*निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ देवघर-भाजपा का जोरदार धरना, ईवीएम से चुनाव कराने व तिथि की जल्द घोषणा की मांग।
देवघर: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग और रामपुर में बने वर्टिकल 3 के तहत आवास ( फ्लैट)में लाभूको को जल्द से जल्द गृह प्रवेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन निगम कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को किया गया। धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की।आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में हो रहे विलम्ब के खिलाफ भाजपा ने सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, धरना में भाजपा नेताओं ने चुनाव की तिथि की जल्द से जल्द घोषणा, चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा बैलेट पेपर की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रयोग करने एवं वर्टिकल 3 तहत बने आवास में गृह प्रवेश जल्द कराने की मांग उठाई। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीरता से नहीं ले रही है और निकाय चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव भी दलीय आधार पर होना चाहिए। पिछले पांच वर्षों से नगर निगम चुनाव लंबित होने के कारण इच्छुक उम्मीदवार मायूस हैं और विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। यदि निकाय चुनाव जल्द नहीं हुए तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब का आशियाना बदहाली के आंसू रो रहे हैं वर्टिकल 3 के तहत बने फ्लैट लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं करवाया जा रहा है यह किसके इशारे। पर हो रहा लाभुक पैसा दे दिए हैं निगम का चक्कर लगा रहे हम निगम अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं है कि जल्द से जल्द अगर उस फ्लैट में गृह प्रवेश नहीं करवा गया उग्र आंदोलन होगा और आंदोलन के बाद वर्टिकल 3 के लाभुक के साथ ताला तोड़कर गृह प्रवेश होगा भाजपा हमेशा जनता के साथ है मौके पर धरना को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि,नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है। जिस वजह से आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। कहा कि निगम में अफसरशाही हावी है। वहीं, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार चुनाव में संभावित हार से डर रही है। इसलिए चुनाव नहीं करा रही है।जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा निगम प्रभारी सह वार्ड पार्षद जिला उपाध्यक्ष कन्हैया झा ने कहा कि कि नगर निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि निकाय चुनाव में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और उन्होंने और कहा कि अफसर शाही के चलते राज सरकार की मिली भगत के चलते वर्टिकल 3 तहत बने प्रधानमंत्री आवास 6साल से धूल फांक रहे पीएम आवास योजना के फ्लैट यह प्रोजेक्ट केंद्र का ड्रीम प्रोजेक्ट है कि साल 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत देंगे, इस सपने को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर-शहर गरीबों के लिए आशियाना बनाया जाने लगा. ऐसे ही देवघर में भी करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से 665 फ्लैट बनाए गए, ये फ्लैट्स बन कर तो तैयार हो गए, लेकिन जिस मकसद से ये फ्लैट्स बनाए गए वो पूरा नहीं हुआ. जिन फ्लैट्स में गरीब लोग अपना आशियाना बनाने वाले थे. आज उन्हीं फ्लैट्स में नशेड़ी अपना मयखाना बनाए बैठे हैं. इन फ्लैट्स में आज शराबी अपनी पार्टियां करते हैं. रख रखाव के अभाव की वजह से बड़ी-बड़ी घास उगी है. अगर आप फ्लैट्स के अंदर नजारा देखोगे तो टॉयलेट,गंदा हैं. यहां तक कि इन फ्लैट्स में लगाई गई ग्रील भी उखड़ी हुई है. यहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल परिवार के लोगों के लिए बनाए गए थे, लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से इन फ्लैटों को गरीब लोगों को गृह प्रवेश नहीं कराया गया है. निगम को हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जल्द से जल्द नगर निगम फ्लैट लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं कराएगा तो ताला तोड़ कर गृह प्रवेश होगा चाहे जनता के लिए हमें जेल जाना पड़े कोई लाभुक परेशान नहीं हो गृह प्रवेश अब जल्द होगा मौके पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराना