*सब के दिलों में आज भी जीवित हैं वीर बहादुर सिंह की मधुर स्मृतियां-विनय कुमार सिंह*
![]()
खजनी गोरखपुर।।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की 91वीं जयंती पर आज हरनहीं में स्थित विनय सिंह सोनू के पैतृक निवास पर संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। साथ ही स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर सभी आगंतुकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विनय कुमार सिंह सोनू ने कहा कि मेरे पिता तूल्य स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह को आज भी लोग विकास पुरुष के रूप में याद करते हैं, वह इस जमीन से जुड़े एक बेहद सरल और संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन काल में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री, परिवहन मंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय संचार मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहकर देश और प्रदेश की सेवा की तथा राजनीति में अपने आदर्श व्यक्तित्व का परचम लहराया। उन्होंने प्रदेश और गोरखपुर जिले के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया था। वह एक ऐसे जन नेता थे जिनकी स्मृतियां चिर काल तक जन जन के हृदय में जीवित रहेंगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता रत्नेश पांडेय ने कहा कि गोरखपुर के विकास में वीर बहादुर सिंह का अमूल्य योगदान रहा।
जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के खजनी मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा जगदंबा शुक्ला,डाॅक्टर बीएस सिंह,डॉक्टर एखलाक, पंकज आदि ने भी संबोधित किया, साथ ही दर्जनों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
संचालन भाजपा नेता बालकिशुन पासवान ने किया मौके पर महदेवा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा,भरोहियां शिव मंदिर के महंत शिवनाथ शरण दास,बहुरीपार के महंतरा मलाल दास जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, राजेंद्र राय, सुमित सिंह, रामगति, रूद्र कुमार त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रताप सिंह सोनू आदि सभी उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया और केक काट कर जयंती मनाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Feb 18 2025, 19:13