लोक आस्था और उत्साह के महापर्व छठ पर उत्तर मध्य रेलवे की विशेष तैयारिया।
छठ गीतो से गूजे उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशन।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर जब घर लौटने की उमंग से रेलवे स्टेशन आस्था और उल्लास से भर उठते है तब उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी बेहतरीन तैयारियों से यह सुनिश्चित कर रहा कि हर यात्री सुरक्षित सहज और समय पर अपनी मंज़िल तक पहुँचे।इस पर्व की विशेषता ही है कि लोग अपने घर लौटते समय एक दूसरे के सुख-शांति की कामना करते है।इस भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव के बीच उत्तर मध्य रेलवे (NCR)ने इस बार यात्रियो की सुविधा सुरक्षा और सहजता सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियाँ की है।मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया छठी माई के करब हम वरतिया काँच ही बाँस के बहंगिया केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव पहिले पहिल हम कईनी छठ के बरतिया पटना के घाट पर हमहूँ अरगिया देहब हे छठी मैया
कौने खेत जन्मल धान सुधान हो जैसे प्रसिद्ध छठ पूजा के गीत 39 से अधिक रेलवे स्टेशनों की उद्घोषणा प्रणालियों से गूंज रहे है जो न केवल यात्रियों के मन को छूने वाला अनुभव बन रहा है बल्कि उन्हे बिहार की सोधी संस्कृति से भी जोड़ रहा है।इस वर्ष भारतीय रेल ने छठ के इस अवसर को और भी खास बना दिया है। विशेषकर महिला यात्रियों को इन गीतों को गुनगुनाते हुए भी देखा जा सकता है।भारतीय रेल ने इस प्रकार का प्रयोग पहली बार किया है।हर साल छठ पूजा के दौरान लाखो की संख्या में बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सो में लोग अपने घरों की ओर लौटते है।अपने परिवार संग छठ पूजा मनाने जाने वाले लोगों के लिए इस वर्ष भारतीय रेल ने 12000 से अधिक विशेष ट्रेनो तथा हजारों नियमित ट्रेनो के माध्यम से यात्रियों को उनके घर शहर पहुंचने का जिम्मा लिया है और सफलतापूर्वक अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करते हुए यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है।लेकिन स्टेशनो पर स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ के गीतो के साथ यात्रियों का स्वागत शायद पहली बार हो रहा है।यह कोशिश अपने आप में विशिष्ट है और दूर दराज से आने वाले यात्रियो को बिहार की सोंधी संस्कृति से जोड़ रही है।उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अलीगढ़ जंक्शन इटावा जंक्शन झिंझक कानपुर सेन्ट्रल खुर्जा जंक्शन मिर्ज़ापुर विंध्याचल टुंडला जंक्शन फफूंद सिराथू प्रयागराज छिवकी फिरोजाबाद नैनी जंक्शन शिकोहबाद जंक्शन गोविंदपुरी प्रयागराज जंक्शन मानिकपुर जंक्शन चुनार जंक्शन पनकी धाम शंकरगढ़ डभौरा फतेहपुर सूबेदारगंज भरवारी कानपुर अनवरगंज एवं रूरा आदि स्टेशनों पर झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी ग्वालियर चित्रकूट छतरपुर उरई टीकमगढ़ एवं खजुराहो आदि स्टेशनों पर एवं आगरा मंडल के आगरा फोर्ट आगरा कैंट राजा की मंडी मथुरा ईदगाह एवं धौलपुर सहित 39 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर छठ के गीत बजाए जा रहे है।रेलवे के इस प्रयोग से छठ पूजा के लिए जा रहे यात्री विशेष कर महिला यात्री खुशी व्यक्त कर रही है। लोक आस्था का महान पर्व छठ लोकगीतों के बिना अधूरा है। छठ घाटो की ओर जाने वाली महिलाएं समूह में छठ के गीत गाते चलती है और छठी मैया से अपने परिवार समाज और देश के लिए आशीष मांगती है।दूर दराज से ट्रेन पड़कर आ रहे यात्रियों की ट्रेन जब उनके रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों को छठ के गीत सुनाई पड़ने लगे।
तीनो मण्डल स्तर पर यात्री सुविधाओं सम्बंधित विशेष इंतजाम।
प्रमुख स्टेशनो पर अतिरिक्त टिकट काउंटर यात्री सहायता केंद्र एवं“May I Help You” बूथ स्थापित किए गए है जहाँ यात्रियों को यात्रा सम्बन्धी त्वरित जानकारी और मार्ग दर्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही 139 हेल्पलाइन नम्बर पर सहायता मांगे जाने पर यात्रियों को तत्काल टीटीई मेडिकल किट या डॉक्टर की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो सके।
मजबूत सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था।
प्रयागराज झाँसी और आगरा मण्डल सहित मुख्यालय स्तर पर ‘डिविजनल वॉर रूम स्थापित किए गए है जहाँ आरपीएफ रेल मदद एवं वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी रख रही है।यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं तथा प्रत्येक स्टेशन पर पीए सिस्टम के माध्यम से नियमित सूचना प्रसारण सुनिश्चित किया गया है।छठ महापर्व के पावन अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे न केवल यात्रियों को सुरक्षित पहुँचाने का दायित्व निभा रहा है बल्कि उनके उत्साह और भक्ति में सच्चे मन से सहभागी भी बन रहा है।स्टेशन परिसर में गूंजते छठ गीत यात्रियो की मुस्कान और रेलवे कर्मियो की तत्परता -यह सभी मिलकर एक ऐसा दृश्य प्रस्तुत करते है जो केवल यात्रा नही बल्कि त्योहार का अनुभव भी प्रदान करता है।उत्तर मध्य रेलवे यात्रियो से अपील करता है कि वे रेलवे कर्मियों द्वारा दी जा रही।हिदायतो का पालन करे और यात्रा के दौरान संयम बनाये रखे ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित सुगम एवं आनंदमय हो।

Oct 24 2025, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k