प्रगति यात्रा के तहत आज बांका पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जिले को 362करोड़ की योजनाओं की दिए सौगात
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों प्रगति यात्रा के तहत प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे है। जहां वे अपनी सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों की समीक्षा कर रहे है। वहीं जिलों को करोड़ो रुपये के विकास योजनाओं की सौगात दे रहे है। इसी कड़ी में वे आज रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका पहुंचे। जहां सीएम नीतीश ने बांकावासियों को 362करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।
![]()
बांका के रजौन प्रखंड के बाबरचक गांव में स्मार्ट विलेज, बांका के ओढ़नी डैम में रिसोर्ट और कैफेटेरिया का एवं राजपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं 128करोड़ 50लाख की 161योजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले रजौन के बाबरचक में स्थित उन्नति ग्राम का दौरा किया, जहां उन्होंने इसका उद्घाटन किया। वह यहां लगभग आधे घंटे तक उपस्थित रहे। इस समय के दौरान, उन्होंने उन्नति ग्राम परिसर में निर्मित मॉडल स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब और खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने जीविका के विभिन्न स्टॉल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी को 103 करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया।
वहां से ओढ़नी डैम होते हुए राजपुर पहुंचे। वहां से सड़क के रास्ते बांका के लिए निकले जहां सबसे पहले पुलिस केन्द्र बांका पहुंचे, उसके बाद जिला अतिथि गृह के लिए निकले। दोपहर 2:00 बजे समाहरणालय सभागार पहुंचकर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया।











Feb 02 2025, 18:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.9k