बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

बिहार की जनता ने जंगलराज को नकारा और जाती-धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं सुशासन के नाम पर एनडीए को दिया प्रचंड जनादेश: मनीष जायसवाल

हजारीबाग - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग से बिहार में एनडीए के इस अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश के लिए बिहार की जनता को सलाम किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के नाम पर जो प्रचंड जनादेश एनडीए को दिया है उसने एनडीए की जवाब दे ही बिहार के प्रति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव में बिहार की जनता ने जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था प्रकट किया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के कार्य के प्रति कृतज्ञता जताई साथ ही बिहार में जंगल राज को नकारने का कार्य किया है। 

ज्ञात हो कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल पिछले करीब एक महीने तक बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा शेष नेतृत्व के निर्देशानुसार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के प्रभार दायित्व के दौरान प्रवास पर रहें और इस लोकसभा क्षेत्र के आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनवर्षा, सहरसा एवं महिषी विधानसभा चुनाव के ग्राउंड लेवल पर एनडीए के पक्ष में कार्य किए थे। उनके प्रभार क्षेत्र के कुल 6 विधानसभा क्षेत्र में से 5 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम के अनुसार खबर लिखे जाने तक बढ़त बनाए हुए है। यह सांसद मनीष जायसवाल के उत्कृष्ट प्रबंधन और अथक मेहनत का ही परिणाम रहा ।

सांसद मनीष जायसवाल ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर अहले सुबह से ही अपने सांसद सेवा कार्यालय में टेलीविज़न पर ध्यान बनाए रखा और जैसे-जैसे एनडीए ने बढ़त बनाना शुरू किया यहां मिठाई बंटने लगा। सांसद मनीष जायसवाल खुद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आएं। शाम होते ही ढोल-ताशे के साथ सांसद सेवा कार्यालय के बाहर खूब आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे ।

बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय पर विधायक कार्यालय में उमंग का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी एवं प्रचंड विजय पर को विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में हर्ष, उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का विधायक कार्यालय में आगमन जारी रहा। सभी ने एनडीए के जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

माननीय विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में नए युग की शुरुआत होने जा रही है। यह प्रचंड जनादेश जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और एनडीए सरकार उन सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय न केवल एनडीए के कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है, बल्कि करोड़ों लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतीक भी है। विधायक ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, किसान भाइयों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के हर वर्ग का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का यह आशीर्वाद हमारी जवाबदेही और भी बढ़ाता है। हम दोनों राज्यों—बिहार और झारखंड—के विकासात्मक सहयोग, रोजगार अवसरों, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

विधायक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, उत्साह और सहभागिता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

बच्चे देश का भविष्य है उन्हें प्यार ,शिक्षा और संस्कार देना हम सभी का कर्तव्य ::उप प्रमुख अमेरिका महतो!!

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी: कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में बाल दिवस के अवसर पर उप प्रमुख अमेरिका महतो व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया! इसके उपरांत सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए! इस अवसर पर उप प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता है! बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे! भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है! कि चाचा नेहरू जी जन्म दिन है! हर देश में अलग अलग तारीख में बाल दिवस मनाया जाता हैं! बाल दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है असली आयोजन तो स्कूल में किया जाता है! इस दौरान उपस्थित बच्चों ओर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बाल दिवस पर अपनी बातों को रखा! उप प्रमुख के द्वारा सभी सभी बच्चों को चॉकलेट दिया और मध्याह्न भोजन भी किया!  

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान ध्यापक - घनश्याम साव पूनम कुमारी उर्मिला सिंह गीता देवी सरिता देवी गेंदों वर्मा दशरथ कुमार साव मोइदीन अंसारी बच्चों में रोशनी कुमारी रूनीका कुमारी अरशद अंसारी विकास कुमार अंशु कुमारी स्मृति कुमारी अमित कुमार जानवी कुशवाहा अजमत अली गजाला परवीन अंशु कुमार समेत अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे!

पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक में आयोजित!!

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेवई के पहरा गांव में संचालित पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक 14 नवंबर को पहरा दुर्गा मंडप परिसर में हुई! बैठक की अध्यक्षता पहरा आजीविका महिला समिति के सोनी सिंह ने की! संचालन एफ एल टी ममता सिंह ने किया!बैठक में पहरा आजीविका महिला समिति से संबंधित सभी महिला समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सदस्य गण उपस्थित हुवे! बैठक में समिति की क्रिया कलापों की समीक्षा गहनता पूर्वक की गई! साथ ही 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के बारे में सोनी सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया! और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लोगों को दी! साथ हीं झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह पूर्वक मानने का संकल्प लिया और महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर संकल्प लिया गया! जिसमें मुख्य रूप से भ्रूण हत्या पर जागरूक करना बेटा बेटी में अंतर नहीं मानना गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में कराने समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया! मौके ज्योति कुमारी बिल्सी देवी ममता देवी देवती देवी पुष्पा देवी अंजली देवी बसंती देवी पूजा देवी रीना कुमारी पी आर पी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों उपस्थित थे!

