, आशीष पंडित, भूषण पंडित, भूषण सोनी, अमनदीप गोलू ,सौरभ पाठक, बबलू पासवान, जगन्नाथ यादव, दशरथ दास, अलका सोनी, संध्या कुमारी, मनीष सिंह, बबलू कुमार, राजीव कुमार, बम बम दुबे, अशोक कुमार, एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे
1 hour and 49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k