बोकारो में कुशवाहा समाज का मिलन समारोह
मनोज गर्ग
बोकारो - कुशवाहा समाज चास बोकारो का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन सिटी पार्क वनभोज स्थल में किया गया। इस समारोह का उद्घाटन कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार महतो , झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, अमय कुशवाहा, कुशवाहा पंचायत परिषद के महासचिव अजय कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, बसपा नेता राजेश महतो, मनोज कुमार, विस्थापित नेता रघुनाथ महतो, के एन सिंह, आर पी सिंहा, कुंवर कुशवाहा, सुनील गांधी, अनिता सिंह, अशोक कुमार, मदन मोहन महतो, नंद किशोर प्रसाद, के मेहता आदि लोगों ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए राकेश महतो ने कहा कि समाज की बेटी स्नेहा कुशवाहा के हत्यारे को उत्तर प्रदेश सरकार बचा रही है अगर जल्द दोषी को गिरफ्तार नहीं करती तो हमारा समाज और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि सरकारें पिछड़े समाज को न्याय और अधिकार देने में अगर विफल होती है तो संगठन ऐसी सरकारों को आईना दिखाने का काम करेगी।
इस अवसर पर कई खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जादूगर कमलेश अनुभव ने जादू का खेल दिखाकर हर वर्ग के लोगों का मनोरंजन किया। मटका फोड़ और कुर्सी रेस में काफी महिला पुरुषों ने भाग लिय। समारोह के आयोजन में ए पी वर्मा, अरविंद कुमार मेहता, विरेन्द्र कुमार, गोपाल प्रसाद, भरत महतो, विपीन प्रसाद, शंभू प्रसाद , शिव पुजन कुमार, परमानन्द कुशवाहा, रंजीत कुमार, रेखा देवी, आरती सिंह, शोभा देवी ओम प्रकाश, उमेश आदि लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभा के अंत में स्नेहा कुशवाहा के निर्मम हत्या का प्रतिकार करते हुए दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई।
Oct 29 2025, 10:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k