झामुमो में शामिल हुए आप और भाजपा के सैकड़ों सदस्य
सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए लातेहार जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
![]()
रांची: आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को रांची के हरमू स्थित झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में एक महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लातेहार जिले के आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के सैकड़ों सदस्यों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी को संगठन के नीति और सिद्धांतों से अवगत कराया।
संकल्प: नए सदस्यों को पार्टी को मजबूत करने एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य रूप से शामिल होने वाले सदस्य
यह सदस्यता ग्रहण लातेहार जिलाध्यक्ष श्री मोतीलाल नाथ सहदेव जी के नेतृत्व और जिला सचिव बुदेश्वर उराँव की उपस्थिति में हुआ। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे:
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता: श्री सौरव श्रीवास्तव
अन्य प्रमुख सदस्य: अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ शम्स रजा, डॉ संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित सैकड़ों लोग।












2 hours and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.6k