रांची में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा, पहली बार हुआ एयर शो का आयोजन
वायुसेना के जांबाजों ने देखता हैरतअंगेज करतब
रांची : राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में आज वायुसेना के पायलटो ने हॉक विमान से आसमान में एक घंटे तक करतब दिखाया। आसमान पर फॉग से तिरंगा बनाया। 5 मीटर से भी कम की दूरी मेंटेन करते हुए पायलट आसमान में तिरंगा बनाया।
वायु सेवा के सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के द्वारा आसमान में यह कर्तव्य दिखाया गया। जहां पूरा आसमान तिरंगे के कलर में समाहित हो गया। सूर्य किरण की यह हक विमान जो सफेद और लाल रंग से है यह सूर्य के करने को दर्शाता हुआ नजर आया। वायुसेना के पायलट हॉक विमान से डीएनए मनोहर, लूप और क्रॉस समेत अन्य कई तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाया।
एयर शो के दौरान रांची के लोगों ने आसमान में विमान से तिरंगे को लहराते हुए देखा जो इनके लिए काफी आकर्षित करने वाला यह पल रहा। देश के जांबाज सिपाहियों की यह हैरतअंगेश कारनामे देख लोग काफी प्रभावित हुए।
एयर शो दो भागों में बंटा। पहले भाग में 6 विमान एक साथ उड़ान भरा। ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़े। वही दूसरे भाग में अलग-अलग दिशाओं से विमान उड़ान भरते दिखे और आकृतियां बनाई। इसके अलावा दो विमान का एक हैरतअंगेज कारनामें के साथ एक विमान उल्टा तो वही दूसरा विवान सीधा उड़ान भरते हुए दिखा। सूर्य किरण की पायलट कमल सिंधु ने कहा कि आसमान में तो आज देशभक्ति का जज्बा दिख ही रहा था लेकिन इसके साथ-साथ रांची वीडियो में भी देश भक्ति की भावना दिख रही है।
साथ ही उन्होंने कल के होने वाले आयोजन को देखने के लिए पूरे परिवार के साथ लोगों को आमंत्रित किया है।
Apr 20 2025, 16:15