*विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं- अभय प्रताप सिंह (अभाविप ने मनाया 77वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस)*
सुल्तानपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर कार्य करते आ रही है। अभाविप की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई जिसे हम सभी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में मनाते आ रहे हैं जिसके निमित्त आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के शुभ अवसर पर कलावती महिला महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद् गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उनका लक्ष्य केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज व देश के लिए एक आदर्श नागरिक बनना होना चाहिए। जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय ने कहा अभाविप एक आंदोलन है जो छात्रों के हित के लिए अभाविप सड़क से संसद तक आंदोलन करने का काम करती है अभाविप मानती है की छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है, कार्यक्रम में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, एवं देशभक्ति गीत जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन 'छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति' के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभेन्द्र वीर, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय, अभय सिंह, तहसील संयोजक आकर्ष मिश्रा, नगर मंत्री भीम सेन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।
*विकसित भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी - सुशील त्रिपाठी,*भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 10 हजार पौधे लगाए*
*हर बूथ पर पांच और जिले में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य*

सुलतानपुर,भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के 1991 बूथों पर लगभग 10 हजार पौधे लगाए।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने धम्मौर मण्डल के बूथ संख्या 325 हरकी दौलतपुर में कार्यक्रम के जिला संयोजक घनश्याम चौहान, जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, आनन्द द्विवेदी, संदीप सिंह व मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव की मौजूदगी में पीपल,बरगद, मौलश्री, नीम व पीपल आदि के पौधे लगाए। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पौध रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया‌‌।कहा इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही हम एक "विकसित भारत" का निर्माण कर सकते हैं।जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी स्वस्थ और टिकाऊ हो।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कार्यकर्ता इस मुहिम को मां और प्रकृति के सम्मान के रूप में लें।हर बूथ पर पांच पेड़ लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ले।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने शास्त्रीनगर वार्ड के बूथ संख्या 286, 287 में शिव मन्दिर परिसर में बरगद,पाकड़, आंवला व नीम आदि का पौधा लगाया। इस दौरान शक्ति केन्द्र संयोजक राजीव सिंह, सभासद अजय सिंह,अनुज प्रताप सिंह, सचिन चोपड़ा, लालेन्द्र प्रताप सिंह, मोहित साहू आदि मौजूद रहे।कटका मण्डल प्रभारी अखिलेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के संयोजन में बूथों पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को जनपद के 1991 बूथों पर लगभग 10 हजार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम संयोजक घनश्याम चौहा‌न ने बताया कि 5 जून से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 25 हजार पौधे लगाए गए हैं।पार्टी का लक्ष्य 5 अगस्त तक एक लाख पौधें लगाने का है।
*महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन*
सुल्तानपुर,महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर के नेतृत्व में विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से आध्यात्मिक जागरण अभियान अभियान के तत्वाधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन अंबे नगर स्थित मंदिर परिसर में किया गया। जहां पर महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में मोहल्ले वासियों के साथ सामूहिक रूप से संगीतमयी सुंदरकांड पाठ वह हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। समस्त मोहल्ले वासियों व महर्षि विद्या मंदिर के लोगों ने बड़े-बढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, पाठ के उपरान्त सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। महर्षि विद्या मंदिर प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने बताया कि महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान का यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से महर्षि संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के दिशा निर्देशन में प्रत्येक मंगलवार को समाज में आध्यात्मिकता की अलख जगाने एवं भावातीत ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति द्वारा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर उच्च चेतना के स्तर को प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है इससे समाज के सभी लोग लाभान्वित हो सके। समाज के सभी लोग इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं हम सभी को बधाई देते हैं और निवेदन करते हैं कि ऐसे सभी कार्यक्रमों में अपना सहयोग और साथ प्रदान करते रहें। इस अभियान के द्वारा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा भारतीय संस्कृति के विकास को बल मिलेगा इसलिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ध्यान शिक्षक शैलेंद्र पाण्डेय के साथ शिक्षक राजीव नंदन पाण्डेय,सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, शिवेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पाण्डेय ,मयंक सिंह, गंगा शरण पाण्डेय , प्रियंबदा द्विवेदी, सुमित्रा यादव सहित सभी ने अपना सहयोग प्रदान किया।
