समस्याओ के निदान हेतु ॐ ब्रह्म दरबार साधना केन्द्र का जसरा में लगा दिव्य दरबार।
![]()
मोह माया से मुक्त होकर करे ईश्वर सेवा-जयशंकर महाराज।
हमे दुख की भांति सुख में भी ईश्वर को याद करना चाहिए - पंडित जयशंकर महाराज।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत बारा क्षेत्र में शुक्रवार को ॐ ब्रह्म दरबार साधना केन्द्र का दिव्य दरबार जसरा में जयशंकर जी महाराज ने लगाया।उन्होंने बताया कि ईश्वर को मन में जगह देने मात्र से कष्ट दूर होते है इसके लिए हमें हर तरह के मोह माया से दूर होकर ईश्वर की शरण में जाना होगा।हमे सुख की तरह दु:ख में भी ईश्वर को नही भूलना चाहिए।आज कल की युवा पीढ़ी से कहना चाहूंगा कि माता पिता की सेवा भी जरूर करे क्योंकि ईश्वर का दूसरा रूप माता पिता ही है।कार्यक्रम की शुरुआत में गुरु दीक्षा से की गई जिसमे माण्डा से आए लोगो को गुरु दीक्षा दिया गया।तत्पश्चात जमशेदपुर से आए दंपति ने पुत्र प्राप्ति के बाद निशाना चढ़ाया।बता दे कि पूरे भारत देश में लगने वाला यह दिव्य दरबार प्रत्येक महीने कही न कही लगता ही है।जैसे ही भक्तों को जानकारी मिलती है अपनी सुविधा अनुसार भक्त दरबार में पहुंचते है और बिना किसी शु:ल्क के लाभ प्राप्त करते हैं। दरबार में मरीजो से किसी भी तरह का कोई शु:ल्क नहीं लिया जाता।दरबार में भारत के कोने कोने से लोग आते है।कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र पंडित ने किया।दरबार में गुजरात महाराष्ट राजस्थान बिहार दिल्ली मुम्बई मिर्जापुर चन्दौली बलिया से मरीज पहुंचे थे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य कृष्णा नन्द शुक्ल अनंत त्रिपाठी आलोक पाठक अभय मिश्रा सचिन श्रीवास्तव दीपू पाठक अतुल महाकाल विनीत दुबे सोनू राजू सेठ शिवम रवि बिप्पू प्रांजल जानकी राधिका पार्वती सुमन गीता देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।






8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k