45– घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न अपराह्न 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत रहा 73.88%– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।*

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि 45 घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया है। उप चुनाव में 300 मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान सम्पन्न हो चुका है। किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना का संज्ञान प्राप्त नहीं हुआ है। श्री के रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन से 45 घाटशिला उपचुनाव के समाप्ति के उपरान्त मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एमसीसी एवं अन्य वायलेशन के लिए दो एफआईआर आज फाइल हुए है। जिसमें एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीक्रेसी ऑफ वोट का वायलेशन करने को लेकर एवं दूसरा कुछ पैसे के साथ में मतदान के दिन में घूमने को लेकर मामला सामने आया है। इसे दो अलग-अलग केस के रूप में एफआईआर फाइल किया गया है।

श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि पूर्व में एमसीसी के दो केस फाइल हुए थे। अभी तक घाटशिला उपचुनाव में एमसीसी के कुल चार केस फाइल हुए।पहले दो केस में एक लाइसेंस आर्म्स के साथ में इलेक्शन पीरियड में घूमना एवं दूसरा एआई का यूज़ करते हुए कुछ आपत्तिजनक संदेश जारी की गई थी।  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि केवल तीन पोलिंग स्टेशन को छोड़कर आज सभी पोलिंग पार्टी शाम को वापस आ जाएंगे। ये 3 मतदान केंद्रों का लोकेशन इंटीरियर इलाके में होने के कारण ये पोलिंग पार्टी कल सुबह वापस आएंगे। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व में ही अनुमति ले ली गई थी साथ ही इनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस हेतु सभी प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई गई है।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि अभी अपराह्न 5:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज 73.88% है। क्लोजअप पोल, एंड ऑफ पोल का एवं स्क्रूटनी के बाद डेटा अद्यतन होगी, 14 नवंबर को मतगणना की निर्धारित है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु राज्यपाल महोदय को सादर आमंत्रण दिया।

भेंट के मुख्य बिंदु:

- मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

- भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

झारखंड स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई

रांची: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है।

- रजत जयंती के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाई जाएगी, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

- प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे।

- इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संबोधन
झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संबोधन
झारखंड स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संबोधन
झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिखाई हरी झंडी


रांची: झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।

- "रन फॉर झारखंड" के माध्यम से राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देने का आह्वान किया।

- राज्य स्थापना की रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

- इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री सी. सिंह, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री मनोज कुमार समेत प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेषताएं:

- "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।

- मुख्यमंत्री ने कहा कि "रन फॉर झारखंड" के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं।

झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

रांची: झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी

- "रन फॉर झारखंड" के माध्यम से राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देने का आह्वान किया।

- राज्य स्थापना की रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

- इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री सी. सिंह, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री मनोज कुमार समेत प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर "रन फॉर झारखंड" का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम

रांची: झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2025 को "रन फॉर झारखंड" का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम प्रातः 8 बजे संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

- दिनांक: 11 नवम्बर 2025

- स्थान: बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची

- समय: प्रातः 8:00 बजे

- कार्यक्रम: "रन फॉर झारखंड" का फ्लैग ऑफ

- मुख्य अतिथि: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

कोयला तस्करी में मुख्यमंत्री,पुलिस अधिकारी और उग्रवादी संगठन का गठजोड़....बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य में हो रहे कोयले की अवैध तस्करी पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री, पुलिस अधिकारी और उग्रवादी संगठन आपसी गठजोड़ बनाकर बनारस की मंडियों में कोयला तस्करी करा रहे हैं।

कहा कि कोयला का काला खेल अब सिर्फ धनबाद, बोकारो और रामगढ़ तक में सीमित नहीं, बल्कि पलामू और लातेहार जैसे जिलों में भी अपने पांव पसार चुका है।

कहा कि ख़बरों के मुताबिक़ प्रतिदिन हजारों टन कोयला सिर्फ़ एक पलामू के रास्ते बिहार के डेहरी और उत्तर प्रदेश के बनारस पहुंचाया जा रहा है, जिससे प्रतिमाह होने वाली 15 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का बँटवारा मुख्यमंत्री, उग्रवादी संगठन और पुलिस अधिकारियों के बीच होता है।

कहा कि अगर पूरे राज्य के अलग-अलग रास्ते से गुज़रने वाले चोरी के कोयले से होने वाली काली कमाई की बात करें तो यह अनुमान लगाया जा सकता है कि रोज़ाना कितने करोड़ की काली कमाई की जा रही है?

कहा कि शायद झारखंड ही ऐसा राज्य हो, जहां अपराधी, पुलिस और सत्ता की सांठगांठ से प्रदेश के संसाधनों को खुलेआम लूटा जा रहा है। न जाने कैसे-कैसे दिन दिखाएगी हेमंत सोरेन जी की भ्रष्टाचारी सरकार?

बैल के सींग की मार झेलने को तैयार रहे हेमंत सरकार.....आदित्य साहू

मुख्यमंत्री की नजरों में जो बैल है वह लाखों जनता के द्वारा चुना हुआ जन प्रतिनिधि है।

आदिवासी समाज का अगुआ है

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने आज मुख्यमंत्री के बैल वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

श्री साहू ने कहा कि बैल गांव,गरीब,किसान की पहचान है। करोड़ों लोगों के पेट भरने में सहयोगी है। लेकिन बहुत ऐसे लोग होते हैं जो बैल से काम लेने के बाद उसके महत्व को भूल जाते हैं। मालिक होने का अहंकार सिर चढ़कर बोलने लगता है।

श्री साहू ने कहा कि गांव,गरीब ,किसान जनता केलिए बैल ही उपयोगी है इसलिए आज जनता उसी बैल के साथ खड़ी है।

कहा कि लेकिन आज बैल गुस्से में है, आक्रोशित है और जनता उसी के साथ खड़ी है। 

कहा कि मुख्यमंत्री जी जिसको बैल बोलकर अपमानित करते हैं वह राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री है, आदिवासी समाज का अगुआ है,लाखों जनता का लंबे समय से जन प्रतिनिधि है।

श्री साहू ने कहा कि बैल के अपमान का बदला जनता लेने को तैयार है।हेमंत सरकार को बैल के सिंग की मार झेलने को तैयार रहना चाहिए।

कहा कि जनता लूट और झूठ से ऊब चुकी है। आम आदमी परेशान है। स्वास्थ्य ,शिक्षा, जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बालू, पत्थर,खान खनिज को लूट मची है। युवा शक्ति हताश और निराश है।महिलाएं भयभीत हैं।

कहा कि राज्य की बेटियां अब विद्यालयों में भी असुरक्षित हो गई हैं।

कहा ऐसे हालत से राज्य को उबारने केलिए जनता कमर कस चुकी है।