महिला की मौत के बाद प्रशासन सख्त — जहानाबाद में निजी हॉस्पिटल पर गिरी गाज, क्लिनिक सील
जहानाबाद प्रसूता महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कडौना थाना क्षेत्र के कनौदी में संचालित ‘इमरजेंसी हॉस्पिटल’ नामक निजी क्लिनिक को सील कर दिया है। घटना के बाद से अस्पताल के संचालक और सभी कर्मी फरार हैं। प्रशासन की इस तेज़ कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार अरवल निवासी गीता देवी की प्रसव के दौरान स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें जहानाबाद के साई हॉस्पिटल ले गए, लेकिन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पूरा मामला संवेदनशील हो गया।
सूचना मिलते ही शुक्रवार शाम डीडीसी और सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच टीम को अस्पताल में न कोई डॉक्टर मिला, न कोई कर्मी। अस्पताल के वैध कागजात व लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं हो सके। इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने संयुक्त रूप से निजी क्लिनिक को सील कर दिया। पूरे प्रकरण को लेकर प्रशासनिक सतर्कता और कार्रवाई की गति को सही दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
कडौना थाना पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग अब इस क्लिनिक के संचालन, अनुमति एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जांच करेगा।

जहानाबाद प्रसूता महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कडौना थाना क्षेत्र के कनौदी में संचालित ‘इमरजेंसी हॉस्पिटल’ नामक निजी क्लिनिक को सील कर दिया है। घटना के बाद से अस्पताल के संचालक और सभी कर्मी फरार हैं। प्रशासन की इस तेज़ कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

जहानाबाद घोसी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रभात कुमार ने एनडीए व महागठबंधन पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो दल जनता के सामने परिवारवाद व वंशवाद के खिलाफ नारे लगाते हैं, वही सर्वाधिक वंशवादी राजनीति को अपनाए हुए हैं।
जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जहानाबाद सीट पर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। इस बार
जन स्वराज पार्टी की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। जन स्वराज ने अभिराम शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद एनडीए के लिए यह सीट और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
जहानाबाद सतर्कता अभियान सप्ताह के तहत जहानाबाद समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में नागरिकों के लिए
सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने की। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और आम नागरिक उपस्थित रहे।
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.8k