*उपाध्यक्ष लघुउद्योग निगम यूपी सरकार/मुख्य अतिथि वृक्षारोपण अभियान द्वारा मौलश्री का पौधरोपित कर वृक्षारोपण महाभियान का किया शुभारम्भ*
सुलतानपुर,वृक्षारोपण महाभियान- 2025 के अन्तर्गत उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार/मुख्य अतिथि वृक्षारोपण अभियान श्री वैश्य नटवर गोयल जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र अमहट परिसर में मौलश्री का पौधरोपित कर वृक्षारोपण महाभियान का शुभारम्भ किया गया। उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार के साथ मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बृजेश मिश्रा, भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, डीएफओ अमित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा परिसर में मौलश्री का पौधरोपित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मा0 उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक द्वारा मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। डीएफओ अमित सिंह द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ व मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार द्वारा पौध भण्डारा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक छात्रा को प्रतीक स्वरूप आम का वृक्ष भेंट किया गया। इसी प्रकार अन्य उपस्थित छात्र/छात्राओं को ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत पौध भण्डारा में पौध वितरित किये गये। ज्ञात हो कि वृक्षारोपण महाभियान-2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,जिनमें से जनपद सुलतानपुर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल-5589400 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 23 विभागों द्वारा यथा-वन विभाग,ग्राम विकास,राजस्व,पंचायती राज,कृषि,बेसिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा,उच्च शिक्षा,परिवहन,उद्यान आदि विभागों द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार सहित समस्त मंचासीन अतिथियों को डीएफओ अमित सिंह द्वारा रूद्राक्ष का वृक्ष भेंट किया गया। वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल वन,एकता वन, एकलब्य वन, ऑक्सीवन, शौर्य वन, गोपाल वन,त्रिवेणी वन विकसित किये जाने के लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) लघु उद्योग निगम (UPSIC) उ0प्र0 सरकार उपस्थित छात्र/छात्राओं व जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए मंचासीन सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद सुलतानपुर का वृक्षारोपण महाभियान का नोडल मुझे बनाये जाने पर मुख्यमंत्री जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम,कार्यक्रम में माँ ममत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपील की कि आज के दिन रोपित किये जाने वाले पौधों को शत-प्रतिशत् जीवित रखने का प्रयास अवश्य किया जाय। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं को आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की समस्या के लिये हमें कभी भी याद कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री भारत सरकार व मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार का वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के लिये आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों स्वागत करते हुए किया गया। उन्होंने पुराणों में वर्णित जणी-बूटियों/वृक्ष की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसी प्रकार समस्त सरकारी विभागों/गैर सरकारी संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
*गोमती मित्रों ने किया धरा को प्रणाम,रोपा पौधा मां के नाम*
सुल्तानपुर,शासन की 9 जुलाई को पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाने की मंशा को भाँपते हुए जनपद में पिछले 14 वर्षों से अनवरत पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्पित गोमती मित्र मंडल ने भी श्री सीता कुंड धाम पर पौधारोपण अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया,बरसते मेघोँ के बीच में सभी गोमती मित्र समय से धाम पहुंच गए और स्वच्छता श्रमदान आयोजित करने के उपरांत स्वयं से ही गड्ढा खोदा,पौधा रोपा और उपलब्धता के आधार पर जाली लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास किया! कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा की इस धरती को हरा भरा रखना अब प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है,यदि हम चाहते हैं प्रकृति हमें सहेजे तो हमें भी प्रकृति को सहेजना होगा,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने गोमती मित्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की जिस प्रकार बरसते मेघोँ के बीच में आपने इस अभियान को सफल बनाया है इसे आगे भी आंदोलन के रूप में चलावें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह,मीडिया प्र.रमेश माहेश्वरी, मुन्ना पाठक,मुन्ना सोनी,पप्पू शर्मा, दिनकर सिंह,राकेश सिंह दद्दू,सोनू सिंह,आलोक तिवारी,अभय,अर्जुन, रामू सोनी,राम क्विंचल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
*विद्यालय युग्मन और बंदी के विरोध में शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
