डी मोनफोर अकादमी में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास
![]()
बहसूमा। मेरठ।डी मोनफोर अकादमी के परिसर में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर चयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सशक्त बनाना रहा।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आए शिक्षाविदों एवं विषय-विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी, प्रबंधन एवं अन्य उभरते करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और लक्ष्य के अनुरूप करियर चुनने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य की बेहतर तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि,
आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। इससे वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से पहचान पाते हैं और सफलता की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
वहीं विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने कहा कि,
इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी आमंत्रित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
करियर काउंसलिंग कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी।



बहसूमा। डी. मोनफोर अकादमी में गुरुवार को तुलसी पूजा का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
बहसुमाध् मेरठ।आज बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम परविंदर उर्फ जैन साहब के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बहसूमा (मेरठ)। थाना बहसूमा पर गठित साइबर पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर टीम ने पीड़ित के खाते से ठगे गए 10,000 रुपये सकुशल वापस कराए हैं।
बहसूमा रामराज में पंडित नैन सिंह शर्मा के आवास पर भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा हुई जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और भारतीय किसान यूनियन तोमर की सदस्यता ली सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय ब्राहमण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चन्द शर्मा ने की मुख्य अतिथि यूनियन के जिला अध्यक्ष इंतजार देसवाल रहे संचालन मोनू बटला ने किया सभा को संबोधित जिला अध्यक्ष इंतजार देसवाल ने करते हुए किसानों के हित की बात कही ओर पंडित विधि चन्द शर्मा ने भी अपने विचार रखे सभा में उपस्थित जिला सचिव कलीम प्रधान अकबरपुर मण्डल उपाध्यक्ष सरदार अमरपाल सिंह एवं कृष्ण कुमार उर्फ गोल्डी, दीपक गुप्ता, हर्ष शर्मा उर्फ चैंपू पंडित, अजय कुमार शर्मा, पुनीत शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा कल्लू पंडित प्रशांत शर्मा, गंगे पंडित, मुमताज चौधरी सुलेमान एवं गौ सेवा टीम रामराज के पदाधिकारी उपस्थित रहे और कुंवरपाल पत्रकार राम अवतार राणा पत्रकार आदि क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
बहसूमा। हस्तिनापुर विकास खंड के गांव मोहम्मदपुर शाकिस्त में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव की मुख्य गलियां व संपर्क मार्ग कई महीनों से कीचड़ में तब्दील हैं, जिससे लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इन्हीं रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं।
बहसुमा।मेरठ। टिकोला शुगर मिल द्वारा सत्र 2025–26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर मिल ने दिनांक 13 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान कर दिया है।
2 hours and 1 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k