हाजीपुर के बरैला झील के प्रवासी पक्षियों का कलरव डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगाा
अप्रैल-मई के महीनों में राज्यों के पक्षी आश्रयणी पर वेब सीरिज तैयार कर रही है डिस्कवरी टीम
2 फरवरी को झील बरैला में विश्व आद्र दिवस समारोह का आयोजन वन विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किय गया और आज डिस्कवरी चैनल की छह सदस्यीय टीम झील बरैला पहुंची और झील बरैला के लिए समर्पित रहे पंकज चौधरी से मुलाकात कर कई अहम जानकारी जुटाने के साथ वीडियोग्राफी भी की। वहां जिलाधिकारी यशपाल मीणा भी मौजूद थे।
वैशाली जिले में स्थित डॉक्टर सलिम अली जुब्बा साहनी झील बरैला पक्षी आश्रयणी के विकास की बातें और खींची जा रही लकीरें असर डाल रही हैं। मसलन सरकारी भूमि की मापी प्रशासन द्वारा की जा रही है। वन विभाग द्वारा झंडा लगा बांस के बल्लियों को घेरा जा रहा है।
30 वर्षो की बरैला झील से संबंधित अहम जानकारी डिस्कवरी चैनल को दी गई
इस संबंध में पंकज चैधरी ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से झील बरैला से संबंधित जो भी मेरे पास अहम जानकारी था , उसे मैंने डिस्कवरी की टीम के साथ साझा किया है। बदलते बरैला और हमारे योगदान से संबंधित कुछ फोटो प्रर्दशनी में लगाई गई तस्वीरें जो आकर्षण के केंद्र में रही थीं उसे भी डिस्कवरी की टीम से साझा की। झील बरैला के अवलोकन के लिए बांस का 20 फीट ऊंचा टॉवर सीढ़ी युक्त पेशेवर कामगारों से तैयार किया गया था।
डिस्कवरी चैनल की टीम ने झील और पक्षियों के बारे में मिली जानकारी को कैमरे में कैद किया
मालूम हो कि सरकार की ओर से झील बरैला के विकास के लिए 54 करोड़ 30 लाख रुपए आवंटित किए जा चुके हैं। 10 फरवरी 2025 को डिस्कवरी चैनल के छह सदस्यीय दल डॉक्टर सलिम अली जुब्बा साहनी झील बरैला पक्षी आश्रयणी के बसघट्टा घाट, लोमा में सुबह आठ बजे पहुंचा। दल में शामिल नौषाद, श्रीराम-नई दिल्ली, विक्रांत पटना से आए हुए थे। झील में पहले से मौजूद वन विभाग की ओर से चारों पक्षी मित्र रामबाबू सहनी, लालबाबू सहनी, कुमोद उर्फ कुंदन चौधरी, सरोज चौधरी और वनरक्षी संजीव कुमार से झील और पक्षियों के बारे में दिए गए जानकारी को उन्होंने कैमरे में कैद किया।
बरैला झील की वेब सीरीज जल्द ही प्रसारित की जाएगी
जल्द ही बेब सीरीज बनाएगी टीम ने कहा कि अभी इसी तरह बिहार और अन्य प्रदेशों के आश्रयणियों आदि में एक डेढ़ महीने का शुटिंग चलेगा और चैनल पर झील बरैला का प्रसारण अप्रैल-मई माह में किया जाएगा। प्रसारण से पहले जानकारी दी जाएगी। जाते-जाते चैनल के सदस्यों ने झील बरैला पर पंकज चौधरी के 30 वर्षों के प्रयासों पर आधारित एक बेब सीरीज बनाने की बात कही और जल्द ही वापस आने की बात कही।
Feb 14 2025, 18:37