राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या में किया भ्रमण

अयोध्या :राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दो दिवसीय अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज अन्तर्राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालित ‘अवसर योजना‘ के तहत उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित वस्तुओं के सखी स्टोर का उद्घाटन किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किये गये उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही सखी स्टोर का उद्घाटन करते हुए वहां से एक जूट निर्मित हैंडबैग को क्रय किया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि एयरपोर्ट पर विक्रय हेतु जो भी सामग्री उत्पादित की जाय उसका वजन कम से कम करने का प्रयास करें।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने मा0 राज्यपाल महोदया को सखी स्टोर की अवधारणा के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि सखी स्टोर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रशासन की एक पहल है। सखी स्टोर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद, अयोध्या प्रसादय्, अयोध्या के प्रसिद्व मंदिरों पर चढ़ने वाले फूलों से निर्मित पूजा सामग्री, जूट से बने हुये अनेक प्रकार बैग, ज्वैलरी, टोकरी एवं मंजू क्राफ्ट के उत्पादों के साथ भगवान राम एवं श्रीराम जनमभूमि से सम्बंधित फोटो, कार हैंगर, डैश बोर्ड एवं अनेक प्रकार के मैग्नेट उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा समूह की महिलाओं को सखी स्टोर की शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जिला मिशन प्रबन्धक श्रीमती सरिता वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजवर्धन सिंह, अवध यूनिवर्सिटी से डा0 मनीष सिंह, बी0एम0एम0-पवन वर्मा, राजाराम वर्मा एवं समूह की अन्य महिलाएं उपस्थिति रही।

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के भित्ति चित्रों को सराहा

अयोध्या : डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अटल अतिथि गृह में दोपहर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन का आगमन हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अन्तर्गत ललित कला के छात्र-छात्राओं द्वारा भित्ति-चित्रण का अवलोकन किया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के रचनाधर्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अद्भुत प्रतिभा है जिसे टीम भावना से भारतीय लोक कला को दीवारों पर उकेरा है। राज्यपाल ने अतिथि गृह की दीवारों पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भारत के पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश आदि की लोक कला एवं जनजातीय कलाओं के अलौकिक चित्रण का अवलोकन किया। राज्यपाल ने क्रमवार भित्ति चित्रकला का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल को बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कलाकृतियों को उकेरा गया है। इसमें मधुबनी, कलमकारी, सांझी, पिछवई, गोंड, कोहबर, केरला भित्ति चित्रण तथा तुलसी-चैरा सहित कई परंपरागत कला शैली दीवारों पर चित्रित किया गया है।

राज्यपाल आनन्दीबेन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोक कला को दीवारो पर उकेरा है। इसमें इनकी रचनाधर्मिता दिखाई पड़ रही है। यह परम्परा लोक सांस्कृतिक धरोहरों को हिस्सा है। इसे विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेर जीवंत किया है। कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से परचित कराने के लिए विद्यार्थियों ने अपने कौशल को प्रदर्शित किया है। इससे अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक विविधताओं को पता चलता है। राज्यपाल के आगमन पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल, वित्त अधिकारी पुर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 अशोक राय, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। इसके उपरांत राज्यपाल के संग छात्र-छात्राओं गु्रप फोटोग्राफी कराई। इस अवसर पर आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्रा, डाॅ0 सरिता सिंह, डाॅ0 नीलम सिंह, डाॅ0 महिमा चैरसिया, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डाॅ0 महेन्द्र पाल सिंह, अभियन्ता आरके सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

अयोध्या में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया शुभारंभ

अयोध्या: राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने एयरपोर्ट पर सखी स्टोर का उद्घाटन करने के पश्चात दर्शन नगर स्थित सूर्यकुण्ड पहुंची जहां पर उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा कराये गये सौंदर्यीकरण को देखा गया तथा वहां पर स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने वहां के पौराणिक धरोहरों के विषय में जानकारी ली। अगले चरण में मा0 राज्यपाल महोदया अयोध्या में स्थित सीताकुण्ड व विद्या कुण्ड पहुंची जहां उन्होंने कुण्डों की महत्ता के बारे में वहां उपस्थित साधु संतों से जानकारी ली। इसके साथ ही सीताकुण्ड में उनके द्वारा पूजा अर्चना की गयी तथा विद्या कुंड में उनके द्वारा पूरे कुण्ड परिसर का अवलोकन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, सचिव विकास प्राधिकरण सत्येन्द्र सिंह, रेजीडेंट मजिस्टेªट संदीप श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्राथमिक शिक्षा जीवन की नींव के समान - रोली सिंह

