जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित किए जाने की मांग
![]()
संभल । आज जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी चौ रविराज चाहल एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्रित होकर असमोली विकासखंड के गांव सेवड़ा जसरथ के ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचे और जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने का आह्वान किया। इस पर ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने अपने ग्राम वासियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में स्थापित किए जाने की मांग की।
इस दौरान बोलते हुए ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने कहां की वर्तमान में प्रस्तावित जिला मुख्यालय यहां से लगभग 50 किलोमीटर पड़ता है और क्षेत्र वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है हमारी मांग है कि जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके। आगे बोलते हुए चमन सिंह ने कहा की संभल श्री कल्कि भगवान का नगर है। और यहां देश-विदेश से हिंदू पर्यटक तीर्थ यात्री आते जाते रहते हैं। ज्यादातर हिंदू तीर्थ संभल नगर की परिधि में ही स्थित है सुरक्षा के लिहाज से भी जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में बनाया जाना आवश्यक है।
आगे बोलते हुए चौ रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि संभल को संभल के नाम से जिला बनाया गया है तो जिला मुख्यालय भी संभल नगर की परिधि में ही होना चाहिए, संभल जिलें की सदर तहसील संभल है। जिला कोषागार भी संभल तहसील में ही स्थित है। संभल नगर में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी जिला मुख्यालय संभल नगर की परिधि में ही बनाया जाना चाहिए। अंत में बोलते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से मुंबई नगर की परिधि में बन जाने से असमोली क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत प्राप्त होगी। इस दौरान चौ रविराज चाहल, चमन सिंह, कल्याण सिंह सैनी, देवेंद्र सिंहसैनी, योगेश कुमार, फतेह सिंह, महेंद्र सिंह सैनी ,राहुल कुमार,हरवीर सिंह,जयप्रकाश सिंह,महेश जाटव, नरेश जाटव, ओमपाल गुर्जर, राजेंद्र पाल, कामेशपाल आदि रहे।
Jun 01 2025, 19:30