सुल्तानपुर,प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय युग्मन (पेयरिंग) और मर्जर योजना का प्रदेशभर में शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का किया गया। धरने में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापकविहीन कर हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी, बल्कि हजारों रसोइयों की सेवाएं भी समाप्त हो जाएंगी। जनपदीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2018-19 में भी एक परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलयन करते हुए प्रधानाध्यापक पदों को समाप्त कर दिया गया था। अब फिर से प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व विद्यालय प्रबंधन समितियों पर दबाव बनाकर विद्यालय बंद करने के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र व बच्चों के शिक्षा अधिकार के विपरीत है। संघ द्वारा 30 जून को प्रदेश के 822 ब्लॉकों में अभिभावकों और ग्राम प्रधानों की बैठकों का आयोजन कर बंदी प्रस्तावों के खिलाफ जनमत तैयार किया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किए। शिक्षक संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, पेयरिंग प्रक्रिया पर रोक, विद्यालयों की बंदी पर पूर्ण विराम, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति व तैनाती, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ₹10 लाख का सामूहिक जीवन बीमा, चयन वेतनमान, बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति, आकांक्षी जनपदों में स्थानांतरण, तथा मृतक शिक्षकों के पात्र आश्रितों की नियुक्ति की मांगें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के नेतृत्व में तीन चरणों का आंदोलन घोषित किया गया था। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, दूसरे चरण में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल अभियान चलाया गया, और तीसरे चरण में यह धरना आयोजित हुआ। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री अयोध्या दिलीप कुमार पांडेय ने की। इसके उपरांत शिक्षक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन ने धरना स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया उन्होंने ज्ञापन को शीघ्र पहुंचने का आश्वासन सौंपा।इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा मंत्री अरुण सिंह , रसोइया संघ अध्यक्ष देवाराम प्रजापति, पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ,अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव मंत्री विनय सिंह ।प्राथमिक शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिला मंत्री डॉ हृषिकेष भानु सिंह,नरेंद्र पांडे निजाम खान ने संबोधित किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्श एसोसिएशन जनपदीय शाखा सुलतानपुर,जिला संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव,जिला मंत्री विनय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा राजेंद्र मिश्र जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ,अरुण सिंह जिलामंत्री, रमेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष संघर्ष समिति, प्रांतीय प्रतिनिधि शेर बहादुर,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव,उपाध्यक्ष श्याम बहादुर दीक्षित,दुर्गा शंकर उपाध्याय, आनंद कुमार,अखिलेश उपाध्याय वीरेंद्र नारायण मिश्र,डॉ एच बी सिंह,जय प्रकाश वर्मा,विनोद यादव, राम बहादुर मिश्र,काशी प्रकाश तिवारी,मो मजीद, विजय यादव,संतोष आर्य, अखिलेश सिंह,संजय यादव,रवींद्र यादव,डॉ रितेश सिंह,अनिल यादव,नरेंद्र पाण्डेय,रविन्द्र सिंह,केदारनाथ दूबे,राज बख्श मौर्य, सुमित यादव,मैथिली मिश्र,अंजनी शर्मा,सी पी गुप्ता,धीरेन्द्र राव,राज कुमार,रवींद्र यादव,संतोष चौरसिया, हरिओम दूबे,डॉ आशुतोष पांडे,अंजनी पाण्डेय,सूर्यकान्त,मो मुज्तबा, सत्येंद्र सिंह,संजय मिश्र,आलोक तिवारी, अरुण शुक्ला,उदयराज वर्मा,संजय तिवारी,विनोद पाठक,अरुण सिंह,शिव नारायण वर्मा,संतराम यादव, पूर्णेन्दु पाण्डेय,देवेंद्र कविराज,आशीष, अनुराग,शैलजा,प्रियंका सिंह,सोनी कुमारी,श्रद्धा सिंह,ज्योति सिंह,प्रतिमा सिंह,वत्सला सोनी,शैलेश,मनोज दुबे ,दिवाकर,गोपाल,भास्कर, सर्वेश सिंह,अशोक विश्वकर्मा,अरविंद पाण्डेय,सुशील,मुन्ना लाल,रवि सिंह, सिकन्दर,सुभाष,प्रेम प्रकाश,मनीष,नरेंद्र वर्मा,लालजी,सुरेन्द्र यादव,राजेश जायसवाल,वेद प्रकाश, घनश्याम दूबे,बृजेश सिंह,चित्रसेन राय,आर डी मौर्या, राहुल जायसवाल,मनोज सिंह,गोपाल,प्रमोद,राहुल गुप्ता, रविकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार, सुशांत,राकेश श्रीवास्तव,आशीष पाण्डेय, विनय तिवारी,जय कुमार,मंदीप पाण्डेय,अभिषेक, राजेश,रमेश कुमार,विनोद कुमार, अशोक यादव,गौरव यादव,प्रभात श्रीवास्तव,सेरसोईयां संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भोलेनाथ गौड़,अध्यक्ष देवाराम प्रजापति,मंत्री मीरा शर्मा, शीला,केशकुमारी,उर्मिला,रीना,राजकुमारी, सुमन,कंचन,शिक्षामित्र ब्लॉक संघ जयसिंहपुर संतराम पाल ,विनय पाण्डे,राजेश मिश्रा,सिकंदरा वर्मा,हाजी मुज्तबा अंसारी,राहुल तिवारी जिला व्यायाम शिक्ष,मुजफ्फर कलीम, राजमणि यादव,संदीप वर्मा,राकेश शुक्ला ,विनोद पाण्डेय लेखा,प्रमोद वर्मा, अनिल कुमार,अनिल वर्मा,संतोष शैलेन्द्र यादव,नरेंद्र वर्मा, अरविन्द शर्मा,इत्यादि सैकड़ों को संख्या में मौजूद रहे।
*जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग में एंटी करप्शन टीम का छापा,प्रधान लिपिक अजय यादव रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार*
सुल्तानपुर डीआईओएस विभाग में एंटी करप्शन टीम का छापा।