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने गुरूवार को अमानीगंज क्षेत्र के भटपुरा गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय के कैंपस में ही संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं को भी देखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के शिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित नही थे जिस पर बताया गया कि वे अवकाश पर हैं। निरीक्षण के दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना यूर्नीफार्म के विद्यालय आए थे। जिस पर शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभिभावकों से संवाद स्थापित कर बच्चों को रोजाना विद्यालय के यूर्नीफार्म में आना सुनिश्चित करें। बच्चों को कम किताबें मिलने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन से वार्ता कर जल्द से जल्द किताबों की उपलब्धता कराने को कहा गया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बात कर उनके शैक्षिक स्तर को परखा। शैक्षिक विकास का स्तर कम होने पर शिक्षकों को फटकर लगाई। तथा प्रत्येक छात्र पर ध्यान देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। विद्यार्थियों से वार्ता कर मिड-डे-मील तथा अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी लिया। आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण में सब-कुछ ठीकठाक मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में शिक्षकों तथा बच्चों से जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा जीवन की नींव के समान है। सरकार प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए व्यापक योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में उच्चकोटि के शिक्षकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

निर्माल्य वाहन को मेयर ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या : रामनगरी में मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य अर्थात पत्र-पुष्प के सुरक्षित एवं सम्मानजनक निस्तारण के लिए नगर निगम ने विशेष वाहन की व्यवस्था की है। बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर नगर निगम परिसर से यह वाहन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे भी मौजूद थे। नगर निगम में कुल पांच वाहनों की व्यवस्था निर्माल्य ढोने के लिए की गई है। इसका प्रयोग विशेष धार्मिक अवसरों के साथ ही सामान्य तौर पर भी किया जाएगा। इससे निर्माल्य को सुरक्षित स्थान पर जैविक खाद बनाने में प्रयोग किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम अयोध्या धाम की गरिमा के अनुरूप विकास को लेकर तत्पर है। उसी कड़ी में निर्माल्य के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। इसका प्रयोग मंदिरों से निकलने वाले पूजित पदार्थ को सम्मानजनक स्थान पर पहुंचाने में किया जाएगा।

कृषि उत्पादन में सुधार के लिए जैव कीटनाशक एवं उर्वरक का उपयोग जरूरी

कुमारगंज अयोध्या ।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में “टिकाऊ खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य एवं पादप रोग नियंत्रण हेतु जैव उर्वरकों व कीटनाशी का उत्पादन” विषय पर चल रहे 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण का मंगलवार देर शाम को समापन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि आईसीएआर नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक व डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि समस्तीपुर पूसा बिहार के पूर्व कुलपति डा. एच.पी सिंह, विशिष्ठ अतिथि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के पूर्व निदेशक डा. मथुरा राय एवं विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों को परखा और सरहाना की।

इस कार्यक्रम में आठ अलग-अलग राज्यों से कुल 25 वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्यअतिथि आईसीएआर नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक व डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि समस्तीपुर पूसा, बिहार के पूर्व कुलपति डा. एच.पी सिंह ने कहा कि जैव कीटनाशकों के उपयोग से कृषि उत्पादन में सुधार हो सकता है। ये कोटों को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। जैव कीटनाशक पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और रासायनिक कीटनाशकों की तुलना में कम हानिकारक होते हैं। डा. सिंह ने कहा कि जैव उर्वरकों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की कमी को कम किया जा सकता है। उन्होंने डिजिटल एग्रीकल्चर, एग्रो टूरिज्म एवं मृदा स्वास्थ्य हेतु जैव उर्वरको एवं जैव कीटनाशक का कृषि में उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मथुरा राय ने जैव उर्वरकों एवं जैव कीटनाशक का आधुनिक कृषि में उपयोगिता पर कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके उपयोग से मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैव उर्वरकों एवं जैव कीटनाशकों के संयुक्त उपयोग से कृषि की स्थिरता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने लोकल स्ट्रेन से जैव उर्वरकों को विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रवर्धित स्ट्रेन को जैव उर्वरक में परिवर्तित करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग करें। विकसित जैव उर्वरक का परीक्षण करने के साथ-साथ उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने की जरूरत है। कुलपति ने कहा कि जैव उर्वरक के विपणन के लिए रणनीति तैयार करने एवं किसानों तक पहुंचाने के लिए वितरण नेटवर्क को स्थापित करने की जरूरत है। कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वैज्ञानिकों के लिए शिक्षण एवं अनुसंधान कार्य में मददगार साबित होगा। डा. महेंद्र सिंह के संयोजन में 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। डा. महेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान देशभर के विभिन्न संस्थानों से लगभग 75 व्याख्यान हुए जिसमें लगभग दो दर्जन ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों ने भी विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत संबोधन विभागाध्यक्ष डा. सुरेश कुमार ने किया व डा. महेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में डा. समीर, डा रॉबिन सिंह व डा. आनंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, एवं वैज्ञानिक मौके पर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में दिए निर्देश

