विदुर–उद्धव मिलन व वाराह अवतार से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु निदौरी गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत करछना विकास खण्ड के ग्राम निदौरी में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन परम पूज्य कथा वाचक श्री श्री 108 स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज पीठाधीश्वर-लक्ष्मी नृसिंह मंदिर दारागंज प्रयागराज ने विदुर–उद्धव मिलन एवं वाराह अवतार की दिव्य लीला का वर्णन किया।गुरुवार को उन्होने परिक्षित जन्म और राज्य विस्तार के प्रसंगों को रोचक शैली में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया था।कथा वाचक महाराज ने कहा कि कथा श्रवण ही मानव जीवन के कल्याण के लिए पर्याप्त है।कथा पण्डाल में बृंदावन से आई संगीतमय मडली ने भावपूर्ण भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को पूर्णत:भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता राजू शुक्ला मेजा ने कथा वाचक महाराज को शीतला माता की तस्वीर भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य यजमान श्याम बिहारी मिश्र उनकी पत्नी फूल कली मिश्रा एवं शीला देवी मिश्र के साथ उन्होने आरती भी की।आयोजक रवि मिश्रा एवं शिव मिश्रा ने राजू शुक्ला को अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएँ उपस्थित रही।कथा में मुख्य रूप से उपस्थित—पूर्व प्रधान निदौरी श्रीकृष्ण मिश्र सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला रमेश शुक्ला उमेश शुक्ला सुनील तिवारी मकसूदन शुक्ला आनंद मिश्रा लक्ष्मीकांत मिश्र विजय शंकर मिश्र गायत्री प्रसाद पाण्डेय गया राम मिश्र दिवाकर मिश्र ब्रजेश त्रिपाठी जनार्दन पाण्डेय श्यामधर दुबे विद्यारतन मिश्र रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








2 hours and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k