ठंड से कांपा पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी से हरियाणा-पंजाब तक शीतलहर का अलर्ट
#severecoldanddensefoginnorth_india
समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उस पर से घने कोहरे का कहर भी जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया।
![]()
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर के साथ ही कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (29 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
सबसे ज्यादा ज्यादा असर ट्रेनों पर
उत्तर भारत में जारी घने कोहरे का सबसे ज्यादा ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ा है। आज दिल्ली की ओर आने वाली 100 से अधिक ट्रेनें सात घंटे तक देरी से चल रही हैं। कोहरे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीजन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में कई राजधानी और शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है, जिससे यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेनों की लोकेशन जान लें और परेशानी से बच सकें।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
घने कोहरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में समस्याएं आ सकती हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि हम यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उड़ानों से संबंधित ताजा जानकारी के लिए यात्रियों को अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय असुविधा के लिए हमें खेद है।





6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k