*धूमधाम से स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा- ओमप्रकाश त्रिपाठी*
सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करेगी भाजपा
गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आहत हुई बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा सहित सभी प्रमुख व्यक्तियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद बैठक प्रारंभ हुई।
मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगी एवं सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पुराना ध्वज निकाल कर नया ध्वज भी लगाने का काम करेंगे और गांव चलो अभियान भी स्थापना दिवस से 12 अप्रैल तक चलेगा जिसमें लाभार्थियों से संपर्क करना होगा एवं सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा की प्रदर्शनी भी तैयार करके लगाई जाएगी जो की सबको भाजपा के यात्रा से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए लगाया जाएगा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तृतीय कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास के परिवर्तन का नया युग लेकर आगे बढ़ रहा है इस अप्रतिम कार्यकाल के मध्य ही भाजपा का6 अप्रैल को 45 वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें बूथ के सदस्यों संग बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाना है घरों पर झंडा फहराना है सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी किया जाएगा और उनको सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भवानी दादा दीक्षित जिला उपाध्यक्ष केशव सिंह जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री गिरीश शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला जिला मंत्री ओमप्रकाश पांडे ए राकेश बहादुर सिंह भूपेंद्र मिश्रा उमर अमर सिंह सुरेश तिवारी संतोष द्विवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा बाजपेई वेद तिवारी तौसीफ खान अशोक मौर्य जिला मंत्री डीएन तिवारी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा विश्व मिश्रा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण मिश्रा राजा अरुण मिश्रा जिला कर मीडिया प्रभारी अजय सिंह मंडल अध्यक्ष, मनोज पासी मंडल अध्यक्ष जामो,महेंद्र मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Apr 05 2025, 16:57