पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक में आयोजित!!
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेवई के पहरा गांव में संचालित पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक 14 नवंबर को पहरा दुर्गा मंडप परिसर में हुई! बैठक की अध्यक्षता पहरा आजीविका महिला समिति के सोनी सिंह ने की! संचालन एफ एल टी ममता सिंह ने किया!बैठक में पहरा आजीविका महिला समिति से संबंधित सभी महिला समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सदस्य गण उपस्थित हुवे! बैठक में समिति की क्रिया कलापों की समीक्षा गहनता पूर्वक की गई! साथ ही 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के बारे में सोनी सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया! और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लोगों को दी! साथ हीं झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह पूर्वक मानने का संकल्प लिया और महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर संकल्प लिया गया! जिसमें मुख्य रूप से भ्रूण हत्या पर जागरूक करना बेटा बेटी में अंतर नहीं मानना गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में कराने समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया! मौके ज्योति कुमारी बिल्सी देवी ममता देवी देवती देवी पुष्पा देवी अंजली देवी बसंती देवी पूजा देवी रीना कुमारी पी आर पी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों उपस्थित थे!

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों द्वारा अलग–अलग ग्राम संगठनों में झारखंड राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के क्रम में जिला प्रशासन, हज़ारीबाग द्वारा कर्जन ग्राउंड परिसर में भव्य जतरा मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त के आगमन पर उनका स्वागत पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा, तिलक-अभिनंदन और पारंपरिक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति के साथ किया गया, जिसने झारखंडी संस्कृति की गरिमा को और भी आलोकित कर दिया। जतरा मेला का उद्घाटन उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया।
हजारीबाग- तीन दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हजारीबाग पुलिस केंद्र में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में हजारीबाग ने 23 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया,जबकि रामगढ़ 11 अंकों के साथ दूसरे और गिरिडीह 9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा और गिरिडीह जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। कुल 242 पुलिसकर्मियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश,अनुशासन और खेल भावना देखने योग्य रही फुटबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में हजारीबाग ने खिताब जीता और गिरिडीह उपविजेता बना। हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता और गिरिडीह उपविजेता रहा। कबड्डी में रामगढ़ विजेता और हजारीबाग उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में कोडरमा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि रामगढ़ उपविजेता बना। एथलेटिक्स में पुरुष वर्ग में हजारीबाग विजेता और कोडरमा उपविजेता रहा, वहीं महिला वर्ग में रामगढ़ ने बाजी मारी और हजारीबाग दूसरे स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर शामिल हुए। उन्होंने झंडे को सलामी दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई है। पुलिसकर्मियों ने जिस तरह से भागीदारी की है, वह प्रशंसनीय है। इस तरह के आयोजन से न केवल फिटनेस और टीमवर्क की भावना बढ़ती है, बल्कि विभिन्न जिलों के बीच आपसी सहयोग और संबंध भी मजबूत होते हैं, जो पुलिस कार्यों में भी सहायक साबित होता है।
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के बरियातू पंचायत में पीसीसी पथ पुलिया और गार्डवाल निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है! निर्माणाधीन कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप पर गुरुवार केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी स्थानीय मुखिया नीतू कुमारी कार्य स्थल पहुंच कर निरीक्षण की तो पता चला कि ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की सामग्री और कम गुणवत्ता वाले सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा! मौके दोनों जनप्रतिनिधियों संवेदक से अच्छा सामग्री इस्तेमाल करने का चेतवानी देते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया है! ज्ञात हो कि केरेडारी के ग्राम पंचायत बारियातु में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के तहत करीब ₹1.67 करोड़ की लागत से गढ़वाल एवं पीसीसी/पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो बरियातू में बुधन साव के घर से कर्बला होते हुए श्मशान घाट तक बनना प्रस्तावित है! लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे प्रोजेक्ट को भ्रष्टाचार का अड्डा करार दिया है,और आगे कहा है कि निर्माण कार्य में बेहद ही घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किया जा रहा है! आगे कहा गार्डवाल की नींव मात्र 1 से 1.5 फीट गहरा किया गया है!पीसीसी लेयर सिर्फ 1-2 इंच तक ही डाला गया है! इसके साथ ही
झारखण्ड स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार आज कटकमसांडी प्रखंड में जलछाजन योजना से संबंधित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देशन में तथा झारखंड शिक्षा परियोजना के सौजन्य से झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर में पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन हजारीबाग में उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन (Cyclothon) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा गुब्बारा उड़ा कर एवं शपथ ग्रहण कर किया गया। यह साइक्लोथॉन कैनरी हिल से प्रारंभ होकर झील एम्फीथिएटर तक संपन्न हुई। प्रातः 7:00 बजे से आरंभ हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों में विशेषकर युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
हजारीबाग, झारखंड: खुटरा पंचायत स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में बुधवार को आयोजित एकता फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Nov 14 2025, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k