नगर मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल एवं जिला प्रतिनिधि पद हेतु विमला मौर्य को निर्वाचित घोषित किये जाने हर्ष
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर नागेंद्र गुप्ता जिला चुनाव अधिकारी ने विधानसभा 148 लहरपुर के नगर मंडल अध्यक्ष विनीत जायसवाल एवं जिला प्रतिनिधि पद हेतु विमला मौर्य को निर्वाचित घोषित किए जाने पर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े अबीर गुलाल उड़ा कर जमकर होली खेली और फूलों से लादकर नगर अध्यक्ष विनीत जायसवाल का भव्य स्वागत किया।
ज्ञातव्य है कि विनीत जायसवाल भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष थे जिन्हें भाजपा का नगर मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है,उनके नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास मोहल्ला टांडा सालार में जाकर उन्हें बधाइयां दी और मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाया और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जय श्री राम के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया । इस मौके पर प्रमुख रूप से देवेश अवस्थी, राजेंद्र यादव, पंकज यादव, मुन्ना लाल द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, उमंग मेहरोत्रा, भगवानदीन केवट, नीरज द्विवेदी, दीपू द्विवेदी, आलोक जायसवाल, सूरज जायसवाल, सूर्यांश सैनी अभिषेक गुप्ता, मनीष नाग, मयंक टंडन, अमित पाठक, रामे बाजपेई, श्री नारायण मेहरोत्रा, वीरेंद्र पुरी, आलोक द्विवेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
Apr 01 2025, 11:53