मु0बस्ती उरैनी में प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति By
संजीव सिंह बलिया।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मु0बस्ती उरैनी में गुरुवार को प्रवेश उत्सव व विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा सत्र 2025-26 के प्रारम्भ में बच्चों,शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवम ग्रामवासिवों द्वारा कक्षा 5 के बच्चों का विदाई व कक्षा 1 के बच्चों का प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।
स्वागत प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह, द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ  सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर तथा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक  राजीव नयन पांडेय द्वारा पुष्पगुच्छ ाल्यार्पण देकर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया गया छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। सभी अतिथिगणों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान
छात्रों को जीवन में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी
छात्रों को जीवन में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी। मुख्य अतिथि BEO रामप्रताप सिंह ने कहा कि जीवन का हर पल महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपनी बुद्धि और शक्ति का सही प्रयोग करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या का आंगन है, जहां हर छात्र एक-दूसरे का सहपाठी होता है। ने कहा कि सपने बड़े देखो और मेहनत कर उसे पूरा करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करें। जबकि नये प्रवेश के लिए आने वाले छात्रों का रोली से तिलक करके सभी ने स्वागत किया।
बच्चों कों मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया
विद्यालय में सहयोग करने वाले उत्कृष्ट अभिभावकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।कक्षा पांच के बच्चों का विदाई समारोह व प्रवेश उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कक्षावार क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों कों मेडल देकर उत्साहवर्धन किया गया।बच्चों की विदाई पर एक समय ऐसा होगा कि सभी विद्यालय परिसर भावुक पल का माहौल हो गया। अतिथियों को प्रधानाध्यापक राजीव नयन पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बच्चों को उपहार स्वरूप घड़ी दिया गया
जिसमें  द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप घड़ीकापी पेन पेंसिल दिया गया ।जो बहुत ही सराहनीय पहल साबित हुआ।कक्षा 1 के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्रोत्साहन हेतु उपहार प्रदान किए गए। प्रधानाध्यापक  राजीव नयन पांडेय संबोधित किया उन्होने कहा कि विदाई जीवन का वह भावुक क्षण हैं जो दुःखी करता है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी को विदाई देनी हो तो वह सुख का कारण होता है।
मिष्ठान वितरण कर के साथ विशेष भोजन कराया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘ तेगा’,अटेवा के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, ARP दयाशंकर, रजनीश कुमार दुबे, गिरिजेश उपाध्याय, कृष्णा सिंह, यशवंत सिंह, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक मंत्री रामप्रवेश राम,  अभिषेक त्रिपाठी, शिक्षामित्र संघ के जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय,जिला मंत्री अजय श्रीवास्तव, बच्चा लाल, राहुल तिवारी,  अशोक कुमार शर्मा,बालकृष्ण मिश्रा, संजीव गुप्ता,निर्मल वर्मा,सुमंत गुप्ता, दुर्गेश प्रजापति,राजेश जायसवाल,भवानी प्रसाद गुप्ता,रतन शुक्ला, प्रबंध समिति अध्यक्ष नंद बिहारी यादव, पुष्पांजलि श्रीवास्तव,सुधा पांडे,पुष्टम राय ,पूनम यादव, बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर के साथ विशेष भोजन कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार वर्मा ने किया | तथा कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक श्री राजीव नयन पाण्डेय द्वारा  सभी का आभार व्यक्त  प्रकट किया।
कंपोजिट विद्यालय रानीगंज नित्य अर्जित करता उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां*
