*दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज*
खजनी गोरखपुर।।थानाक्षेत्र के पल्हीपार बाबू गांव के निवासी कृष्णमुरारी त्रिपाठी की बेटी संजना त्रिपाठी 25 वर्ष की शादी बीते वर्ष 2018 में 18 अगस्त को कोर्ट मैरिज से सहसीं गांव के निवासी घनश्याम शुक्ला के पुत्र अमनदीप शुक्ला के साथ हुई थी। किंतु संजना के ससुराल पहुंचने के बाद बीते 8 महीने से उसके पति बाहर रहते हैं।
खजनी थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि ससुराल के लोग उसे मायके से वापस नहीं बुला रहे हैं। 10 लाख रूपए दहेज की मांग करते हुए पति तथा सास श्वसुर ने ससुराल से उसे मारपीट कर और अपशब्द कहते हुए मायके वापस भेज दिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अर्चना सिंह के निर्देश पर आरोपितों अमनदीप शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, रागिनी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 49/2025 में बीएनएस की धारा 173 के तहत भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 498 ए,323, 504 और 3/4 डीपी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
















गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब गरीबों और आर्थिक दृष्टि से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के कार्यक्रम भी फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त होंगे। कल्याण मंडपम इसका माध्यम बनेगा। गोरखपुर के पहले कल्याण मंडपम का आज उद्घाटन हो रहा है। अगले कुछ माह में सात नए कल्याण मंडपम भी बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें से पांच कल्याण मंडपम के लिए धनराशि उन्होंने अपनी विधायक निधि से दी है।
Feb 15 2025, 17:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k