प्रधान सहायक लिपिक अजय यादव रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार।

एंटी करप्शन की टीम ने अजय यादव को पकड़ा।

जीपीएफ के लिए मांगी थी 30 हजार की रिश्वत। 20 हजार पहले ही ले चुका था रिश्वतखोर अजय यादव।

आज शिकायतकर्ता ने दिए 10 हजार तो मौके पर एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार। अजय यादव के पकड़े जाने से भ्रष्ट कर्मचारियों के उड़े होश।
*एसटीएफ ने 50 हजार का इनामिया मोहम्मद रुखसार को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर एसटीएफ ने 50 हजार का इनामिया मोहम्मद रुखसार को किया गिरफ्तार।

अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद।

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थानाक्षेत्र के पूरे देवजानी गांव का रहने वाला है रुखसार।

जयसिंहपुर कोतवाली के निदुरा अंडर पास के पास हुई गिरफ्तारी।
*पंत स्पोर्ट स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि- चन्दन नारायन सिंह*
सुल्तानपुर,खेल निदेशालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का आज दूसरे दिन शुभारंभ जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ जिसमें बालक बालिका एथलेटिक्स व बैटमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जानता युवामोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह हरी झंडी दिखा कर खेल का उद्घाटन किया । श्री सिंह ने कहा पिछले कई वर्षों से स्टेडियम निर्माणाधीन होने के कारण खिलाड़ियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन कहते हुए ये खुशी हो रही है कि स्टेडियम अपना खूबसूरत रूप ले चुका है कई वर्षों के बाद सुल्तानपुर स्टेडियम के खिलाड़ियों को युवा जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर जी के रूप में मिले है जो चार्ज लेने के बाद से लगातार खिलाड़ियों के प्रति काफी जागरूक हैं,खिलाड़ियों के भविष्य के प्रति चिंतित हैं! आपके नेतृत्व में बहुत ही बढ़िया प्रतियोगिता आयोजित हुई निश्चित ही ये सभी खेल कोच,संघ व खिलाड़ियों में उत्साह पैदा करेगी खेल निदेशालय द्वारा भारत सरकार की कई योजनाएँ चल रही हैं खिलाड़ियों को उस योजना का लाभ मिले खेल जगत में बच्चे जिले का नाम रोशन करें इसी शुभकामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया! इस अवसर पर जिला महामन्त्री सचिन पाण्डे जी,जिला मंत्री अंकुर तिवारी जी,जिला वॉलीवाल संघ कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र मिश्रा जी,बैटमिंटन कोच श्याम धर ओझा जी, एथलेटिक्स कोच श्रीमती आशा जी,ओलम्पिक संघ जिलासचिव पंकज दुबे जी,दीपक श्रीवास्तव जी,हैंडबाल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष जिला हैंडबाल संघ, कुश्ती कोच यशवंत सिंह, सहित स्टेडियम कोच एवं खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे l
*विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न*
सुलतानपुर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भारत भूषण व परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अशोक सिंह की उपस्थिति में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में सभी मुख्य विभाग जैसे- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आई0सी0डी0एस0) शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग आदि से सम्बन्धित जनपद व ब्लाक स्तर पर माइक्रोप्लान, आशा/एएनएम प्रशिक्षण, शुकर पालकों में अवेयरनेस, मच्छरजनित स्थानों पर छिड़काव आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि ब्लाकवार आशा व एएनएम प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम तीन बार अवश्य कराये जायें, जिससे सभी आशा व एएनएम का प्रशिक्षण हो सके। उन्होंने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों/मच्छरजनित क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पशु पालन विभाग को सभी विकास खण्डों में शुकर पालकों का संवेदीकरण सावधानी पूर्वक कराने के निर्देश दिये गये।

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वे के दौरान कुछ शौंचालयों के बन्द होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। इस सम्बन्ध में पीडी (डीआरडीए) अशोक सिंह द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि ऐसे शौंचालयों का चिन्हीकरण कर उसकी सूची उपलब्ध करा दें, जिससे कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या के लिये ससमय सूचनाओं से अवगत करा दिया जाय, जिससे बीडीओ स्तर से कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा सके।