गांधी जयंती पर गंगा समिति व वन विभाग का स्वच्छता अभियान
![]()
मदन मोहन मालवीय पार्क में चला वृहद श्रमदान अधिकारियो ने दिलाई स्वच्छता शपथ
संजय द्विवेदी प्रयागराज।महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को शहर में स्वच्छता का संदेश गूंज उठा।जिला गंगा समिति प्रयागराज एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मदन मोहन मालवीय पार्क में वृहद श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अधिकारियो कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्क व आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक पॉलीथिन गंदगी और कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया।अभियान में उप प्रभागीय वनाधिकारी संगीता जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह रेंज अधिकारी राणा प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।अधिकारियों ने कहा कि गांधी जी का सपना स्वच्छ भारत और स्वच्छ पर्यावरण था।ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने घर कार्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे।इस दौरान उपस्थित लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाते हुए यह भी बताया गया कि पॉलीथिन जैसी चीजें पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं,इसलिए इन्हें त्यागना समय की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने सभी अधिकारियो कर्मचारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अगर अपने स्तर पर स्वच्छता का पालन करे तो न केवल प्रयागराज बल्कि पूरा देश स्वच्छ और स्वस्थ बन सकता है।इस मौके पर पार्क में मौजूद बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का न होकर जीवनभर का संकल्प बनना चाहिए।
Oct 03 2025, 10:12