भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय अटल भवन पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया
![]()
बलरामपुर।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय अटल भवन पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने सेना के शौर्य व पराक्रम की सराहना करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा कार्यकतार्ओं ने देश की सेवा में अपना योगदान देने वाले सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में तमाम भाजपाइयों ने वीर विनय चौराहे पर स्थित वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि श्री रस्तोगी ने कहा कि देश के आज सभी लोग सेना के जवानों के शौर्य पर निश्चिन्त होकर रह रहे हैं। सेना के शौर्य व पराक्रम को सभी लोगों को सराहना करनी चाहिए। आॅपरेशन सिंदूर में सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया है। भारत देश आज मिशाइलों का निर्माण कर रहा है। आॅपरेशन सिंदूर में भारत की मिशाइलों ने आतंकियों का खात्मा कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना को आज खुली छूट है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने शौर्य व पराक्रम का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। कारगिल युद्ध में भारत के 527 वीर जवान शहीद हुए थे। जबकि पाक के करीब 450 आतंकी व जवान शहीद हुए हैं। टायगर हिल जैसे दुर्गम क्षेत्र को भारतीय सेना ने अपने शौर्य से जीता। जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने देश की रक्षा के लिए विशेष कार्य किये हैं। उनके कार्यकाल में सेना मजबूत हुई है। टेक्नॉलाजी में भारत आज तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत देश हथियारों के लिए पहले दूसरे देशों पर निर्भर था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हथियारों का कारखाना लगाया जा चुका है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सेकेंडों में मार करने वाले मिशाइल बनाए जा रहे हैं। आज भारत अन्य देशों को हथियार निर्यात करने वाला देश बन गया है। इसके पूर्व हरिश्चन्द्र शुक्ल, गिरिवर प्रसाद शुक्ल, चन्द्रभान मिश्र व दीनानाथ पाण्डेय आदि सेवानिवृत्त जवानों अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुनीता मिश्रा व भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने आए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री बिन्दू विश्वकर्मा,जन्मेजय सिंह,सरदार परमजीत सिंह,डीपी सिंह बैस,डॉ अजय सिंह पिंकू,ललिता तिवारी,अमरनाथ शुक्ल,अवधेश तिवारी तरुण,मयूर सूर्यवंशी,अब्दुल अजीज खां,शिव प्रसाद यादव, शैलेन्द्र सिंह,अवधेश पाण्डेय,सौरभ रतन पाण्डेय,आनंद स्वरूप श्रीवास्तव,जयंत सिंह धर्मू,मंजू तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Jul 27 2025, 15:33