झारखंड में सबसे ठंडी जगह गुमला, रांची में कांके से ठंडा नामकुम, जानें कितना रहा तापमान!

Ranchi | 22-Jan-2025 : झारखंड में सबसे ठंडी जगह आज गुमला है. राजधानी रांची में कांके से ज्यादा ठंड नामकुम में है. मौसम विभाग ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने वेदर रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम 6.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सरायकेला-खरसावां का उच्चतम तापमान 32.9 डिग्री हो गया है, जो झारखंड में सबसे ज्यादा है. 



झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, सरकारी कर्मियों समेत इन लोगों को सरकार देनी जा रही है गुड न्यूज !

Ranchi | 21-Jan-2025 : झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार शाम 4:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. कैबिनेट बैठक में इस बार राज्यकर्मियों के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ का संशोधित प्रस्ताव लाया जा रहा है. इस प्रस्ताव में विधायक, सेवानिवृत्त कर्मियों को बीमा का लाभ कितना और कैसे मिलेगा, इससे संबंधित पूरी नियमावली आ रही है.





मुख्यमंत्री से आज झारखंड विधानसभा में दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने मुलाकात |

15-03-2023 | Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन ने मुलाकात की। इस अवसर पर वे विधानसभा सत्र की विभिन्न कार्यवाही से संबंधित गतिविधियों से अवगत हुए। मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो, मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी सहित अन्य विधायकों ने भी राज्यसभा सांसद

मुख्यमंत्री ने कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की |

Ranchi | 14-03-2023: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

20 मार्च 2023 को हिन्दू धर्मावलम्बी करेंगे तीर्थाटन |

Ranchi | 13-03-2023 : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के दूसरे चरण में 20 मार्च 2023 को राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बीपीएल श्रेणी के 1000 वरिष्ठ हिन्दू धर्मावलम्बियों को द्वारका एवं सोमनाथ दर्शन हेतु ट्रेन रवाना होगी। तीर्थ दर्शन आईआरसीटीसी के माध्यम से कराया जायेगा। यह विशेष ट्रेन हटिया स्टेशन से रवाना होगी। बता दें कि 15 मार्च निबंधन की आखिरी तारीख है। 

राज्यभर में पीडीएस दुकानों का एक साथ हुआ औचक निरीक्षण |

Ranchi | 12-03-2023: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य भर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया है। औचक निरीक्षण के क्रम में हजारीबाग में 3 पीडीएस की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 17 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लोहरदगा के 13 दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 19 पीडीएस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 15 मार्च 2023 को झारखंड मंत्रालय में |

Ranchi | 11-03-2023 : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक रांची में, बुधवार, दिनांक 15 मार्च 2023 को अपराह्न 5:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद , जो भी बाद में हो, से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।



मुख्यमंत्री ने महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की |

Ranchi | 10-03-2023:  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देश की पहली महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी के संघर्ष को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गयी।

सांसद आदर्श ग्राम योजना की हुई समीक्षा बैठक |

09-03-2023 | Ranchi : रांची। ग्रामीण विकास विभाग सभागार में श्री नवीन कुमार शाह संयुक्त सचिव (सांसद आदर्श ग्राम योजना SAGY) ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गई। श्री शाह ने मौके पर अधिकारियों से कहा कि सभी आदर्श गांव के किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित करें और उन्हें कृषि के आधुनिक माध्यमों के बारे में जानकारी दें।

रंगो के त्यौहार होली की राज्य वासियों को अनेक -अनेक बधाई और शुभकामनाएं !

08-03-2023 | Ranchi :  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रंगो के त्यौहार होली की राज्य वासियों को अनेक -अनेक बधाई और शुभकामनाएं दी है । रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।