*काउंसिल करेगा बुजुर्ग व्यापारियों का सम्मान,परामर्श समिति में देगा स्थान*
सुल्तानपुर,कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच की कोर कमेटी की मासिक बैठक शनिवार देर रात नगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने किया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन के विस्तार पे चर्चा की गई,मुख्य चर्चा हुई नगर क्षेत्र के उम्र दराज व्यापारी जो व्यापारिक मुख्य धारा से अलग हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी उपयोगिता व्यापारिक जगत को महसूस होती है को चिन्हित कर परामर्श समिति में स्थान दे सम्मानित करने की जिसका सभी ने जोर शोर से स्वागत किया,,कार्यक्रम में सदस्यता विस्तार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर अध्यक्ष रवि सोनी,नगर वरिष्ठ महामंत्री अश्विनी वर्मा,नगर संगठन मंत्री माणिक लाल व युवा नगर अध्यक्ष शुभम जैन को सम्मानित किया गया बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष बृजेश खत्री व राजेंद्र जायसवाल, जिला मंत्री विजय टंडन,महिला मोर्चा अध्यक्ष दलबीर कौर, हरिशंकर गुप्ता,सुधीर गुप्ता,अशोक दिव्या,दिनेश यादव,हितेश मिश्राआदि उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता द्वारा उपस्थित व्यापारियों को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
*शोपीस बनकर रह गई विधायक ताहिर खान की लगाई गई हाई मास्क लाइटे*
उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा के ऊर्जावान विधायक ताहिर खान द्वारा बड़े पैमाने पर हाई मास्क लाइटे लगाई गई थी,जो कुछ ही समय में बुझ गई! सिर्फ शो पीस बनकर रह गई है! जनता लाइट चमकाने के लिए जगह-जगह एप्लीकेशन लिखते घूम रहे हैं, किसी व्यक्ति को नहीं मालूम की किस कार्यदाई संस्था इसका मेंटेनेंस करेगी किसकी जिम्मेदारी होगी! सिर्फ सो पीस बनकर रह गई है देखना है 2027 के चुनाव से पहले ए लाईटे जलती है कि नहीं संवाद सूत्र
*गजब का तमाशा: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ही हुए मनरेगा मजदूरों में शामिल, फ़ोटो खिंचाने में की महारथ हासिल।*
सुल्तानपुर,बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दरियापुर में एक नया मामला देखने को मिल रहा है जो कि सुर्खियों में है एक तरफ सरकार जहां जीरो टारलेन्स पर कार्य कर रही है जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके वही ग्राम पंचायत में चलाये जा रहे मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यो में फर्जीवाड़े की अब कोई सीमा ही नही रह जा रही है अभी तक सम्बंधित उपस्थित पंजिका का ऑनलाइन हाजिरी लगाने का कार्य ग्राम रोजगार सेवक के द्वारा किया जाता रहा है वही अब प्रधान प्रतिनिधि को जब लेबर के साथ फ़ोटो में देखा गया तो ग्राम पंचायत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिस कार्य पर हाजिरी लगाने का कार्य कराया जा रहा है न तो वहां विगत आज एक सप्ताह से कोई कार्य चल रहा है न ही कोई लेबर पर महोदय की हाजिरी बराबर लगाई जा रही है फ़ोटो के बैकग्राउंड से जो कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का पोल खोलते हुए सम्बंधित अधिकारियो को भी सवालों के घेरे में लेती नजर आ रही है।
*वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,पुलिसकर्मी घायल*
सुलतानपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला महिलाओं समेत परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी-दस्तावेज फाड़े; एक ने दांत से काटा सुलतानपुर के गोसाईगंज में पुलिस टीम पर वारंटी के परिवार ने हमला कर दिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज,उपनिरीक्षक द्रिवेश त्रिवेदी और सिपाही शिवम तिवारी वारंटी कृष्णदेव सिंह उर्फ केडी सिंह और उमादेव सिंह को गिरफ्तार करने सुदनापुर पहुंचे। कृष्णदेव सिंह अपने घर के पीछे के दरवाजे पर उमादेव सिंह के साथ मिले। पुलिस ने जैसे ही कृष्णदेव को पकड़ा, वह छूटने की कोशिश करने लगा। उसकी आवाज सुनकर घर की महिलाएं साधना सिंह, श्रृष्टि सिंह, शशि सिंह, सुशीला सिंह और शुभम सिंह वहां आ गए। सभी लोग वारंटी को छुड़ाने लगे। साधना सिंह ने उपनिरीक्षक के बाएं हाथ के अंगूठे के पास दांत से काट लिया। अन्य लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट की। आरोपियों ने न्यायालय से जारी वारंट को फाड़ दिया। परिवार के सभी लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। उन्होंने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। लाठी,डंडे,लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान वारंटी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। कृष्णदेव सिंह और उमादेव सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ अलग-अलग कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद दरोगा द्वारा थाना प्रभारी को और सिपाही द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गयी। जब भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर पुलिस कर्मियों की जान बच सकी। एसएचओ गोसाईंगंज राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट:लालजी
* सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के लिस्ट में फंसे दो भाई,पूर्व सांसद मेनका गांधी के अथक प्रयास से ढाई घंटे बाद दोनों भाई निकाले गए*
सुल्तानपुर में बीती रात वीवीआईपी रेलवे स्टेशन पर एक लिफ्ट में दो भाई फंस गए। जिसका वीडियो सामने आया है। कुशाग्र त्रिपाठी और आदर्श त्रिपाठी अपनी मां को महामना एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन की जानकारी लेने के लिए तीसरे प्लेटफॉर्म से पहले प्लेटफॉर्म जाते समय लिफ्ट बीच में रुक गई। युवकों ने बाहर निकलने का भरपूर प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हुए। रेलवे अधिकारियों को कई बार फोन किया गया,पर किसी ने फोन नहीं उठाया। मजबूरी में युवकों ने दिल्ली आर्मी हेड क्वार्टर में तैनात अपने पिता नायब सूबेदार प्रदीप त्रिपाठी को सूचना दी। प्रदीप त्रिपाठी ने पूर्व सांसद मेनका गांधी के ओएसडी कैलाश को स्थिति से अवगत कराया। रात 11 बजे मेनका गांधी ने भाजपा नेता शशिकांत पांडेय को फोन कर मदद मांगी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। तब जाकर साढ़े 11 बजे युवकों को बाहर निकाला गया। रेलवे के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार का कहना है कि लिफ्ट का लॉक खोलकर युवकों को निकाला गया। हालांकि इस घटना में एक युवक की ट्रेन छूट गई। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने भी इसकी पुष्टि की,कि लिफ्ट में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रिपोर्ट : लालजी
स्टेशन की लिफ्ट में फंसे दो भाई,मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद ढाई घंटे में निकाले गए दोनों भाई,एक की ट्रेन छूटी
सुल्तानपुर में बीती रात वीवीआईपी रेलवे स्टेशन पर एक लिफ्ट में दो भाई फंस गए। जिसका वीडियो सामने आया है। कुशाग्र त्रिपाठी और आदर्श त्रिपाठी अपनी मां को महामना एक्सप्रेस में बैठाने आए थे। ट्रेन की जानकारी लेने के लिए तीसरे प्लेटफॉर्म से पहले.

*मृतक सुनील यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामला में सपा नेता बबलू भपटा,सभाजीत यादव समेत 21 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज*
सुल्तानपुर मृतक सुनील यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला। सपा नेता बबलू सिंह भपटा,बाजीगर वर्मा,सभापति यादव सहित 21 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस।मृतक के परिजनों को भड़काने और पुलिस पर रोकने पर अभद्रता करने और गाली गलौज करने का आरोप।सार्वजनिक स्थान पर शव रखकर प्रदर्शन करने और राहगीरों को परेशानी होने का भी आरोप।सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह यादव की तहरीर पर दर्ज हुआ केस।चांदा कोतवाली के मदारडीह गांव का है मामला।
*गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व : श्रीराम प्रपन्नाचार्य*
*संत-महन्थ समाज के पथ प्रदर्शक : सुशील त्रिपाठी* 

*भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, संतों को किया सम्मानित*

सुलतानपुर,भाजपाइयों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया।इस दौरान जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में पूजा अर्चना की और धर्माचार्यों को सम्मानित किया। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि गुरुवार को नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व डॉ आर.ए. वर्मा ने गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम में पहुंचकर बाल स्वामी श्रीराम प्रपन्नाचार्य का आशीर्वाद लिया‌‌। अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर सुशील त्रिपाठी ने कहा कि गुरुजन, साधु- संत समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं।देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भक्तों को गुरु पूर्णिमा पर्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा गुरु जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है। यहां पर गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान संकीर्तन व भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,सभासद रमेश सिंह टिन्नू,गांधी सिंह, राकेश सिंह दद्दू,अनुज प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया,सौरभ पाण्डेय,लालेन्द्र सिंह,प्रदीप मिश्रा,हिमांशु गुप्ता,आरसी पाण्डे,मंजू तिवारी, राहुल भान मिश्रा,सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।