देवघर- कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान को लेकर देवघर कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की गई।
देवघर:
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान तहत 6 मई को रांची में प्रदेश स्तरीय रैली की सफलता के बाद जिला स्तरीय रैली देवघर में 21 मई को निर्धारित किया गया है।इसे लेकर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में बैठक के एजेंडे के साथ लिए गए निर्णय पर जानकारी देते हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि आज कांग्रेस कार्यालय में देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की इस विशेष बैठक में कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों, अग्रणी मोर्चा संगठन, विभाग तथा प्रकोष्ठों, प्रखंड तथा नगर अध्यक्षों एवं प्रखंड पर्यवेक्षकों को बुलाया गया था ।
बैठक में रैली की सफलता को लेकर हर विंदू पर चर्चा की गई तथा निर्णय हुआ कि 21 मई को जिला स्तरीय निर्धारित संविधान बचाओ रैली एवं सभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। जिला से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस रैली में भाग लें इसके लिए पार्टी नेता,पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष काम करना शुरू कर दें। रैली ऐतिहासिक बनें इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा।, झंडा बैनर लगाए जायेंगें।साथ ही रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शरीक हों इसके लिए आमंत्रण पत्र बांटे जाएंगें। रैली के माध्यम से संविधान बचाओ अभियान का मूल उद्देश्य हर घर एवं हर व्यक्ति तक पहुंचे। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि 21 मई को निर्धारित संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए आज की बैठक में जो रणनीति बनाई गई,उस पर हमलोग सभी मिलकर काम करेंगें। इस रैली में देवघर जिला के नेता कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या से भाग लेंगें।साथ ही मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के प्रभारी के. राजू,सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ कांग्रेस के चारों मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगें। वर्तमान में सभा स्थल के रूप में आर एन बोस लाईब्रेरी का चयन किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि आज देश की जो हालात है इसमें भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा हर रोज लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों पर नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में इस रैली के माध्यम से हमें जनसंदेश देने के साथ के इसे जन आंदोलन बनना मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्र पिता बापू एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के द्वारा देश को दिया गया संविधान तथा उनके सपनों का हिंदुस्तान को बचाना है। *पहलगाम आतंकी हमले एवं ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा हमारे देश के नागरिकों पर हमला कर हमारी मां बहनों के सिंदूर को उजाड़ने का दुस्साहस का माकूल एवं कठोर जवाब देने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी ने सरकार को पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि इस घड़ी में सारा विपक्ष सरकार के साथ है, भारतीय सेना के साथ है। इसके लिए जो भी सरकार निर्णय लेती है, उसमें हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। भारत सरकार के निर्देश पर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया जाता है,हमारी सेनाओं के अदम्य के साहस एवं पराक्रम के सामने जब आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान धूल चाटने लगता है, ऐसे में अचानक सिज फायर की सूचना प्राप्त होती है और यह सूचना हमारे देश के प्रधानमंत्री या रक्षा मंत्री का नहीं बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट से पता चलता है कि हमारे कहने पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने युद्ध विराम कर दिया। इसका श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति लेते हैं। यह क्षण देश के लिए सबसे बड़ी शर्मनाक साबित हो रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बताएं कि आपने किन परिस्थितियों में अमेरिका के कहने पर सीजफायर किया गया, किस कारण अमेरिका के सामने अपने को सरेंडर किया, घुटने टेके। अगर सीजफायर हुआ तो किन शर्तों पर हुआ? यह पूरा देश जानना चाहता है। क्योंकि पूरा देश आक्रोश में है। इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी,प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय,प्रदीप नटराज, हेमंत चौधरी,राजीव रंजन उर्फ गुलाब, डॉ सिराज अंसारी, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सुभाष चंद्र मंडल, जिला पदाधिकारी मकसूद आलम,बमशंकर यादव, डॉ अनूप कुमार,रवि वर्मा,सुबोध कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह,पीयूष झा,इम्तियाज शेख, सेवादल के ओम प्रकाश यादव, शाहबाज खान, पली झा,नूनू खान,अटल मिश्रा,अब्दुल गफ्फार अंसारी,अजय कृष्ण पंकज, प्रियांशु कुमार, शोएब अंसारी आदि मौजूद थे। भवदीय दिनेश कुमार मंडल प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देवघर।
May 27 2025, 18:31