झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्यव्यापी 'रक्त दान शिविर कैंपेन'; 12 से 28 नवंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
रांची: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भव्य और यादगार बनाने के लिए, राज्य सरकार ने 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे राज्य में एक विशेष रक्तदान शिविर कैंपेन चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य में ब्लड की कमी को पूरा करना है।
स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव श्रीमती नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
अभियान की रणनीति और फोकस
श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि सिविल सर्जन, ब्लड बैंक, सिविल सोसाइटी, वॉलेंटियर्स और जिला स्तर पर डीपीआरओ (जिला जनसंपर्क अधिकारी) की भूमिका लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।
दिए गए प्रमुख निर्देश:
जागरूकता और प्रचार: लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक प्रभावी स्ट्रेटिजी बनाई जाए। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाए।
भागीदारी सुनिश्चित करना: सिविल सोसाइटी जैसे चैंबर ऑफ कॉमर्स और लायंस क्लब सहित अन्य संस्थाओं से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान में मदद ली जाए।
ब्लड डोनेशन कैलेंडर: सभी सिविल सर्जन को ब्लड डोनेशन कैंप का एक कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण: 12 नवंबर से शुरू हो रहे कैंपेन में सांसद, विधायक, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को रक्तदान करने हेतु आमंत्रित किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं
विशेष सचिव ने निर्देश दिया कि रक्तदान से जुड़ी सभी जानकारी (जैसे शिविर का स्थान और समय) लोगों तक सटीक एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मीडिया को भी इस कैंपेन से जोड़ने और 'डोनर्स की मैपिंग' सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है, और इस प्रयास को निरंतर जारी रखना है, ताकि रक्त की कमी से किसी मरीज की जान न जाए।






1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k