स्वयं सहायता समूहों के दीदियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों द्वारा अलग–अलग ग्राम संगठनों में झारखंड राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने पिछले 25 वर्षों में अपने गाँव में हुए विकास पर विस्तृत चर्चा की तथा भविष्य में अपने गाँव को किस रूप में देखना चाहती हैं, इस पर भी विचार–विमर्श किया।

साथ ही महिलाओं एवं पूरे गाँव के FNHW (खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य तथा WASH) से संबंधित मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में अत्यंत गरीब परिवारों की पहचन कर, उन्हें VRF से सहायता प्रदान करने हेतु एक सूची भी तैयार की गई। दीदियों द्वारा लैंगिक समानता, स्वास्थ्य तथा अपने संगठन के 10 सूत्रों का पालन करने का संकल्प लिया गया।अंत में तीन श्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कार तथा सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडर को सम्मानित किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हज़ारीबाग में भव्य जतरा मेला का आयोजन, आदिवासी कला, संस्कृति और परंपरा से दमक उठा कर्जन ग्राउंड

झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के क्रम में जिला प्रशासन, हज़ारीबाग द्वारा कर्जन ग्राउंड परिसर में भव्य जतरा मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त के आगमन पर उनका स्वागत पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा, तिलक-अभिनंदन और पारंपरिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति के साथ किया गया, जिसने झारखंडी संस्कृति की गरिमा को और भी आलोकित कर दिया। जतरा मेला का उद्घाटन उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। 

जतरा मेला का मुख्य उद्देश्य झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति, लोकपरंपरा तथा सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में पूरे कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज, सोहराय और कोहबर की जीवंत प्रदर्शन, पहाड़िया एवं नागपुरी नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ तथा लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियाँ आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। झारखंड की विरासत से ओतप्रोत इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और राज्य की सांस्कृतिक विविधता का जीवंत अनुभव कराया।

मंच पर प्रस्तुत कलाकारों की उत्कृष्ट कला और लोकनृत्यों के अद्भुत तालमेल ने न केवल उपस्थित दर्शकों को झुमने पर मजबूर किया, बल्कि कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए वातावरण को और अधिक आनंदमय बना दिया।

जिला प्रशासन के इस आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी आस्था और एकजुटता का परिचय दिया। पूरा शहर उत्सवमय वातावरण में डूबा रहा और कर्जन ग्राउंड का हर कोना रंग, गीत, नृत्य और लोकरीतियों के उल्लास से सराबोर दिखा।

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, “जतरा मेला झारखंड की जीवंत परंपराओं, जनजातीय गौरव और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। जिला प्रशासन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।”

जिला प्रशासन हज़ारीबाग द्वारा आयोजित यह भव्य सांस्कृतिक उत्सव झारखंड की आत्मा कहे जाने वाले लोकजीवन, प्रकृति-पूजन और सामुदायिक सौहार्द का अद्भुत संगम बनकर उभरा।

तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन,हजारीबाग ने जीता ओवरऑल खिताब

हजारीबाग- तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हजारीबाग पुलिस केंद्र में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 23 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया,जबकि रामगढ़ 11 अंकों के साथ दूसरे और गिरिडीह 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। कुल 242 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश,अनुशासन और खेल भावना देखने योग्य रही फुटबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में हजारीबाग ने खिताब जीता और गिरिडीह उपविजेता बना। हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। कबड्डी में रामगढ़ विजेता और हजारीबाग उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कोडरमा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि रामगढ़ उपविजेता बना। एथलेटिक्स में पुरुष वर्ग में हजारीबाग विजेता और कोडरमा उपविजेता रहा, वहीं महिला वर्ग में रामगढ़ ने बाजी मारी और हजारीबाग दूसरे स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर शामिल हुए। उन्होंने झंडे को सलामी दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई है। पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से भागीदारी की है, वह प्रशंसनीय है। इस तरह के आयोजन से न केवल फिटनेस और टीमवर्क की भावना बढ़ती है, बल्कि विभिन्न जिलों के बीच आपसी सहयोग और संबंध भी मजबूत होते हैं, जो पुलिस कार्यों में भी सहायक साबित होता है।

