नागेश्वरपुरम होगा अब घोसियाना का नाम

बलरामपुर। बलरामपुर प्राचीन झारखन्डी मंदिर के निकट झारखंडी सरोवर का सुंदरीकरण एंव पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है।इसी क्रम में घोसियाना मोहल्ला का नाम परिवर्तन करके नागेश्वरपुरम करने हेतु नगर पालिका कार्यवाही बैठक 9-4-2025 को 4 बजे पालिका मीटिंग हाल में अन्य आवश्यक विषय अध्यक्ष की अनुमति से बोर्ड प्रस्ताव सं.128(1)

नगरपालिका सीमान्तर्गत झारखंडी मंदिर के बगल मोहल्ला घोसियाना का नाम बदलकर नागेश्वरपुरम किये जाने पर विचार किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर स्वीकृति प्रदान की गयी।

*डीएम ने सुआव नदी के विभिन्न बिंदुओं का लिया जायजा , सुआव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा वृक्षारोपण के संबंध में दिए आवश्यक दिशानिर्देश*

बलरामपुर :–सुआव नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में डीएम श्री श्री पवन अग्रवाल द्वारा अधिशाषी अभियंता सिंचाई ड्रेनेज खंड , डीसी मनरेगा , वन विभाग के अधिकारियों के साथ सुआव नदी के विभिन्न बिंदुओं का स्थलीय जायजा लिया गया।

उन्होंने श्रावस्ती बॉर्डर के ग्राम गोपियापुर जहां से सुआव नदी निकलती है एवं ग्राम गिदरहैया , ग्राम भीखपुर में सुआव नदी का स्थलीय जायजा लिया।

उन्होंने नदी के जीर्णोद्धार एवं तट के सौंदर्यीकरण हेतु कार्ययोजना बनाए जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुआव नदी के तट पर स्थित सभी पोखरों एवं तालाबों का जीर्णोद्धार किए जाने का निर्देश दिया ।

नदी के कैचमेंट एरिया पर पिलर लगाए जाने का निर्देश अधिशाषी अभियंता सिंचाई ड्रेनेज खंड को दिया।

इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए ।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

बड़ा मंगल पर झारखंडी सरोवर का भव्य लोकार्पण,भव्य भंडारे का आयोजन

बलरामपुर। ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल पर झारखंडी सरोवर के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया । नगर पालिका अध्य्क्ष डा धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू' के संयोजन में देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी,सदर विधायक पल्टूराम, गेल्हापुर मंदिर के महंत स्वामी बृजानंद महाराज ने सुंदरकांड पाठ के पश्चात् पूजन अर्चन और आरती कर शिलापट्ट का अनावरण किया। देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने झारखंडी सरोवर के जीर्णोद्धार हेतु नगरवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा वर्षों से बहुप्रतीक्षित इस सरोवर के निर्माण के लिए नगरवासियों ने कई वर्ष तक संघर्ष किया,नगर वासियों के सपने को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने पूरा करके दिखाया है। नगर के बीच में सरोवर के निर्माण से नगर की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही और झारखंडी मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू' ने कहा कि सभी नगरवासियों के संकल्प को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया जा रहा है नगर में प्रमुख सरोवरों,तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात् बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय और राहगीरों ने छक कर प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा,निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,शिव प्रसाद द्विवेदी,रमेश पहवा,संजय शर्मा,राम कृपाल शुक्ला,डीपी सिंह बैस,डॉ अजय सिंह,डॉ तुलसी दूबे,शुभेंद्र गौरव,शिवम मिश्रा,संजय शुक्ला,सभासद गण राघवेंद्र कांत सिंह, विनोद गिरी,सिदार्थ साहू,रामू कश्यप,संदीप मिश्रा,मनोज यादव,नंदलाल तिवारी,कृष्ण गोपाल गुप्ता,उमाशंकर तिवारी,संदीप उपाध्याय,अनिरुद्ध शुक्ला,अंशु माली,विपुल मिश्रा सहित तमाम नगरवासियों की उपस्थिति रही।

विद्युत समस्याओं को लेकर व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने शासन को ज्ञापन सौपा

तुलसीपुर - 2जून नगर में बदहाल विद्युत आपूर्ति,लो वोल्टेज,अघोषित कटौती की समस्या को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता की नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी अभय सिंह को देकर समस्या में सुधार की मांग की गई है।

अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने बताया कि यहां तैनात विभागीय अधिकारियों का रात्रि निवास सुनिश्चित किया जाए,संविदा कर्मी को आवश्यक उपकरण देने के साथ उनकी संख्या बढ़ाई जाए जिसे लगभग 40000 की आबादी वाले नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो आपूर्ति बंद होने पर अधिकारियों के सी यू जी नम्बर चालू रखे जाएं।

महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि लगभग 9 करोड़ की लागत से निर्मित 132 केवी बिजली केंद्र आधे नगर समेत 450 गांवों के उपभोक्ताओं के लिए सफेद हाथी बन गया है,बेहतर वोल्टेज व आपूर्ति के लिए 132 स्टेशन शुगर मिल से 33/11 विद्युत उपकेंद्र नई बाज़ार को 33 केवी की लाइनों से जोड़ा जाए,कार्यरत लाइनमैनों को विभाग द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,सरदार बबलू सिंह उपाध्यक्ष,शिव कुमार गुप्त, उपाध्यक्षप्रदीप गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष कुन्दन लाल, मंत्री सूरज गुप्ता, मंत्री मीडिया प्रभारी जय सिंह,राधेश्याम कौशल,अवधेश शुक्ल मौजूद रहे।

गुरु गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता

बलरामपुर 1 जून विश्व हिंदू महासंघ जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 5 जून से 11 जून तक पीठाधीश्वर आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम मनाए जाने के क्रम में 8 जून को 54 महा रक्तदानी भारतीय सेना के लिए रक्तदान करेंगे तथा 5 जून से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम भी मनाए जाएंगे।

इस अवसर पर चौधरी विजय सिंह ने आम जनमानस से एक भावनात्मक अपील किया कि सैनिकों के सम्मान में अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान करने का अवसर ना खोए, उन्होंने बताया कि उक्त रक्तदान का रक्त जिलाधिकारी बलरामपुर के द्वारा राज्यपाल व राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।बैठक में जिला मंत्री सुग्रीव कश्यप कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा दीपक श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह सोनू राजपूत अजय तिवारी राम उजागर वर्मा उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने अटल भवन पर आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को आज की पीढ़ी को जानना चाहिए और पढ़ना चाहिए। भारत के गौरवशाली इतिहास को हम सभी से छिपाने के साथ तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया।

अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ सहित हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और हर मंदिर में धर्मशाला बनवाई ।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है महिलाओं के विकास के लिए तमाम सारी योजनाएं लाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण की प्रबल प्रतीक थी।

कार्यक्रम को सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सम्बोधित किया और अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने आये हुए समस्त अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और विषय पर प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम संयोजक जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ अजय मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री वरूण सिंह ने किया। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर प्रतिभा ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी,मनोज तिवारी,गोविन्द सोनकर,हेमंत जायसवाल,पंकज सिंह,महिपाल चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्रा,बृजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,सुनीता मिश्रा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी,डा अजय सिंह,श्याम मनोहर तिवारी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर प्रसाद वितरण किया गया

बलरामपुर:· पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर स्थानीय गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शुक्रवार को शबद कीर्तन व लंगर लगाया गया। सरदार मंजीत सिंह मंगी ने बताया की औरंगज़ेब की क्रूर यातना के बावजूद गुरु अर्जन देव ने अपने मत का मतांतर नहीं किया धर्म के प्रति प्राण न्योछावर करना धर्म समझा। औरंगजेब ने उन्हें नंगा करके गरम तवे पर नंगे बैठाकर और उन पर गम रेत तक डाला गया और धर्म परिवर्तन की बात कही गई परंतु उन्होंने अपना धर्म मूल स्वभाव नहीं त्यागा अलबत्ता प्राण त्याग दिया। उन्हीं के याद में शहीदी पर्व पर शुक्रवार को नई बाजार थाना मोड जगदीश सेठी के प्रतिष्ठान के पास लंगर लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में सिख समुदाय की महिलाएं व पुरुष पूरे मनोवेग़ से प्रसाद वितरण किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज राम जी आर्य जय सिंह श्याम बिहारी अग्रहरि शशांक सिंह राधेश्याम चौरसिया सुखदेव चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर सरदार गुरमुख सिंह गुरदीप सिंह कुलबीर सिंह बलवंत सिंह सुरेंद्र पाल सिंह अजय सेठी अजीत सिंह रिक्की कुलविंदर सिंह दर्शन सिंह तथा तथा करमजीत सिंह सहित अनेक नवयुवक भक्तों को प्रसाद वितरण कर रहे थे।

