झारखंड में सोमवार से फिर गर्मी बढ़ने के आसार,अगले 24 घंटों तक मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं
![]()
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में अगले दो से तीन दिनों में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में राज्य के कई भागों में तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सर्वाधिक बारिश सिमडेगा में 6.2 मिमी दर्ज की गई। दोपहर बाद रांची और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री रहा।
यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब एक डिग्री ज्यादा रहा। सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।
राज्य में ट्रफ लाइन के कमजोर पड़ते ही छंटेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा समय में राज्य के ऊपर से एक ट्रफ गुजर रहा है। यह राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग से ओडिशा के उत्तर तक कायम है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रहा है। राज्य के ऊपर यह ट्रफ अब कमजोर हो रहा है। इसके बाद झारखंड से बादल छंटेंगे।
कहां कितना तापमान
रांची 33.0
जमशेदपुर 37.1
मेदिनीनगर 37.4
बोकारो 30.1
देवघर 34.2
गोड्डा 35.8
अगले 24 घंटे में आंधी के चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, राज्य में सोमवार से तापतान बढ़ने से गर्मी में उछाल आएगा। अगले 24 घंटों में राज्य में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन इसके बाद मौसम साफ होगा और राज्य के ऊपर से छाए बादल छंटेंगे।
May 04 2025, 15:09