मन्त्री नन्दी ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का सपरिवार किया पूजन
![]()
परात में पखारे पांव.चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
हवन कुण्ड में आहुति डाल भगवती मां दुर्गा की आराधना की
बेटियां देश व समाज की सुख. समृद्धि और तरक्की का आधार है-नन्दी
संजय द्विवेदी प्रयागराज।शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर आदि शक्ति मां दुर्गा का नौ दिनों का अखंड व्रत संकल्प पूरा कर सपरिवार मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन-पूजन किया। शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन करते हुए उनके पांव पखारे और भोजन प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मंत्री नंदी और पूर्व महापौर ने पीतल के परात में लोटे के जल से कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे।उनके पैरों में रंग लगाया। वहीं माथे पर रोली,चंदन,दही,अक्षत का तिलक लगाकर व चुनरी ओढ़ाकर उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आरती उतरी वहीं अपने हाथों से भोजन परोसा।मां भगवती के शाश्वत स्वरूप की उपासना की। वहीं लोक कल्याण एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की।मंत्री नन्दी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।माँ दुर्गा की असीम शक्ति और उनकी कृपा दृष्टि से संसार के प्रत्येक प्राणी का कल्याण हो यही कामना है।मंत्री नन्दी ने कहा कि बेटियां सुख समृद्धि और प्रगति का आधार है।इनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है।मंत्री नन्दी ने कहा कि नवरात्रि आदिशक्ति की आराधना का पर्व है, जो सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं। नवरात्रि इन्हीं जगत जननी को समर्पित है और भारतीय संस्कृति में कुमारी कन्याओं को साक्षात देवी स्वरूपा माना गया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी मायने और किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इसलिए आज के समय में बेटियों को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री नन्दी ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के लिए नारी सशक्तिकरण बहुत ही आवश्यक है।
11 hours ago