सीधे-सीधे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। संचालन संतोष उपाध्याय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा ने किया। वहीं राज्यपाल के नाम से भाजपा नेताओं ने सह नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा। धरना को संबोधित करने वाले वक्ता धरना को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया , संजीव जजवाड़े,पंकज सिंह भदोरिया,अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय कन्हैया झा नारायण दास रंधीर सिंह सचिन सुल्तानिया विनय चंद्र वंशी रमेश राय बबलू पासवान धनंजय तिवारी बलराम पोद्दार ,अभय आनंद झा ,सुनीता सिंह महेशा राय गौरी शंकर शर्मा वर्टिकल 3 के लाभुक सुधा वर्मा आदी ने सम्बोधित किया। धरना में शामिल पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी विजया सिंह विशाखा सिंह मिथलेश सिन्हा अमृत मिश्रा तुफान महथा, मुकेश पाठक मुकेश दास दशरथ दास भूषण सोनी मिथलेश यादव चंद्रशेखर खवाड़े संजय गुप्ता धनंजय खवाड़े विकास कुमार कन्हैया झा,अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय संजीव जजवाड़े रीता चौरसिया विपीन देव नवल राय मनोज मिश्रा बालानाथ सिन्हा संध्या कुमारी निरंजन देव अलका सोनी अमर पासवान सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत वर्टिकल 3 के लाभुक एवं आमलोग धरना में शामिल रहे।
देवघर नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त अभियान शुरू।
देवघर: नगर निगम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में आज छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर प्रबंधक सतीश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील मेहता, दीपक कुमार, पिंटू राय तथा एसबीएम शाखा से मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा छापेमारी के दौरान तीन दुकानों से कुल 19 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 17,800 रुपये का जुर्माना वसूल कर निगम कोष में जमा कराया गया। नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 06/01/2026 से प्रारंभ हुआ है, जो लगातार चार दिनों तक चलाया जाएगा। नगर विकास के निर्देश पर अगले चार दिनों तक किया अभियान चलाया जाएगा अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। निगम ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने और वैकल्पिक पर्यावरण–अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की है।
देवघर-लगातार दूसरी जीत के साथ झारखंड वॉलीबॉल टीम पहुंचा क्वार्टर फाइनल में।
देवघर: वाराणसी में चल रहे 72वी नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो कि 4 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगा उसमें झारखंड ने अपने दोनों मैच जीत कर लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।।राष्ट्रीय कोच अमरजीत खड़े के कोचिंग में टीम ने लगातार दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।पहला मैच राजस्थान से हुआ जिसमें झारखंड ने 3/1 से जबकि कर्नाटक को सीधे सेट में 3/0 से हराया।। दिल्सिन,रजत,एल्विन,एलेन, अविनाश,,विग्नेश नजीम,के शानदार खेल के दम पे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया।।इस मैच के दौरान झारखंड वॉलीबॉल संघ के भीष्म पितामह शेखर बोस सहित कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय,सीईओ निशिकांत पाठक,सचिव उत्तम राज सहित टीम के सहायक कोच आशीष आनंद , विकास वर्मा,धनरंजन शर्मा,नवीन शर्मा,उपेन्द्र सिंह,अंतराष्ट्रीय निर्णायक संजय गुप्ता टीम के साथ मौजूद थे।। शेखर बोस ने कहा कि टीम काफी अच्छा खेल रही है और इसी तरह खेलती रही तो टीम फाइनल भी जीतेगी।। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को अगला नेशनल मिलने की संभावना है इसके लिए सारी प्रक्रिया शुरू हो गई है।।क्यों की सचिव उत्तम राज ने आम सभा भारतीय वॉलीबॉल संघ का था उसमें ये बात रखी थी जिसे सर्व सम्मति से लोगों ने सहमति जताई।।
देवघर-झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा सत्संग कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