अयोध्या।जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व मेले दिनांक 26 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ नयाघाट पर बैठक करते हुए कहा कि मेले में लाईट व जनरेटर की व्यवस्था हर जगह होनी चाहिए- कहीं भी अंधेरा न हो, श्रद्धालुओं के रास्ते में आवारा पशु व जानवर न आयें सुनिश्चित करते हुए घाटों पर बेरीकेटिंग की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में पार्किंग, खाने व पानी की व्यवस्था तथा साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्याकुण्ड, सूयकुण्ड, दशरथकुण्ड में जो भी कार्य शेष है उसको भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश यूपीपीएलएल को दिया। बैठक में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, आरएम अयोध्या आदि सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर दिनांक 26.02.2025 को श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान कर अयोध्या स्थित प्रमुख शिवमंदिरों पर प्रातः काल से ही जलाभिषेक/दर्शन-पूजन किया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा निकटवर्ती नदियों/स्नानघाटों पर स्नान के पश्चात शिवालयों में प्रातः काल से सांय काल तक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मेला/भण्डारा आदि का आयोजन किया जाता है एवं शोभा यात्रा (शिव बारात) निकाली जाती हैं। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों तथा निकटवर्ती जनपदों बस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर आदि से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते है, जो पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के पश्चात श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, राम की पैड़ी तथा क्षीरेश्वर मंदिर, कोटेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करतें हैं तथा हनुमानगढी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों/मठों एवं शिवालयों में दर्शन-पूजन करते हैं। नागेश्वरनाथ मंदिर का प्रवेश द्वार व निकास द्वार सकरा होने के कारण भीड़ का दबाब बढ़ जाता है। पानी गिरने से फिसलन हो जाती है। श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के पश्चात सरयू जल को लेकर कावर धारण किये हुए हर-हर बम-बम महादेव का उच्चारण करते हुए जनपद बस्ती स्थित भदेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने हेतु जाते हैं। इस अवसर पर जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिव बारात/शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अयोध्या धाम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें नागेश्वर नाथ मंदिर राम की पैड़ी अयोध्या से श्री नंदकुमार मिश्रा (ट्टस्टी) व श्री सभाजीत तिवारी के नेतृत्व में शिव बारात शोभायात्रा संख्या (2500-3000) बैंड बाजा रोड लाइट बैल की सवारी पर शंकर जी, बैटरी रिक्शा पर यमराज, ब्रह्मा, हनुमान जी, कालो कालो जी आदि के स्वरूपों के साथ निकाली जाएगी जो नागेश्वर नाथ मंदिर मुख्य मार्ग होते हुए क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर बारात का स्वागत आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के उपरांत हनुमानगढ़ी, होते हुए बड़ा स्थान, वेद मंदिर, उनवल बैरियर, कटरा, अशरफी भवन, गोलाघाट, राजेंद्र निवास, होते हुए तुलसी उद्यान से मुख्य गार्ग नया घाट से उद्गम स्थल नागश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। इसके साथ में मोहल्ला बरवारी टोला थाना राम जन्म भूमि से श्री अजय ठाकुर के नेतृत्व में शिव बारात संख्या (800-1000) निकाली जाएगी जिसमे गोजे एक चिकअप व दो ट्रैक्टर ट्राली पर शंकर जी, ब्रहा्र जी व विष्णु जी के स्वरूप रहते हैं। बारात बरगरी टोला से टेढ़ी बाजार, सीओ कॉलोनी के सामने स्वागत क्षीरेश्वर नाथ पर स्वागत, आरती प्रसाद के उपरांत वापस होकर उद्गम स्थल पहुंच कर समाप्त होगी। सीओ कालोनी अयोध्या स्थित शिव मंदिर के सामने सड़क पर श्री छाूटे पांडेय निवासी काजियाना के नेतृत्व फचाहारी भमाश व शिव बारात मंदिर उपरोक्त पर पूजन आदि का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर अयोध्या में हर शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर अखंड कीर्तन 24 घंटे का प्रारंभ होकर जारी रहता है। हर मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है। हर शिव मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है।

वर्तमान में महाकुंभ प्रयागराज से श्रद्धालुओं की आ रही भीड़ दिनांक 26.02.2025 को भी बनी रहने की पूर्ण संभावना है तथा इन श्रृद्धालुओं द्वारा भी नागेश्वर नाथ मंदिर एवं अन्य शिव मंदिरों पर भी वर्शन पूजन किया जाएगा। राम पथ पर शिव बारात निकालने के समय अत्यधिक संख्या रहेगी, जिसके कारण सरयू नदी के घाटों, शिव मंदिरों, मागों पर विशेष सतर्कता, यातायात प्रबंध, एंबुलेंस व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, जल पुलिस, गोताखोर, पर्याप्त पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था, रेलवे स्टेशन अयोव्या धाम जंक्शन पर समुचित पुलिस प्रबंध/प्रशासनिक व्यवस्था तथा सरयू नदी के घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था आदि अपेक्षित है।

