माता अहिल्याबाई का राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्य प्रेरणादाई : डॉ. रमापति राम त्रिपाठी
_ महारानी अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तीकरण की प्रतीक : जनार्दन तिवारी
वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर जिला स्तरीय संगोष्ठी
गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने वीरांगना अहिल्याबाई होलकर को एक अत्यंत दूरदर्शी और अद्वितीय प्रशासनिक दक्षता वाला बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आई एक सामान्य बालिका ने अपने पुरुषार्थ और निष्ठा से असाधारण शासक बनने तक का गौरवमयी सफर तय किया।
डॉ. त्रिपाठी गुरुवार को एनक्सी भवन में वीरांगना अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर अपने जीवनकाल में संस्कृति, न्याय, वीरता और संयम की प्रतीक रहीं। उनके द्वारा स्थापित न्याय प्रणाली को आज भी स्मरण किया जाता है। बताया कि अहिल्याबाई ने शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुलों की स्थापना की, और वे पहली महिला शासिका थीं जिन्होंने महिला सैनिकों की नियुक्ति की। उनके शासनकाल में तोपों का निर्माण हुआ और उन्होंने राष्ट्रवादी संस्कृति को सशक्त किया। उनके द्वारा हरिद्वार से लेकर रामेश्वरम्, कन्याकुमारी और काशी विश्वनाथ मंदिर तक कई प्रमुख तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया गया। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में 200 मंदिरों के पुनर्निर्माण जैसे कार्य कर रहे हैं, तो यह माता अहिल्याबाई की प्रेरणा का ही परिणाम है। यह राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यात्रा है, जिसमें उनका स्मरण अत्यंत प्रासंगिक है।
प्रवक्ता किरण लता ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने अपने व्यक्तिगत दुखों को दरकिनार करते हुए सदैव प्रजा कल्याण और लोकहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने लोक माता अहिल्याबाई होलकर को नारी सशक्तीकरण का प्रतीक बताया। संचालन जिला उपाध्यक्ष हरकेश राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला महामंत्री डॉ. आर. सिंह, चंचल शुक्ला, ब्रह्मानंद शुक्ला, राजा राम कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी,छोटेलाल मौर्य मनोज शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, चंदन तिवारी, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, श्रीमती मंजू सिंह,राम उजागिर शुक्ला, स्वतंत्र सिंह, रमेश जी मास्टर,अंशु सिंह, सुमन यादव,सुरेंद्र, विनोद कुमार पांडेय, संध्या पांडेय,बिना उपाध्याय गोपाल गुप्ता, विवेकानंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
May 23 2025, 19:10