देवघर: आज झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा सत्संग कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया इसमें जिक्र किया गया है जो कल दिनांक 05/01/2026 को जो घटना सत्संग कॉलेज परिसर में घटी उसको देखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा का कहना है कि आज तक सत्संग कॉलेज में ऐसा नहीं हुआ था इस घटना में जो भी व्यक्ति सम्मिलित थे जिन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उस पर सख्त कार्यवाही किया जाए। साथ ही गार्ड को बढ़ाया जाए एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिससे भविष्य में ऐसा घटना न हो एवं आगे घटना करने वाले को चिन्हित किया जा सके। झामुमो महानगर सह सचिव प्रमोद चौधरी का कहना है विद्या की मंदिर में अगर ऐसी घटना घटती हैं तो आने वाले समय में क्या संदेश जाएगी इसलिए भविष्य में ऐसी घटना ना घटे उसके लिए कॉलेज प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही करे मौके पर उपस्थित झामुमो महानगर सह सचिव प्रमोद चौधरी, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष समित सोरेन, उपाध्यक्ष संजय मेहरा आदि मौजूद थे।
देवघर के जसीडीह स्टेशन पर मानवीय पहल, महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने कुलियों को बांटे कंबल।
देवघर: कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने स्टेशन पर कार्यरत दर्जनों कुलियों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता सरोज सिंह एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर नंदन दुबे ने किया। कंबल वितरण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में कुली जैसे श्रमिक वर्ग को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का यह दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर नागेश्वर राम, रंजीत राम, शैलेश राम, विकास राम, दिलीप भोक्ता, चंदेश्वर राउत, विकास कुमार, दिगम्बर कुमार यादव, लालमोहन भोक्ता, सुनील राम एवं जुगनू राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कुलियों ने कंबल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
देवघर-में भाजपाईयों ने मनाई सावित्रीबाई फूले की जयंती।
देवघर: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई गई। भाजपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले ने महिलाओं की शिक्षा के प्रति अपनी पूरा जीवन समर्पित कर दिया, उनके अभूतपूर्व समर्पण को देश कभी नहीं भूल सकता है। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधनों में सावित्री बाई फुले के जीवन, उनके समाज सुधार के कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सावित्री बाई फुले और अन्य महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाड़े, नवल राय, कन्हैया झा, भाजपा युवा नेता तुफान महथा, प्रज्ञा झा, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, विनय चंद्रवंशी, धनंजय तिवारी, प्रोफेसर राजीव सिंह, सुलोचना देवी, बलराम पोद्दार, अमृत मिश्रा, पंकज सिंह भदोरिया, सोना धारी झा, संजय गुप्ता, सुनील यादव, जयप्रकाश सिंह, सुमित रामानी, राजेश मंडल, रमेश राय, ईश्वर राय, राम नारायण राय, राजन सिंह, मुकेश पाठक, आशीष पंडित, भूषण पंडित, भूषण सोनी, अमनदीप गोलू ,सौरभ पाठक, बबलू पासवान, जगन्नाथ यादव, दशरथ दास, अलका सोनी, संध्या कुमारी, मनीष सिंह, बबलू कुमार, राजीव कुमार, बम बम दुबे, अशोक कुमार, एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे
अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ को भोजपुरी गौरव सम्मान बंगाल में
देवघर: भोजपुरी अभिनेता एवं निर्देशक दीप श्रेष्ठ को भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं भारतीय भाषा शोध संस्थान ( बंगाल ) के मंच पर भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।बंगाल मे भी भोजपुरी भाषी लोग बहुत ज़्यादा हैं ।भोजपुरी साहित्य विकास मच एवं भारतीय भाषा शोध संस्थान पश्चिम बंगाल ( कलकत्ता ) ने अपना 12 वॉ एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम मनाया रवींद्र भवन रिसड़ा मे ।इस एक दिवसीय कार्यक्रम में कई भोजपुरी साहित्यकार, भोजपुरी गीतकार, कवि , गायक सम्मलित हुए और भोजपुरी को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने के लिये सरकार से बातचीत कर सांसदों पर ज़ोर लगाने की बात पर सहमति बनी। कई जाने माने भोजपुरी साहित्यकारो , कवियों, लेखकों, पत्रकारों, गायकों को सम्मानित किया गया । सभी ने अपने अपने विचार रखे ।अभिनेता निर्देशक दीप श्रेष्ठ ने कहा भोजपुरी भाषा को सम्मान मिलेगा आठवीं अनुसूची में शामिल हो जाएगी तो भोजपुरी में सार्थक और समाजिक फिल्म बनेगी तब भोजपुरी भाषा की फिल्में राष्ट्रीय पुरस्कार में सम्मानित हो सकती हैं तब हम गर्व से कहब हमनी भोजपुरिया हई। यह जानकारी दीप श्रेष्ठ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
