नवरात्रि पर सीतामढ़ी में उमड़ी भीड़:मां वैदेही की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं ने की पूजा
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। सीतामढ़ी में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि गंगा तट पर स्नान किया। इसके बाद मां वैदेही की समाधि स्थल पर पूजा - अर्चना की। देश - विदेश से श्रद्धालु सीता समाहित स्थल और महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रांगण में भक्तजन जयकारे लगाते हुए मां वैदेही का गुणगान कर रहे हैं। यह स्थान विशेष महत्व रखता है। क्योंकि माता सीता ने अपने जीवन के अंतिम क्षण यहीं बिताएं थे। सीतामढ़ी में स्थित भारत की सबसे ऊंची 108 फीट की हनुमान प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रही हैं । इसके पास ही सीता समाहित स्थल पर माता सीता का भव्य मंदिर है। सामान्य दिनों में हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की नवरात्र में लाखों तक पहुंच जाती है।
नवरात्रि के नौ दिनों में यह विशेष अनुष्ठान होते हैं। भजन - कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का विशेष कार्यक्रम चलता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। कोइरौना थाना प्रभारी छोटक यादव खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। गंगा घाट से सीता समाहित स्थल तक पुलिस बल तैनात हैं। यह स्थल न सिर्फ आस्था का केंद्र है। बल्कि भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक की भी है। नवरात्रि के दौरान यहां का भर्तिमय माहौल श्रद्धालुओं को आंनद और शांति प्रदान करता है। मंदिर परिसर में स्वच्छता के साथ जलपान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।
Apr 02 2025, 18:42