उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार, मीरजापुर जनपद के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामभुवाल शुक्ला ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति किसान कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।इस कमेटी में जनपद से जुड़े कई नेताओं को विशेष दायित्व सौंपा गया है। इनमें जितेन्द्र चौबे एवं संजय दूबे उपाध्यक्ष, उमाकांत सिंह, हरिशंकर सरोज एवं महेश तिवारी महासचिव और राजेश मिश्रा सचिव जैसे पद शामिल हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर आनन्द तिवारी को मनोनीत किया गया है,
जनपद से पूर्वी प्रदेश के कमेटी में इन नेताओं की नियुक्ति पर स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय, पीसीसी सदस्य जनार्दन पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश्वर दुबे, पीसीसी सदस्य अर्चना चौबे, पीसीसी सदस्य द्वारिका पाल ,जिला महासचिव संजय पांडेय एवं अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला महासचिव श्रीराम पांडेय, जिला सचिव शकील अहमद एवं पंधारी पासी , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज दुबे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि किसान कांग्रेस का संगठन गांव–गांव तक मजबूत होगा और किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष और तेज़ी से किया जाएगा
Sep 03 2025, 19:38