मंटू मिश्रा बैरिया बलिया । शिक्षा क्षेत्र बैरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय रानीगंज बाजार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के आठ प्रतिभाशाली छात्रों ने अटल आवसीय विद्यालय, राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा व आश्रम पद्यति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुकदेव पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांचवी की छात्रा नैन्सी गुप्ता का चयन अटल आवासीय विद्यालय आजमगढ़ के लिए हुआ है जबकि इसके पूर्व विद्यालय के चार छात्रों का राष्ट्रीय छात्र वृति परीक्षा तीन बच्चों का आश्रम पद्यति विद्यालय के लिए चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया पंकज कुमार मिश्र ने नैन्सी के सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों की सफलता के लिए, एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल बनाना, सार्थक लक्ष्य निर्धारित करना, और बच्चों को विषय वस्तु के प्रति रुचि पैदा करना महत्वपूर्ण है।इसमें कंपोजिट विद्यालय रानीगंज सफल हो रहा है।उन्होंने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय गरीब तबके के मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है।जिसमे चयनित बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई निःशुल्क आवासीय व्यस्था के साथ मिलती है।
उप्र प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री व सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर उपाध्याय का हृदयगति रुकने से निधन
संजीव सिंह बलिया!श्री अन्नू राय इ ०का० चौरा, बलिया प्रबन्ध समिति के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य, श्री सिद्धेश्वर नाथ इ ० का ० कोटवा नरायनपुर , बलिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जूनियर हाई स्कूल नवरतनपुर सहित कई विद्यालयों के प्रबंध समितियों से जुड़े व सुभाष इ० का० ताड़ी बड़ागाँव के प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर चुके डॉ चन्द्रशेखर उपाध्याय जी का आज दिनांक09.04.2025 को प्रातः ही मेदान्ताअस्पताल लखनऊ में हृदयगति रुकने से निधन हो गया । स्वर्गीय चन्द्रशेखर उपाध्याय के निधन का समाचार सुनते ही समाज के हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अपने शोक संवेदना में कहा कि स्व.चंद्रशेखर उपाध्याय जी एक सफल शिक्षक /प्रधानाचार्य /प्रबन्धक और सरल, सहज मृदुभाषी तथा कुशल व्यक्तित्व के धनी समाजवादी सोच के इंसान थे।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि चंद्रशेखर उपाध्याय जी मेरे विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे एक बार विधान चुनाव भी लड़े थे वे मेरे मार्गदर्शक एवं हर परिस्थिति में सहयोगी थे उनका निधन समाजवादी विचारधारा के साथ साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति हैं।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि स्व.चंद्रशेखर उपाध्याय जी से अभिभावक समान थे शिक्षा विभाग में होने के कारण हमेशा मार्गदर्शन देते रहते थे।हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिजनों को असह्य दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
संजीव सिंह बलिया|आज दिनांक 8.04.2025 को न्याय पंचायत सवन, ब्लाक चिलकहर,जनपद बलिया पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान रैली संजय कुमार वर्मा नोडल संकुल के देख-रेख में रैली निकाली गयी ।इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर  हिंमाशु कुमार सिंह  और ग्रामप्रधान प्रतिनिधि  रविन्द्र कन्नौजिया  द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया| इस दौरान बच्चे अपने हाथों मे रंग बिरंगी झण्डियां तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया जन-जन तक पहुंचाया। "हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार", "लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान", "कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार"  आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कस्बे का माहौल शिक्षामय हो गया।रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस मौके पर BEO हिंमाशु कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसीलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए। स्कूल चलो अभियान' का प्रथम चरण 1 से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इसमें नामांकन के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। वहीं बीच बीच में प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय ने अभिभावकों से अपील कर रही थी कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि  रविन्द्र कन्नौजिया उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें। उनका सहयोग बहुत जरूरी है। इस मौके पर  अनिल कुमार सिंह, रंजना पांडेय,शिवजन्म यादव, सूर्य प्रकाश सिंह,आशुतोष बहादुर सिंह,शैलेश पांडेय,रामायण यादव,महफूज अहमद,अभय यादव,संजय यादव , रामप्रवेश द्विवेदी ,आकाश सिंह,संदीप ,रमेश सिंह ,सुनिल यादव ,अशोक सिंह,विनित यादव, शुर्भेन्दू सिंह कुशवाहा,सुमन सिंह,शिप्रा गुप्ता मीना आदि सैकड़ों शिक्षक,शिक्षिका और बच्चे उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य व्यवस्था और होगी बेहतर, नगरा के अधीक्षक ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए नगरा के मुख्य अधीक्षक डॉ राहुल सिंह ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। अब आने वाले दिनों में इलाज की सुविधा और भी सुचारू होने वाली है। बता दें कि अब गांव से बीमार व्यक्ति और रोड एक्सीडेंट को अस्पताल आने में ये मददगार साबित होंगी। एंबुलेंस सेवा को नगरा के अधीक्षक डॉ राहुल सिंह जिला प्रभारी हरेंद्र व एमटी विधि चन्द चौहान, कृष्ण मुरारी गुप्त, विकाश कुमार ,प्रकृति शर्मा, अखिलेश व रीमा यादव और एम्बुलेंस चालक नन्द कुमार ,प्रेमचंद चौहान, नन्दगोपाल कौशल व शिवा राव आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। डॉ राहुल सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा सभी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं देंगी तो 102 की सेवा महिलाओं के लिए रहेगी। और हमारे यहां जितने भी मौजूद एम्बुलेंस कर्मचारी है यह लोग 24 घण्टे तत्पर रहते है ।इन एंबुलेंस में सभी प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं मौजूद हैं। इन्होने कहा की प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। उसे और बेहतर बनाने के लिए शासन में कई प्रस्ताव दिया गया है।
बलिया:भाजपा ने नगरा में कराया सक्रिय सदस्य सम्मेलन
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)।विधानसभा बेल्थरारोड के नगरा मण्डल भाजपा "सक्रिय सदस्य सम्मेलन" पाण्डेय मैरेज हाल में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की दिशा विहिन विषम परिस्थिति में भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। इसके पूर्व जनसंघ के रुप में हमारी सन् 1977 में जनता पार्टी की मिली जुली सरकार बनाने में प्रमुख भुमिका रही। उन्होंने आज के परिवेश की चर्चा क रते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत भारत के अधिकाधिक प्रान्तों में भाजपा की सरकार हैं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने पूराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगे बढ़ती चली आ रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक धनञ्जय क़ानौजिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छठ्ठू राम, शेषनाथ आचार्य, अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष नगरा, संचालन प्रमोद सिंह पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बेल्थरारोड ने किया। साथ मे जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, जिला संयोजक आईटी विभाग बलिया जयप्रकाश जायसवाल, पँचम गुप्ता, दिलीप सिंह, दिनेश राजभर, अरविंद सिंह, देवनारायण, शशि प्रकाश चौरसिया, रीना राव, सभासद, आदि रहे‌। अध्यक्षता सूर्यप्रकाश सिंह मण्डल अध्यक्ष नगरा, संचालन प्रमोद सिंह पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष बेल्थरारोड ने किया।
नगरा बाजार के सड़क चौडीकरण के लिए हुआ भुमि पूजन
ओमप्रकाश वर्मा न गरा बलिया!नगरा बाजार सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्थान सीएसआईएल के डायरेक्टर रमेश सिंह व रसड़ा विधायक मा० उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह के द्वारा नगरा सड़क का भूमिपूजन किया गया।सड़क निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था CSIL ने किया भूमि पूजन आज जनपद बलिया के नगरा बाजार सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्थान CSIL रसड़ा से नगरा बाजार के सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन छात्र शक्ति के द्वारा दोपहर 3 बजे डायरेक्टर रमेश सिंह व रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह जी के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह के द्वारा नगरा सड़क का भूमिपूजन किया गया, इस ऎतिहासिक नगरा सड़क सड़क निर्माण के लिए कार्य शुभारंभ रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कई करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस सड़क का निर्माण होगा। सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस मौके पर विधायक पुत्र ने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रमेश सिंह ने कहा कि नगरा गड़वार मोड़ से यूनियन बैंक तक 15 मीटर सड़क चौडीकरण होगा। इसके लिए बीच सड़क से 712 मीटर दोनों तरफ रहेगा। किनारे पर नाली व बीच में डिवाइडर बनूंगा। इस अवसर पर नगरा सड़क के कार्य शुभारंभ में जयप्रकाश जायसवाल (भाजपा जिला संयोजक, आईटी विभाग बलिया), रितेश यादव, पिंटू यादव, मुकेश सिंह, निर्भय प्रकाश, अखिलेश कुशवाहा, संजय सोनी पत्रकार बन्धु आदि स्थानीय नागरिक रहे।
-माफियाओं के चंगुल से आबादी की भुमि निकालकर प्रशासन ने बोर्ड लगाया
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। नगरा नगर पंचायत में आबादी की भुमि को बेचने के लिए कुटरचना का पर्दाफाश होते ही राजस्व प्रशासनिक टीम ने किसी भी तरह कार्य से निषेधाज्ञा जारी करते हुए बोर्ड लगाया है। जिसे भू-माफियाओं में हडकम्प की स्थिति बन गयी। शनिवार को नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों को बुलडोजर के साथ देखते ही भू-माफिया भाग गये। फिर क्या था भू-माफियाओं में हडकम्प मंच गया और एक तरफ भाग में हुए निर्माण के लोगों को चेतावनी देकर प्लाटिंग करके निर्माण कर कुछ बाऊण्ड्री भी बनाया गया है उस स्थल पर बोर्ड लगा दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह, लेखपाल राहुल कुमार वर्मा सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
-माफियाओं के चंगुल से आबादी की भुमि निकालकर प्रशासन ने बोर्ड लगाया
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। नगरा नगर पंचायत में आबादी की भुमि को बेचने के लिए कुटरचना का पर्दाफाश होते ही राजस्व प्रशासनिक टीम ने किसी भी तरह कार्य से निषेधाज्ञा जारी करते हुए बोर्ड लगाया है। जिसे भू-माफियाओं में हडकम्प की स्थिति बन गयी। शनिवार को नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों को बुलडोजर के साथ देखते ही भू-माफिया भाग गये। फिर क्या था भू-माफियाओं में हडकम्प मंच गया और एक तरफ भाग में हुए निर्माण के लोगों को चेतावनी देकर प्लाटिंग करके निर्माण कर कुछ बाऊण्ड्री भी बनाया गया है उस स्थल पर बोर्ड लगा दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक गिरजा शंकर सिंह, लेखपाल राहुल कुमार वर्मा सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव ,बैरिया: वार्षिकोत्सव सह विदाई कार्यक्रम सम्पन्न
मंटू मिश्रा बैरिया बलिया। *बस इतना ही संग था हमारा तुम्हारा,जाओ बच्चो खुश रहना ये है आशीष हमारा* गीत की पंक्तियों के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव के प्रधानाध्यापक संजीत तिवारी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर कक्षा आठ के बच्चों को विद्यालय से विदा किया। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा किआप हमसे दूर नहीं जा रहे हैं, आप विकास के पथ पर अग्रसर हों, विद्यालय का नाम रोशन करें। बता दें कि शनिवारको शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवकागांव में कक्षा 8के बच्चों का विदाई सह वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत कर ने सभी बच्चों में मिठाई, लघु उपहार एवं प्रमाणपत्र का वितरण किया। विद्यालय के इस भावुक पल में बच्चों ने एक दूसरे के साथ अपनी पुरानी यादों को साझा किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक श्वेतांक सिंह ने कहा कि शिक्षा के प्रति आपकी रुचि और ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ते रहें। जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। ग्राम प्रधान रजनी सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन के स्तर को आगे बढ़ाती है, शिक्षा से खुशहाल समाज का निर्माण होता है। बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए परिश्रम और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या अभिभावक गन उपस्थित रहे।अंत मे प्रधानाध्यापक ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।