राष्ट्र के नवनिर्माण में योग महत्वपूर्णः प्रो0 शैलेन्द्र

आयोध्या।डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान में पीएम उषा के सॉफ्ट कॉम्पोनेंट्स के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह पूर्ण रीति से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शैलेंद्र वर्मा, संयोजक खेल एवं योग समिति, डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में योग विशेषज्ञ महिमा उपाध्याय, आयुष विभाग आयुर्वेद चिकित्सालय कनीगंज अयोध्या एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो0 नीलम पाठक अधिष्ठाता छात्र कल्याण की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो0 शैलेंद्र ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में योग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यौगिक अनुशासन शारीरिक एवं मानसिक रोगों की दर में कमी करके राष्ट्र के आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग जीवन के प्रत्येक क्षण का अभिन्न अंग होना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिमा उपाध्याय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक जीवन पद्धति है जो प्रत्येक मनुष्य के लिए परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यहां पर उपस्थित हर व्यक्ति को योग के अभ्यासों को अपने जीवन में उतारना अनिवार्य है क्योंकि उपदेश के स्थान पर आचरण से शिक्षा कहीं अधिक प्रभावित होती है। विशिष्ट अतिथि प्रो0 नीलम पाठक ने समस्त प्रतिभागियों को योग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डॉ0 अर्जुन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन गायत्री वर्मा ने किया। इस योग प्रतियोगिता में डाॅ0 अनिल मिश्रा डॉ. कपिल कुमार राणा, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. त्रिलोकी यादव, स्वाति उपाध्याय, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. महेंद्र पाल व समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं संस्थान के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।

कमिश्नर गौरव दयाल ने लिया कलेक्ट्रेट का जायजा

अयोध्या।मण्डलायुक्त गौरव दयाल का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्टेªट) अयोध्या का निरीक्षण करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।उन्होंने भूलेख कार्यालय, राजस्व न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार,आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व लेखाकार पटल, सामान्य लिपिक पटल, नजारत व अन्य प्रशासनिक कार्यो हेतु बनाये गये पटलों का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार में सफाई, प्रकाश तथा अग्नि शमन यंत्रों, कीटनाशक छिड़काव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रखने के निर्देश सम्बंधित को दिये। भूलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सेवा सम्बंधी प्रकरणों की स्थिति व पेंशन सम्बंधी प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुये उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कार्मिकों को सरकार द्वारा उनके हित में चलायी गयी योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी सेवा सम्बंधी अन्य प्रपत्र अद्यतन रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पटल सहायकों एवं प्रभारियों से कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम जनमानस की समस्याओं को सकारात्मक रूप से सुना जाय और उनकी हरसम्भव मदद की जाय।राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में लम्बित समस्त राजस्व वादों के आर0सी0सी0एम0एस0 प्रणाली पर प्रवृष्टि करने, निर्णित वाद पत्रावलियों के दाखिल किये जाने की स्थिति का भी अवलोकन कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ सफाई, जनसामान्य के लिए बैठने, स्वागत कक्ष, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था का अवलोकन किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर में स्थित विभिन्न पटलों सहित अन्य सम्बंधित जानकारियां आयुक्त महोदय को दी। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, अपर जिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

प्रधान संघ अयोध्या जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

अयोध्या।प्रधान संघ अयोध्या के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रधानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और वार्ता की पत्रकारों के पूंछने पर जिलाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख समस्याओं में जनपद में मनरेगा योजना अंतर्गत होने वाले कच्चे कार्यों के अनुपात के सापेक्ष पक्के कार्यों की स्वीकृति जनपद में किसी खंड विकास अधिकारी द्वारा लगभग 1 वर्षों से नहीं दी जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि यह अधिनियम के तहत एक नियमित प्रक्रिया है जिसका अनुपालन न होने से जनपद अयोध्या की गांव पंचायतों का विकास बाधित है नए कार्यों की स्वीकृति दिलाने के साथ-साथ गांव पंचायतों में क्षेत्रीय लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग भी शामिल है जिसके संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने शीघ्र ही स्वीकृत दिलाने व राजस्वकर्मियों की जवाबदेही के लिए प्रधान संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मवई पिंटू वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा मोहम्मद नईम, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर इंद्रसेन यादव, जिला महासचिव जुनैद अंसारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मसौधा राजकुमार, संरक्षक लक्ष्मण यादव, प्रधान अविरल तिवारी, बिंदेश्वरी व विजय रंजन सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।