किसान के खलिहान में रखे अरहर में लगी आग,लाखों की संपति जल कर हुई खाक
किसान के खलिहान में रखे अरहर में लगी आग,लाखों की संपति जल कर हुई खाक आमस:-आमस थाना क्षेत्र के कथक बिगहा गांव में खलिहान में रखे 100 बोझ से ऊपर अरहर के बोझ में आग लगने से जल कर खाक हो गई।ग्रामीण ने बताया कि कथक बिगहा गांव के किसान रामानंदन यादव के खलिहान में करीब सौ बोझ से ऊपर अरहर का रखा हुआ था।जिसे बुधवार की संध्या आग लगने से जल कर खाक हो गई।आग लगते ही गांव में अफरा तफरी की माहौल हो गई। सभी आस पास के लोग बाल्टी द्वारा आग बुझाने के प्रयास करते रहें लेकिन आग इतना तेजी लगा था कि सारा अरहर जल कर खाक हो गई।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कमिटी प्रेम प्रकाश पर लगाया मनमानी करने का आरोप
आमस प्रखंड क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आमस बंगला पर एक बैठक आयोजित किया।बैठक की अध्यक्षता आमस पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन सिंह उर्फ रंजन सिंह ने किया।पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के द्वारा किए गए मनमानी का विरोध किया।विदित हो की भाजपा गया जिला पश्चिमी के मुख्य जिला कमिटी में आमस मंडल,डोभी मंडल के एक भी कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं दिया गया जबकि अन्य मंडल से दो या दो से अधिक कार्यकर्ताओं का दायित्व दिया गया।इस मनमानी से आमस मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए यह निर्णय लिया है की जब तक आमस मंडल के कार्यकर्ताओं को मुख्य जिला कमिटी में दायित्व नहीं दिया जाएगा तब तक हमलोग पर्तिहित में कोई काम नहीं करेंगे।इस निर्णय से प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से नारा लगाया है कि "आमस मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष जी के द्वारा इसी तरह से किया गया अपमान तो आमस मण्डल के कार्यकर्ता उनको नहीं करेंगे सम्मान।" इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह पप्पू, अमरेन्द्र कुमार सिंह, तपेश्वर सिंह, बलिराम सिंह, कमलनयन सिंह, रौशन कुमार गुप्ता, सुरेश वर्णवाल,शिवशंकर सिंह, शेखर चौरसिया, उपेन्द्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह, अर्जुन मांझी, जगत सिंह, शंकर सिंह,अशोक चौधरी, राजेश दास, बिरजू रजक, मिथिलेश सिंह, बिरेन्द्र प्रजापति, अजय सिंह, प्रभात कुमार पंकज, शिवदयाल सिंह, पार्वती देवी, नन्दन मिश्रा, संगीता देवी, सुधीर कुमार, मनोज पाठक, मुकेश पासवान, ओमप्रकाश प्रजापति, कारु रविदास, दिपक यादव, बिट्टू यादव, संजय चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष बने बाबर अली खान
आमस प्रखंड क्षेत्र के पथरा मोड़ स्थित कर्पूरी ठाकुर भवन में बुधवार को जन सुराज के जिला अध्यक्ष रिजवान ख़ान की अध्यक्षता में एक बैठ आयोजित की गई।बैठक में पार्टी को विस्तार को लेकर चर्चा की गई साथ ही आमस प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों को नाम घोषित किया गया।जिसमे आमस प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बाबर अली खान को मनोनित किया गया।महासचिव पूर्व मुखिया वैदेही प्रसाद,महिला अध्यक्ष चंद्रावती देवी,किसान अध्यक्ष अरबाज खान,युवा अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद और अभियान समिति के संयोजक की जिमेदारी रामपुर सरपंच कुलेश्वर राम को शौपा गया एवं मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार मनोज कुमार दांगी,अवधेश पासवान और अनुज रविदास को प्रवक्ता,पार्टी के प्रखंड इकाई उपाध्यक्ष राजदेव सिंह भोक्ता,रामध्यान चौधरी,विजय शर्मा,विनोद कुमार दास,गणेश रिकियाशन,रशीउल्लाह हक,बसंत शर्मा,ब्रजेश यादव,और रौशन सिंह को चुना गया।चुनाव करने बाद सभी नवमनोनित सदस्यगणों को पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं वहां उपस्थित गणमान लोगो के द्वारा सभी अंग वस्त्र एवं पुष्प माला भेट कर समानित किया गया।इस मौके पर युवा संवाद के प्रदेश स्तरीय नेता रामाधार सिंह,जिला प्रभारी,तजम्मुल खान,जिला अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह,सुरेश शाह,कालीमुल्लाह अंसारी,शहरियार अंसारी और प्रिंस सहित पार्टी के अन्य गणमान लोग उपस्थित थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य देव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
आमस:- आमस में नवनिर्मित सूर्य मंदिर भगवान सूर्य देव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। ढ़ोल ताशा के साथ कुमारी कन्या,महिलाओं और पुरुष श्रद्धालु महापुर नदी पहुंचें, जहां महापुर नदी से वैदिक मंत्रोचारण के साथ जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां यज्ञ के आचार्यों शिरोमणि श्री लालभुषण मिश्रा,श्री रविंद्र मिश्रा एवं अन्य आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना करायी। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह ने भी माथे पर कलश लेकर जलभरी किया। महायज्ञ आयोजक समिति के सचिव रौशन गुप्ता ने बताया की यज्ञ स्थल पर रोज संध्या 6 बजे से प्रयाग राज से आए कथा वाचन पूज्य देवी धर्म मूर्ति के द्वारा प्रभु श्री राम का कथा परस्तुति किया जाता है जिसमें हजारों के संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। सूर्य - विष्णु रूद्र महायज्ञ 4 फरवरी को महा भंडारे के समापन किया जाएगा। इस मौके पर पप्पू सिंह, अरुण सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता,राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, धीरज गुप्ता जीतू सिंह, बिट्टू गुप्ता, चंदन राज, नंदकिशोर सिंह, गुलशन, रितेश, ऋतिक, सुमित, राजन, विकाश, प्रेम, पंकज, श्रीकांत, श्रवण सिंह, भोला, मनोज सिंह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झंडातोलन को लेकर बैठक आयोजित
आमस:- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर झंडातोलन को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में बीडीओ नीरज कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने के लिए और झंडोत्तोलन करने के लिए समय निर्धारित किया गया। जिसमें सबसे पहले प्रात: 9:05 बजे प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख लड्डन खान,9:20 में व्यापार मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,9:25 में बाल विकास परियाजना में सीडीपीओ मंजू कुमारी सिंह,9:35 में थाना परिसर में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार,9:50 में शिव बालक बालिका विद्यालय एवं 10 बजे आमस सीएचसी और 10:10 में हाई स्कूल में एवं 10:30 में आमस पंचायत कार्यालय परिसर में मुखिया मनोज यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रखंड के सरकारी स्कूलों गैरसरकारी स्कूलों और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं में भी अपने अपने निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया जाएगा । इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में प्रखंड प्रमुख लड्डन खान,प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय, सीओ अरशद मदनी, बीपीआरआे सूरज कुमार भगत,चिकित्सा प्रभारी महेश कुमार, एसआई बजरंगी सिंह,के आलावा कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
समाजसेवी सीताराम यादव ने सैकड़ों असहाय लोगो के बीच कमल किया वितरण
समाजसेवी सीताराम यादव ने सैकड़ों असहाय लोगो के बीच कमल किया वितरण आमस:- प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत आमस हाई स्कूल मैदान पर शनिवार को चलो गांव - जनता के द्वारा अभियान के तहत समजसेवी सीताराम यादव के द्वारा शीतलहरी व सर्द हवाओं कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए सैकड़ो असहाय गरीब जरूरतमंदों के बीच कमल का वितरण किया। वैसे व्यक्ति को कमल का वितरण किया गया। जो विधवा बुजुर्ग विकलांग का संख्या ज्यादा था।वहीं समाजसेवी ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए असहाय लाचार गरीबों के बीच कंबल वितरण एक माह पूर्व से ही किया जाएगा और जब तक कमल वितरण चलता रहेगा जबतक हर गरीबों के बीच मेरी कमल नहीं पहुंच जाए जारी रहेगा।ठंड से राहत के लिए लोगों के बीच जब कमल मिला उनके चेहरे खुशी से खिल गया। लोगों ने कहा कि उन्हें सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों को चेहरे पर मुस्कान ला दी।सीताराम यादव को धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। कंबल देकर मदद करने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। साथ ही सीताराम यादव को इस पहल को सराहना की। समाजसेवी कमल वितरण से गरीबों को यह एहसास दिला दिया कि समाज से मानवता खत्म नहीं हुई है। अभी भी इंसानियत जिंदा है। वैसे हमेशा समाज सेवी सीताराम यादव सामाजिक कार्य के लिए हमेशा एक दूसरे को मदद करते हैं।इस मौके पर रघुवर सिंह,साकेत कुमार,लालदेव मांझी,जनेश्वर यादव,महेंद्र मांझी,रामदयाल चौधरी,शंकर सिंह,रामबली सिंह,सरोज देवी,उमेश यादव,राजेश यादव,चितरंजन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
मदरसे के तीस बच्चों के बीच मुस्कान फाउंडेशन ने बांटा कंबल
मदरसे के तीस बच्चों के बीच मुस्कान फाउंडेशन के बांटा कंबल आमस शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करने वाली संस्था मुस्कान फाउंडेशन ने शुक्रवार को तीस अनाथ व असहाय मदरसे के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। संस्था के संस्थापक इमरोज़ अली ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड के बैदा गांव में संचालित मदरसा जामिया अरबिया तहफ़ीज़ुल क़ुरआन के चिन्हित बच्चों को कंबल दिया गया। इस दौरान इलाके के अलग अलग गांव के अध्यनरत छात्र मो० अकबर, इरफ़ान, रेहान हुसैन, मो० सद्दाम, फ़ुज़ैल, गज़नफ़र, रेयान, सादिक, यूसुफ़ आदि कंबल पाकर बेहद ख़ुश दिखे। छात्रों ने मन लगाकर पढ़ाई करने का वादा दिया। वहीं मदरसा के संचालक मौलाना हुज़ैफ़ा ने मुस्कान फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हाड़ कंपाती ठंड में कंबल मिलने के बाद बच्चों को ठंड से राहत मिली है। मौके पर हाफ़िज़ शाहनवाज, हाफ़िज़ मुख़्तार शिक्षक मोहैब अकरम, शराफ़त अली आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
गया से शव लेकर जा रही एंबुलेंस ने खड़े ट्रेलर वाहन से टकराई,दो जख्मी
गया से शव लेकर जा रही एंबुलेंस ने खड़े ट्रेलर वाहन से टकराई,दो जख्मी आमस:-गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह गया मगध मेडिकल से शव लेकर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने खड़े ट्रेलर वाहन से जा टकराई जिसमे एक महिला समेत दो जख्मी हो गए।टक्कर इतना जोरदार थी की आवाज सुनते ही आस पास के लोगो की भीड़ लग गई। उपस्थित ग्रामीणों को द्वारा जख्मी को आमस सीएचसी में भर्ती करवाया गया।ग्रामीणों ने बताया की यह एंबुलेंस गया से शव लेकर बालूगंज के कोझी गांव जा रही थी उसी दौरान ताराडीह गांव के कड़े ट्रेलर वाहन से जा टकराई जिसमे एंबुलेंस के के अगले हिस्सा का परखच्चे उड़ गए।वहीं उस पर सवार दो लोग जख्मी हो गए।जख्मी में कोझी गांव के संजू देवी बताई गई।संजू देवी की सास की गया मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसे शव को लेकर घर जा रही थी।

रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित
आमस प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित आमस:- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख लड्डन खान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा की पंचायत सरकार भवन में खतियान संबंधित दस्तावेज रखा जाए ताकि आम जनता को एलपीसी म्यूटेशन जैसे कार्य करने में सहूलियत हो।और कहां राजस्व कर्मचारी के द्वारा खतियान के साथ डिमांड को छेड़ छाड़ किया जा रहा है।इस संबंधित अंचल अधिकारी बोले की इसको जांच किया जा रहा है।वहीं आमस मुखिया मनोज यादव ने कहा की नल जल योजना सरकार के द्वारा गरीबों के जल उपलब्ध करने के लिए लाया गया था लेकिन अभी तक गरीबों को नल का जल सही से नहीं मिल पा रहा।और कहा आंगनबाड़ी में बच्चे के पैसे को बंदर बाट खूब किया जा रहा है जांच के नाम पर सिर्फ वसूली हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारी एवं पीएचईडी विभाग के अधिकारी को पंचायत समिति के बैठक से दूर रहने पर जताई नाराजगी पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कही की बिजली बिल के नाम पर गरीबों से लूट हो रही है।मुखिया संघ अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा की लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी गरीबों को सही से नल का जल नहीं मिल पा रहा है अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो वरीय पदाधिकारी से मिल कर शिकायत करेंगे इस मौके पर प्रखंड प्रमुख लड्डन खान,बीडीओ नीरज कुमार राय, बीपीआरओ सूरज कुमार भगत, सीओ अरशद मदनी, पीओ विजय कुमार सिन्हा,चिकित्सा पदाधिकारी महेश कुमार,पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र यादव,मुखिया मनोज यादव,महेंद्र पासवान,जानकी चौहान,किशोरी मांझी,मंजू देवी,रीना कुमारी,बाबर अली खान सहित अन्य लोग मौजूद थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला 3400 जुर्माना
आमस पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वसूला 3400 जुर्माना आमस:- गया जिला के आमस पुलिस ने शनिवार को इमामगंज मोड़, करमाईन एवं देल्हो मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम को पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है।थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया की वरीय पुलिस अधिकारी के आदेशानुसार आमस पुलिस अवर निरीक्षक प्रियनंदन आलोक,पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, परि.अवर पुलिस निरीक्षण भानु प्रिया,पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण सैक्सेना सहित अन्य पुलिस बल के द्वारा टीम गठित कर के थाना क्षेत्र के तीन स्थानों विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के क्रम वाहन चालक से ड्राइवरिंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण,प्रदूषण प्रमाण पत्र के साथ हेलमेंट एवं सीट बेल्ट की जांच की गई।जिसमे यातायात नियम को पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से चलान काट कर 3400 जुर्माना वसूला गया


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव