*उपाध्यक्ष लघुउद्योग निगम यूपी सरकार/मुख्य अतिथि वृक्षारोपण अभियान द्वारा मौलश्री का पौधरोपित कर वृक्षारोपण महाभियान का किया शुभारम्भ*
सुलतानपुर,वृक्षारोपण महाभियान- 2025 के अन्तर्गत उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार/मुख्य अतिथि वृक्षारोपण अभियान श्री वैश्य नटवर गोयल जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र अमहट परिसर में मौलश्री का पौधरोपित कर वृक्षारोपण महाभियान का शुभारम्भ किया गया।
उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार के साथ मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बृजेश मिश्रा, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, डीएफओ अमित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा परिसर में मौलश्री का पौधरोपित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा मा0 उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया।
डीएफओ अमित सिंह द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार द्वारा पौध भण्डारा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक छात्रा को प्रतीक स्वरूप आम का वृक्ष भेंट किया गया।
इसी प्रकार अन्य उपस्थित छात्र/छात्राओं को ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध भण्डारा में पौध वितरित किये गये। ज्ञात हो कि वृक्षारोपण महाभियान-2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिनमें से जनपद सुलतानपुर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल-5589400 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कुल 23 विभागों द्वारा यथा-वन विभाग,ग्राम विकास,राजस्व,पंचायती राज,कृषि,बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,उच्च शिक्षा,परिवहन,उद्यान आदि विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार सहित समस्त मंचासीन अतिथियों को डीएफओ अमित सिंह द्वारा रूद्राक्ष का वृक्ष भेंट किया गया।
वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल वन,एकता वन, एकलब्य वन, ऑक्सीवन, शौर्य वन, गोपाल वन,त्रिवेणी वन विकसित किये जाने के लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार उपस्थित छात्र/छात्राओं व जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए मंचासीन सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद सुलतानपुर का वृक्षारोपण महाभियान का नोडल मुझे बनाये जाने पर मुख्यमंत्री जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम,कार्यक्रम में माँ ममत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपील की कि आज के दिन रोपित किये जाने वाले पौधों को शत-प्रतिशत् जीवित रखने का प्रयास अवश्य किया जाय। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की समस्या के लिये हमें कभी भी याद कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री भारत सरकार व मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार का वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के लिये आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों स्वागत करते हुए किया गया। उन्होंने पुराणों में वर्णित जणी-बूटियों/वृक्ष की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसी प्रकार समस्त सरकारी विभागों/गैर सरकारी संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
Jul 10 2025, 12:01