जाति गति गणना को लेकर कांग्रेस का अमेठी में जुलूस
![]()
अमेठी। विपक्ष नेता राहुल गाँधी की जाति गणना की गणना को भाजपा सरकार ने मान ली।जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने अमेठी मे जुलूस यात्रा निकाली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने धन्यवाद जुलूस यात्रा का नेतृत्व किया। राहुल गाँधी जिन्दाबाद,प्रियंका गाँधी जिन्दाबाद, सोनिया गाँधी जिन्दाबाद के गगन भेदी नारे लगाए। बिधान सभा कांग्रेस कार्यालय अमेठी से सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दुर्गापुर रोड, डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जुलूस यात्रा बस स्टेशन,प्रधान डाकघर, हनुमान गढी रोड,महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल और कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने किया। इसके बाद जुलूस यात्रा सगरा रोड होते हुए राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेस नेताओ ने किया। इस अवसर कार्यक्रम पीसीसी देवेन्द्र सिंह, पीसीसी किरन देवी,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डा देव मणि तिवारी,हीरा मणि कनौजिया,अजीत कुमार यादव,राजू ओझा,अवनीश मिश्र,राम मनोहर सरोज, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह , राम निवास मिश्र,दिलीप कुमार तिवारी, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती मौर्य, बिजय तिवारी,रत्नाकर सिंह, राम भुआल कोरी,राजेश सिंह,पूर्व बीडीसी गयादीन कश्यप आदि नेताओ का हुजूम सगरा रोड से महात्मा गाँधी चौक, ब्लाक तिराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय मे राहुल गाधी धन्यवाद जुलूस यात्रा का समापन किया गया।
May 03 2025, 18:49