पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, महिला गंभीररूप से घायल
मड़िहान/मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुनबिया मार जंगल के पास सोमवार की भोर सड़क हादसे में महिला चोटिल हो गई। चालक अशोक कुमार को झपकी आने से स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, कार सवार 40 वर्षीय महिला अर्चना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पति सूर्यभान सिंह पुत्री आठ वर्षीय गुड़िया उर्फ अर्पिता बाल-बाल बच गई। वाराणसी निवासी सूर्यभान सिंह सोनभद्र रेणुकूट में सर्विस करते हैं। तीन दिन छुट्टी के बाद पत्नी अर्चना सिंह के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे।कुनबियामार जंगल में तेज गति अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्रा ने कार सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचाया। जहां डॉक्टर आरएस वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अर्चना सिंह को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
Sep 08 2025, 18:51