कार्यक्रम में हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह विमल कुमार सहित उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रूबी सिंह ने किया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि और सभी वरीय अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सामूहिक तस्वीर लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता ने पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा, एकता और खेल भावना का संचार किया, जिससे पूरे प्रक्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

पीसीसी पथ पुलिया व गार्ड वाल निर्माण में अनियमितता का आरोप

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के बरियातू पंचायत में पीसीसी पथ पुलिया और गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है! निर्माणाधीन कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप पर गुरुवार केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी स्थानीय मुखिया नीतू कुमारी कार्य स्थल पहुंच कर निरीक्षण की तो पता चला कि ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की सामग्री और कम गुणवत्ता वाले सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा! मौके दोनों जनप्रतिनिधियों संवेदक से अच्छा सामग्री इस्तेमाल करने का चेतवानी देते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है! ज्ञात हो कि केरेडारी के ग्राम पंचायत बारियातु में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के तहत करीब ₹1.67 करोड़ की लागत से गढ़वाल एवं पीसीसी/पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो बरियातू में बुधन साव के घर से कर्बला होते हुए श्मशान घाट तक बनना प्रस्तावित है! लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे प्रोजेक्ट को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया है,और आगे कहा है कि निर्माण कार्य में बेहद ही घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किया जा रहा है! आगे कहा गार्डवाल की नींव मात्र 1 से 1.5 फीट गहरा किया गया है!पीसीसी लेयर सिर्फ 1-2 इंच तक ही डाला गया है! इसके साथ ही

सीमेंट कम, बालू का अधिक उपयोग किया जा रहा है!नींव में लगाए गए पत्थर गलत तरीके से बैठाए गया हैं!गिट्टी की क्वालिटी भी बेहद कमजोर डाला गया है!पुलिया में भी घटिया पत्थर का इस्तेमाल किया गया जिससे उसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं!यह सभी आरोप ग्रामीणों ने केरेडारी प्रमुख से अपने शिकायत में कही है!ग्रामीणों ने बताया कि कई बार काम को बंद कराया गया!!परंतु ठेकेदार द्वारा धौंस दिखाकर काम को चालू करवा दिया जाता हैं!

अवैध बालू का भंडारण सीओ ने कहा होगी करवाई : स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बारियातु में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,द्वारा चल रहे काम मे अवैध बालू व घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है!वहीं सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध बालू का भी भंडारण किया गया है!इसकी सूचना पर केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है!

झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2025 के अंतर्गत जलछाजन योजना पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

झारखण्ड स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार आज कटकमसांडी प्रखंड में जलछाजन योजना से संबंधित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, महिला समूहों, विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को झारखण्ड के इतिहास, गौरव गाथा, आंदोलनकारियों के योगदान, तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसके उपरांत संस्कृति, विरासत एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जलछाजन विषयक रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

पूरे कार्यक्रम का पर्यवेक्षण राज्य स्तरीय नामित नोडल पदाधिकारी श्री शिव संकल्प, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, रांची द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए जिले में चल रहे जलछाजन कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस दिशा में सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

झारखंड स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में तथा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “रजत जयंती समारोह एवं झारखंड की पहचान” विषय पर अपनी कला और कल्पनाशक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग्स एवं रंगोलियों के माध्यम से राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी परंपराएं तथा विकास की झलक को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम, कक्षा 6 से 8 वर्ग में: प्रथम स्थान: सीमा लकड़ा, संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान: प्रिंस कुमार, माउंट कार्मल स्कूल, तृतीय स्थान: संध्या गोस्वामी, संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, कक्षा 9 से 12 वर्ग में:

प्रथम स्थान: सृष्टि प्रसन्न टोपनो, जेबीएवी कटकमदाग, द्वितीय स्थान: नंदनी कुमारी, यदुनाथ गर्ल्स उच्च विद्यालय, तृतीय स्थान: निक्की उरांव, पीएम श्री केवी हाई स्कूल, रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम

कक्षा 6 से 8 वर्ग में: प्रथम स्थान: संत रॉबर्ट गर्ल्स मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान: इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, तृतीय स्थान: माउंट कार्मल स्कूल कक्षा 9 से 12 वर्ग में: प्रथम स्थान: संत रॉबर्ट गर्ल्स हाई स्कूल, द्वितीय स्थान: इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, तृतीय स्थान: यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल

झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर बच्चों की मनमोहक कलाकृतियों से सजा हुआ था, जो झारखंड की उभरती प्रतिभाओं और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बना।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड के बच्चे न केवल शिक्षा बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी झारखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।