आधी रात ठंड में कांप रही बुजुर्ग महिला की युवाओं ने की मदद,पहुंचाया घर
![]()
जौनपुर। समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जो खुद के साथ दूसरों के लिए भी जीतें हैं। उन्हें दूसरों के दुःख दर्द से भी नाता जोड़ते हुए देखा जा सकता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर बीती रात केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव में देखने को मिली है, जहां क्षेत्र के ही सिहौली गांव कि रहने वाली एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार की रात को बम्बावन पुलिया पर बैठी ठंड के मारे कांप रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 ने वृद्ध महिला को उसके परिजनों को सौंपा है। बंबावन गांव के सचिन सिंह ने बताया कि एक निजी कार्यक्रम से वह घर आ रहे थे, तभी पुलिया पर एक बुजुर्ग महिला ठंड के मारे कांप रही थी। भीषण अंधेरे में बुजुर्ग का कांपना देखकर कुछ ठीक नहीं लगा, मौके पर जाकर बात की तो पता चला कि उनके पति ने घर से निकाल दिया हैं। फिर क्या था उन्होंने बगल के घर से कंबल लेकर उन्हें ओढ़ाया, फिर आग जलाकर उन्हें अच्छी तरह से सेंकने को कहा। कुछ आराम महसूस करने पर दादी ने पूरी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर उन्हें काफी बुरा लगा कि कोई इस तरह कैसे अपनी पत्नी को घर से निकाल सकता हैं। बुजुर्ग महिला की पूरी आपबीती सुनने के बाद सचिन ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देते हुए, अपने परिचितों के माध्यम से दादी का फोटो साझा की। कुछ समय बाद ही जानकारी मिल गई कि इनका मायका थानागद्दी के तीसियां गांव में हैं। तत्काल पुलिस के साथ ही इनके मायके जाकर तस्दीक की। तस्दीक होने पर बूढ़ी दादी को सौंप दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य के लिए सचिन सिंह की प्रशंसा की। सचिन ने कहा कि घर के बुजुर्गों का सम्मान ही सच्ची सेवा हैं। बुजुर्ग की मदद कर बहुत ही अच्छा लग रहा हैं। हम और हमारी टीम आलोक, प्रशांत, सौरभ सिंह का सदैव प्रयास होता है कि क्षेत्र में अमन-चैन रहे, सभी की मिलजुलकर कर मदद होती रहे। वह कहते हैं कि घर पर बुजुर्गों के ऊपर बहु-बेटों का अत्याचार करने की सूचना मिली तो हरसंभव मदद करते हुए उनके अधिकारियों की रक्षा प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाएगी।















4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.0k