वही सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने जिला मंत्री विवेक सिंह, रुपेश सिंह व मण्डल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति की मौजूदगी में हरे राम - हरे कृष्ण मन्दिर, सोनवर्षा,जयसिंहपुर के पुजारी दया शंकर पाण्डेय का अंगवस्त्र देकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया।जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, श्याम बहादुर पाण्डेय व मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह ने झारखण्डेश्वर मन्दिर, शिवनगर के पुजारी प्रकाशानंद महाराज का सम्मान किया।इसी क्रम में सभी 26 मण्डलों में जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न मठ- मंदिरों में जाकर साधू, संत,महंत व पुजारियों को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।
*अंडर 18 जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का शुभारम्भ किया गया*
सुल्तानपुर,खेल निदेशालय द्वारा आयोजित अंडर 18 जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंत स्पोर्ट स्टेडियम में आज जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर जी के देख रेख सुरु हुआ! इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे,संयुक्त सचिव दीपक श्रीवास्तव बतौर चीफ गेस्ट के रूप में बच्चो से परिचय प्राप्त किये। इस अवसर पर स्टेडियम के कोच प्रदीप यादव जी और एथलेटिक्स कोच श्रीमती आशा मौजूद रही।
*महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व*
सुल्तानपुर,महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक विचारक कमल नयन पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र मिश्र उपस्थित रहें। विद्यालय की छात्रा अनामिक वर्मा व अंशिका तिवारी ने मुख्य अतिथियों को बैज लगाकर तथा प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने बुके भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में सभी ने परंपरागत गुरु पूजा की, तदोपरांत प्राणायाम व भावातीत ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य के साथ मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसी कड़ी में विद्यालय की छात्रा पल्लवी वर्मा, नैन्सी, रिद्धिमा, वंशिका के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया,स्वागत गीत से अतिथियों के साथ-साथ सभी उपस्थित जन भाव विभोर हो उठें। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और भावातीत ध्यान पर प्रकाश डालते हुए आपने कहा कि मानव अपने जीवन में प्रतिदिन इसका अभ्यास करके अपनी चेतना में सकारात्मकता का विकास कर सकता है जिससे वह अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है। प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी लोग योग, भावातीत ध्यान एवं सिद्ध का अभ्यास करते हुए अपने दिनचर्या में रामचरितमानस, श्रीमद् भागवत गीता, हनुमान चालीसा, श्री राम स्त्रोत आदि का समयानुसार वाचन करें, इससे उनके जीवन में सकारात्मकता का विकास होगा और इस प्रकार समाज में समरसता आएगी और विश्व शांति की स्थापना होगी। प्रधानाचार्य ने महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश के आशीर्वचन को पढ़कर सुनाया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा समूह गान "गुरुवर तेरे चरणों की", मनुस्मृति ,कशिश एवं उनकी सहयोगी छात्रा बहनों ने समूह गान "देश छोड़कर जाऊं कहीं ना" बड़े ही सुंदर भाव से प्रस्तुत किए, सभी उपस्थित लोगों ने समूह गान की भूरि भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि कमलनयन पाण्डेय ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है ,साथ ही साथ आपने मनोवृत्ति को स्पष्ट करते हुए कहा कि अपने मन को चंचल होने से बचाना चाहिए क्योंकि मन की चंचलता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक होती है। महर्षि के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए आपने कहा कि मन की चंचलता को शांत करने का सबसे बड़ा साधन भावातीत ध्यान है। विशिष्ट अतिथि रामचंद्र मिश्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की महत्ता अद्वितीय होती है बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान नहीं तो सब कुछ बेकार है। इसी कड़ी में समूह नृत्य "ये गुरुवर तो ज्ञान का सागर है" तथा "गुरु ब्रह्मा ,गुरु विष्णु" विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। जिससे सभी आनंदित हुए। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र वरुण द्विवेदी, छात्रा प्रगति पाल, रम्या पाण्डेय,रिया तिवारी, ने गुरु की महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों व सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी ने सामूहिक भावातीत ध्यान का अभ्यास किया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।