देवघर यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के आवाहन पर 30 दिसंबर की शाम को SBI साधना भवन के पास विरोध प्रदर्शन।
देवघर: भारतीय स्टेट बैंक, साधना भवन, देवघर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को देवघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, साधना भवन के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा पाँच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह लागू करने सहित अन्य लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम UFBU की देवघर इकाई के संयोजक एवं कर्मचारी संघ पटना मंडल के अध्यक्ष मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव  धीरज कुमार ने कहा कि बैंकों में स्टाफ की भारी कमी के कारण कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्य-दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि RBI, LIC एवं GIC जैसे संस्थानों में जहाँ पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, वहीं बैंक कर्मियों को इससे वंचित रखना भेदभावपूर्ण है। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (SBIOA) के आंचलिक सचिव श्री विभु प्रकाश, अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार (IOB), मुकेश कुमार सिंह (BOI), रोहित कुमार सिंह (BOI), ब्रजेश कुमार (Canara Bank) सहित विभिन्न बैंकों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही मुख्य प्रबंधकगण— श्री शक्ति शेखर मिश्रा, श्री गौरव आनंद,ब्रज पति सहाय तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी संतोष, संदीप, अंशुमन, पंकज, राजेश, नयन, विजय सिन्हा, सुमन, राजेश सिन्हा, सुकृतिका, माधव, अंजली, निशी आनंद, शशि एक्का, हीरल शर्मा, सहित अमर, रविकांत, प्रवीण, अवधेश झा, केशव, सनी, अंशुमन, राजेश, आयुषी, कंचन, अमित कुमार, सुमित कुमार, रंजन, अविनाश कुमार (PNB), रोहित झा (PNB), अनूप पांडे, चंद्रशेखर, अरविंद बाजपेई, कनिष्क आनंद, कुमार शांतनु, काजल कुमार झा, प्रद्युम्न कुमार, मनीष कुमार राय, अजय जज़वारे ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया। UFBU ने बताया कि IBA द्वारा पाँच दिवसीय बैंकिंग की सिफारिश सरकार को भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी अनावश्यक देरी के विरोध में UFBU ने देशव्यापी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की है। UFBU का आगे का आंदोलनात्मक कार्यक्रम: • 04 जनवरी 2026 – सोशल मीडिया / ट्विटर अभियान • 05 जनवरी 2026 – सभी राज्य राजधानियों में धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल की तिथि की घोषणा • 13 जनवरी 2026 – प्रेस मीट / प्रेस विज्ञप्ति • जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में – अखिल भारतीय बैंक हड़ताल UFBU ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार एवं बैंक प्रबंधन की होगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं एकजुट वातावरण में संपन्न हुआ।
देवघर: कांग्रेस के 140 वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन।
देवघर: कांग्रेस के 140 वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में कांग्रेस का संविधान, विचारधारा एवं राष्ट्रीय संविधान पर परिचर्चा की गई। विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्य अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर हम सभी एकत्रित हुए हैं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की जीवंत विचारधारा रही है। कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता दिलाने, संविधान रचने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और गरीब, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं ने आधुनिक भारत की नींव रखी। जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका संविधान में विश्वास, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और सर्वजन हिताय की नीति रही है। आज जब देश में लोकतंत्र, संविधान और संस्थाओं पर खतरे मंडरा रहे हैं, तब कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। हम संकल्प लेते हैं कि हम संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस हमेशा सत्य, अहिंसा और जनहित की राह पर चलती रही है और आगे भी चलती रहेगी। इस स्थापना दिवस पर हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएँगे और एक सशक्त, समावेशी एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँगे। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बंगाल प्रभारी एहसान अहमद खान कार्यक्रम में शामिल होते हुए कांग्रेस के विचारधारा एवं युवक कांग्रेस के जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण से लेकर विकास तक कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण रहा। गांधी और नेहरू के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम युवाओं के उपर भी है। *युवक कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं पदाधिकारियों ने पुरे शहर में बाइक रैली जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में निकाली गई। यह रैली वैद्यनाथ पुर चौक से शिवराम झा चौक,टावर चौक होते कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई। टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन किया।* कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर,जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी जियाउल हसन, विवेक मिश्रा,सुधीर देव, रवि गुप्ता,नगर अध्यक्ष रवि केसरी, आदित्य सरोलिया,राजा साहिल,गणेश दास, राकेश केशरी,आफताब आलम,धर्मेंद्र सिंह,ध्रुव प्रसाद देव सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय,युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज,एन एस यू आइ के जिलाध्यक्ष रवि बर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास राउत,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक, सेवा दल जिलाध्यक्ष सुरेश पंडित,भवेष भूषण,कुमार बाबा,अजय कुमार पंकज,शैफ दानिश, अखिल भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में नवनिर्वाचित युवक जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के साथ उपाध्यक्ष राजा साहिल, प्रदेश सचिव आदित्य सरोलिया,आविद जावेद,अनुराग आनंद, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, राहुल सिंह,अरबाज अंसारी, महासचिव पप्पू पासवान, देवघर विधानसभा अध्यक्ष कुमार सूरज चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष दीवाकर दास, नगर अध्यक्ष राजन कुमार,शक्ति यादव, जरमुंडी विधानसभा अध्यक्ष अंकुर राय, मधुपुर विधानसभा अध्यक्ष सूरज साह,मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार साव,अजीत दास, पंकज दास आदि का सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष तथा मुख्य अतिथि के द्वारा माला पहनाकर बधाई देते हुए सम्मानित एवं स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि नवनिर्वाचित युवक कांग्रेस के द्वारा देवघर कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। भवदीय दिनेश कुमार मंडल महासचिव-सह-प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देवघर।
देवघर के चमारीडीह गांव में ठंड से राहत हेतु इनर व्हील क्लब ने कंबल वितरण किया।
देवघर: आज इनर व्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में चमारीडीह गांव में ठंड से राहत हेतु कंबल वितरण किया गया कड़ाके की ठंड के बीच इनर व्हील क्लब देवघर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शहर की चकाचौंध से दूर चमारीडीह गांव में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई। क्लब की सदस्यों ने गांव की गलियों में जाकर ग्रास रूट लेवल पर असहाय एवं गरीब लोगों को 80 कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुँचाना था। जो ठंड के मौसम में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और जिन तक सहायता अक्सर नहीं पहुँच पाती। क्लब की सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर जरूरतमंदों की पहचान की और उन्हें कंबल देकर राहत प्रदान की। स्थानीय ग्रामीणों ने इनर व्हील क्लब देवघर की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं। इनर व्हील क्लब देवघर ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। क्लब ने आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा' सचिव कंचन मूर्ति साह डॉ मंजू बैंकर विभा सिंह निशा जयसवाल सावित्री गुप्ता निशा गुप्ता उपस्थित थी मीडिया प्रभारी- बेबी रोमा इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर