*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान*
![]()
संभल- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा संभल के तत्वाधान में एकता विहार भाजपा कार्यालय सम्भल पर प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गुलाब देवी, विधायक एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उप्र सरकार रही गुलाब देवी, राजमंत्री द्वारा शिक्षक एडवोकेट्स डॉक्टर समाजसेविका पुलिसकर्मी सभी प्रबुद्ध महिलाओं का पटका पहनाकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि गुलाब देवी जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो विज्ञान हो या खेल का मैदान। महिला प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संभालने वाली शक्ति है भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू कर रखते हुए कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है।
कार्यक्रम में जज मिलन गांधी मंजू दिलेर प्रेमकुमारी डा रितु सक्सेना संध्या अग्रवाल राज श्री अग्रवाल अंजू चौधरी जी कार्यक्रम के अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी सिरोही ने तथा संचालन मोक्षिका शर्मा ने कार्यक्रम की कार्यक्रम में किरन शर्मा रेखा सैनी जी वंदना पारूल शर्मा शीला सागर राधा कश्यप माया देवी गीता यादव अनीता अग्रवाल शिखा माया देवी आदि उपस्थित रही।
Mar 09 2025, 18:50