*भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली गयी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा*
गोरखपुर- ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता और माँ भारती के वीर सपूतों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए गोरखपुर जिला के विभिन्न सामाजिक संगठनों व भूतपूर्व सैनिकों के समर्थन के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट निकाली गयी जो पैडलेगंज चौक पर समाप्त हुई, इस यात्रा में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। केन्द्रीय मन्त्री द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी जो छात्रसंघ चौराहा होते हुए पैडलेगंज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त नही।
समापन के दौरान भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने कहा कि गगनभेदी नारों, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की प्रबल भावना से ओतप्रोत यह जनसैलाब आज गोरखपुर की धरती पर देश की एकता, अखंडता और आत्मगौरव का जीवंत प्रतीक बनकर उमड़ पड़ा है। स्पष्ट संदेश दे रहा है कि देश का बच्चा बच्चा आतंकवाद के खिलाफ मुहतोड़ जवाब देने के लिये अपनी सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर इसबात को स्पष्ट करता है कि देश की सरकार व सेना अतंकिस्तानियों व उनके आकाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए आगे बढ़ चला है। उन्होंने कहा आतंकवाद परस्त देश पाकिस्तान ये समझ ले कि यह भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाला नया भारत है हो दुश्मन देश के घर मे घुस कर दुश्मनों को मिट्टी में मिलाने के लिये तैयार है।
देश के वीर जवानों के साहस व उनके सम्मान में समर्पित इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक गण फतेह बहादुर सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेन्द्रपाल सिंह, डॉ विमलेश पासवान, भूतपूर्व सैनिक कैप्टन ओमप्रकाश मिश्र, जीके मिश्र, मनोज सिंह, रमेश सिंह, सबल सिंह पालीवाल, ब्लाक प्रमुख सुमन यादव, दिलीप कुमार यादव, संजू सिंह, चंचला शुक्ला, मंजू सिंह, बीना उपाध्याय, कृष्णपाल सिंह, छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेश राम त्रिपाठी, विनय सिंह जेआरएफ, नीरज शाही, नीरज दुबे, शेषमणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, के एम मझवार, सूरज निगम, इन्द्रकुमार निगम, अभिमन्यु मौर्या, प्रभाकर दुबे, राहुल जायसवाल, घर्मराज निषाद, स्वतंत्र सिंह, रामानन्द यादव, नरेन्द्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, ब्रह्मानन्द शुक्ल, विकास सिंह श्रीनेत, शुभम सिंह, राजाराम कन्नौजिया, डॉ आरडी सिंह, हरिनारायण सिंह उर्फ गोला सिंह, अखिलदेव त्रिपाठी, मनोज राम त्रिपाठी, अनिल कुमार, शाहंशाह आलम सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

May 17 2025, 20:19