मंत्री नन्दी के बहादुरगंज आवास पर पहुंची राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल।
मंत्री नन्दी एवं पूर्व महापौर ने सपरिवार किया राज्यपाल का स्वागत।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज में प्रवास के दौरान राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचीं।जहां मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सपरिवार राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।मंत्री नन्दी एवं पूर्व महापौर ने पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर राज्यपाल को सम्मानित किया।इस दौरान राज्यपाल ने मंत्री नन्दी के पुत्र अभिषेक गुप्ता एवं पुत्रवधू से भी मुलाकात की।
मंत्री नन्दी ने राज्यपाल को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिकता के साथ ही भौगोलिक स्थिति एवं विकास कार्यों से अवगत कराते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने अपने सहयोगियों से मुलाकात कराते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का जीवन स्वयं एक प्रेरक उदाहरण है।एक शिक्षक के रूप में समाज निर्माण के संकल्प से लेकर गुजरात की मुख्यमंत्री और अब देश के सबसे बड़े राज्य की राज्यपाल के रूप में आपकी यात्रा सदैव प्रेरित करती है।
Sep 15 2025, 19:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.2k