बलरामपुर नगरपालिका पंचायत प्रतिनिधि के सम्मेलन में अहिल्याबाई को किया गया याद

बलरामपुर। अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी समृति अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बलरामपुर आदर्श नगरपालिका क्षेत्र में एक महिला सम्मेलन का आयोजन एम एल के पीजी कालेज के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानपरिषद सदस्य अवधेश सिंह 'मंजू', विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टूराम सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानपरिषद सदस्य अवधेश सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व का अभिनंदन है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है आज देशवासियों को अपने गौरवशाली अतीत को जानने समझने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सती प्रथा के दौर में अहिल्याबाई एक महान शिवभक्त बनकर पूरा परिवार नष्ट होने के बाद शासन की बागडोर सम्भाल कर प्रजा के कल्याण और नारियों के लिए कार्य किया। हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। अपने शासनकाल में महिलाओं की सेना बनाई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सनातन को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। बुनकरों के लिए कार्य किया। लोगों को रोजगार मिले इस दिशा में कार्य किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा इतिहास में ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति की वीरांगना के विरासत को पूर्ववर्ती सरकारो द्वारा छिपा दिया गया जिसे भारत की आम जनता नही जान सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सांस्कृतिक धरोहरों को सजोंने के साथ महान विभूतियों को याद किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बेटियों ने आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर 9 आंतकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कड़े कानून बनाकर बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। कार्यक्रम संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू' ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का समृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और कहा कि हम सबसे अहिल्याबाई के इतिहास से को छिपाया गया। स्वर्णलता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में जितना योगदान दिया है उनके योगदान को छिपाया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा बृजेन्द्र तिवारी,आद्या सिंह,जिला महामंत्री वरूण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा,डॉ अजय सिंह 'पिंकू', मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,संदीप उपाध्याय,कार्यक्रम संचालक संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा स्वर्णलता श्रीवास्तव,झूमा सिंह,डॉ कौशल्या गुप्ता,रेशम सिंह,साधना पांडे,सुधा पांडे,नंदिनी शुक्ला,सरोज तिवारी,शुभेंद्र गौरव,अक्षय शुक्ला,राघवेंद्र कांत सिंह,विनोद गिरी,रामू कश्यप,शैलेंद्र सिंह, सौरभ रत्न आदि मौजूद रहे।

*दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन" योजना संचालित*

बलरामपुर।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बलरामपुर तनुज त्रिपाठी ने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित "उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन" योजना के अन्तर्गत दुकान निर्माण/क्रय हेतु पात्र लाभार्थियों कों वित्तीय सहायता के रूप में धनराशि रू० 20,000.00 मात्र ऋण के रूप में देय है। जिसमें से रू० 15000/- की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण व्याज की दर से ऋण के रूप में एवं रू० 5000/- धनराशि अनुदान के रूप में देय है और दुकान संचालन खोखा/गुमटी/हाथ ठेला आदि व्यवसाय करने हेतु धनराशि रू० 10,000.00 मात्र ऋण के रूप में देय है। जिसमें से रू० 7500/- की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण व्याज की दर से ऋण के रूप में एवं रू० 2500/- धनराशि अनुदान के रूप में देय है।

पात्रता:-

1- ऐसे दिव्यांग जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक की विव्यांगता से प्रभावित हो एवं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो।

2- जिनकी वार्षिक आय समय-समय पर शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के दो गुना से

अधिक न हो ।

3- जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, किन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो।

4- जो किसी अपराधिक अथवा आर्थिक, मामलों में सजा न पाए हो तथा जिनके विरूद्ध किसी प्रकार की सरकारी धनराशि देय न हो ।

5- जिनके पास दुकान निर्माण हेतु स्वयं की 110 वर्ग फिट भूमि हो या अपने सस्त्रोतो से उक्त क्षेत्रफल की भूमि खरीदने/लेने में समर्थ हो ।

अथवा

स्थानीय निकाय/उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद/विकास प्राधिकरण/प्राइवेट विल्डर्स तथा एजेन्सी से निर्मित दुकान क्रय हेतु किन्तु दुकान का क्रय किसी परिवारजन के नाम से अनुमन्य नही होगा ।

अथवा

जिनके द्वारा कम से कम पाँच वर्ष की अवधि का किरायेदारी का पट्टा कराया जायें उन्हें उपलव्ध दुकान संचालन हेतु (किराया एवं कार्यशील पूंजी)

अथवा

जिनके द्वारा गारन्टी/बन्धक उपलब्ध कराया जाये उन्हें खोखा/गुमटी/हाथठेला के क्रय एवं कार्यशील पूंजी हेतु ।

योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जो विभाग द्वारा संचालित कार्यशाला से प्रशिक्षित हो अथवा आई०टी०आई०/ पालीटेक्निक

या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र धारी है और उसी क्षेत्र में व्यवसाय करना चाहता है, उसे वरीयता दी जायेगी। दिव्यांग पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना के अन्तर्गत इच्छुक दिव्यांगजन दुकान निर्माण/दुकान संचालन हेतु दिनांक 10 जून, 2025 के बाद विभागीय वेबसाइट http/divyangjandukan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। ऑनलाइन फार्म भरते समय आवेदक का दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीनतम फोटो, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, सक्षम प्राधिकारी के स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति को स्वप्रमाणित कर आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन उपरोक्त वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकतें है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माणधीन विकासकार्यों का लिया जायजा

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बलरामपुर नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य के साथ झारखंडी सरोवर,तुलसीपार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण,टीचर्स कालोनी,रानी तालाब सरोवर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य,एवं सुआव के पास बने कर्बला का निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं,वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण सामग्री को परखा और चल रहे विकास कार्यों को और भी बेहतर ढंग से करने के बारे सुझाव मांगे जिससे कार्य को बेहतर बनाया जा सके। उक्त अवसर पर डीपी सिंह बैस,संजय शर्मा,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र कुमार गौड़,सभासद

राघवेंद्र कांत सिंह मंटू,गौरव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।