बिहार मे आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान मे बढोत्तरी के साथ ठंड से मिलेगी निजात
डेस्क : बिहार मे आज से मौसम मे बड़ा बदलाव हो सकता है। राजधानी पटना सहित प्रदेश के तापमान में आज से वृद्धि होगी। इस कारण ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।
![]()
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
हालांकि दो-तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इसके प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।






Feb 16 2025, 09:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.1k